सोनालिका ने लॉन्च की नई 'गोल्ड सीरीज': पहले से बड़ा इंजन, ज्यादा टॉर्क और एडवांस फीचर्स
प्रकाशित - 06 Feb 2026 by Tractor Junction
सोनालीका गोल्ड सीरीज लॉन्च: उन्नत ट्रांसमिशन और जबरदस्त पावर, जानें इसकी खासियत
सोनालीका ने अपनी प्रीमियम “गोल्ड ट्रैक्टर सीरीज” लॉन्च कर दी है, जो भारतीय खेती को ज्यादा आधुनिक, आसान और लाभदायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस नई सीरीज में कंपनी के भरोसेमंद मॉडल Sonalika DI 55 III और Sonalika DI 745 III अब Gold Edition में किसानों के लिए उपलब्ध होंगे। इसे खास तौर पर भारतीय किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि खेती के काम और आसान और प्रभावी बन सकें। गोल्ड सीरीज को भारी-भरकम खेती के कामों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी, एडवांस ट्रांसमिशन और बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जो इसे खेत और ढुलाई दोनों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। यह सीरीज न केवल आधुनिक तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का शानदार मेल पेश करती है, बल्कि यह किसानों को रखरखाव खर्च में राहत भी प्रदान करेगी।
बता दें कि सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड और तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। कंपनी ने अपने बेहतरीन नेतृत्व और किसानों की जरूरतों को पूरा करते हुए सफलतापूर्वक 30 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि का जश्न कंपनी “जीतने का दम” की सोच के साथ मनाया था।
सोनालीका गोल्डन सीरीज की मुख्य खूबिया
नई गोल्डन सीरीज में सोनालीका के लोकप्रिय और भरोसेमंद मॉडल सोनालीका DI 55 III गोल्ड और सोनालीका DI 745 III गोल्ड को खास गोल्ड एडिशन में पेश किया गया है। इस सीरीज में हैवी-ड्यूटी प्रो प्लस बंपर, मजबूत फ्रंट एक्सल ब्रैकेट (FAB) और गोल्डन ग्लो हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसे मजबूत और आकर्षक बनाते हैं। इसका Ezzy-Lift बोनट विद गैस स्ट्रट मेंटेनेंस को आसान बनाता है, जबकि ब्लेजिंग ब्लू कलर और गोल्ड बैजिंग इस सीरीज को प्रीमियम लुक देती हैं। सोनालीका 'गोल्ड' ट्रैक्टर सीरीज में 'जेट लाइन हैंड थ्रोटल' (Jet Line Hand Throttle) दिया गया है, जो एक आधुनिक और एर्गोनोमिक फीचर है। इसे ड्राइवर की सुविधा और बेहतर कंट्रोल के लिए डैशबोर्ड या स्टीयरिंग के पास इस तरह रखा गया है कि ड्राइवर बिना झुके या थके आसानी से रेस (Rpm) को कम या ज्यादा कर सके।
Popular Tractors
गोल्ड सीरीज ट्रैक्टर पावर और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन
कंपनी के अनुसार, यह सीरीज आधुनिक तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का संयोजन है, जिसे विशेष रूप से भारतीय किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस सीरीज में 3.5-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन (3532 cc) दिया गया है, जो ज्यादा पावर और ज्यादा टॉर्क देने के लिए डिजाइन किया गया है। सोनालीका डीआई 745 III (गोल्ड एडिशन) अधिकतम 220 Nm का टॉर्क, जबकि सोनालीका डीआई 55 III श्रेणी में 235 Nm का उच्च टॉर्क देता है।
ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मल्टी-स्पीड ड्राईवलाइन (MSD) के साथ 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स और 16 फॉरवर्ड +4 रिवर्स गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं, जिससे अलग-अलग खेती के कामों के लिए सही स्पीड चुनना आसान हो जाता है। DI 745 III Gold में 2000 किग्रा की लिफ्टिंग क्षमता है, जबकि DI 55 III में 2200 किग्रा तक हाई लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। यह संयोजन गोल्डन सीरीज न केवल ट्रैक्टर के प्रदर्शन और तकनीक को बेहतर बनाती है, बल्कि किसानों को एक प्रीमियम अनुभव भी देती है। कंपनी का मानना है कि यह नई पेशकश खेती को अधिक आसान, उत्पादक और लाभदायक बनाने में मदद करेगी।
सोनालिका गोल्डन ट्रैक्टर सीरीज में उपयोगी फीचर्स
गोल्डन सीरीज केवल तकनीक और पावर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आकर्षक प्रीमियम डिजाइन और आरामदायक फीचर्स को भी विशेष महत्व दिया गया है। बेहतर सीटिंग, सहज नियंत्रण प्रणाली और आधुनिक लुक इन ट्रैक्टरों को एक नया और शानदार पहचान देते हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें Double clutch (IPTO), Elliptical silencer, Side-shift gear levers के साथ Ergo deck, Power steering (Ergo steering), Mobile charger और नया Gen cluster, Factory-fitted DCV valve, Reverse PTO और Multi-speed PTO, Heavy-duty hitch और drawbar जैसे कई उन्नत फीचर्स मिलते है, जो किसान न केवल बेहतर उत्पादकता हासिल करने में मदद करेंगे, बल्कि ट्रैक्टर चलाते समय उन्हें अधिक आराम और आत्मविश्वास भी महसूस कराएंगे।
किसानों के प्रति प्रतिबद्धता
कंपनी ने इसमें 46.5 HP तक की हाई पीटीओ पावर, 6 साल की वारंटी (400 घंटे सर्विस इंटरवल) और Sky Smart टेलीमैटिक्स भी दिए हैं, जिससे यह ट्रैक्टर टेक्नोलॉजी और भरोसे दोनों के मामले में मजबूत बन जाता है। सोनालीका 745 III गोल्ड में 55 लीटर फ्यूल टैक क्षमता और सोनालीका 55 III में 65 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। ट्रैक्टर उद्योग के जानकारों के अनुसार, किसानों की जरूरतों के अनुसार नए फीचर्स और तकनीक के साथ आने वाली यह सीरीज बाजार में सोनालिका की स्थिति को और मजबूत कर सकती है। कुल मिलाकर, गोल्डन ट्रैक्टर सीरीज सोनालिका के 30 वर्षों के अनुभव, नवाचार और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भारतीय कृषि क्षेत्र में आधुनिक मशीनरी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सोनालीका ट्रैक्टर्स: 30 साल की शानदार उपलब्धियां
सोनालीका ट्रैक्टर्स की 30 साल की यह यात्रा मेहनत, नवाचार और किसान-केंद्रित सोच की शानदार मिसाल है। साल 1996 में पंजाब के होशियारपुर से एलडी मित्तल द्वारा शुरू की गई यह कंपनी आज एक छोटे स्टार्टअप से बढ़कर करीब 1.1 अरब डॉलर की वैश्विक पहचान बन चुकी है। “जीतने का दम” और “किसान-प्रथम” विजन के साथ सोनालीका ने भारतीय कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। आधुनिक तकनीक, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और किसानों की जरूरतों को समझने वाली सोच ने सोनालीका ट्रैक्टर्स को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक मजबूत ब्रांड बना दिया है।
उत्पाद और तकनीकी मजबूती
- क्षेत्र-विशिष्ट ट्रैक्टर: भारत की विविधता को देखते हुए महाबली (दक्षिण भारत), छत्रपति (महाराष्ट्र) और महाराजा (राजस्थान) जैसे कस्टमाइज्ड ट्रैक्टर पेश किए।
- वर्टिकल इंटीग्रेशन: 2011 से इंजन, गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन का इन-हाउस निर्माण शुरू किया, जिससे गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित हुई।
- थ्रेशर से ट्रैक्टर तक: कृषि उपकरणों (इम्प्लीमेंट्स) में सफलता के बाद ट्रैक्टर निर्माण में कदम रखा।
- वैश्विक बाजार में दबदबा
- एक्सपोर्ट में नंबर 1: वित्त वर्ष 2019 से सोनालीका भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड बना हुआ है। कंपनी ने अपना पहला ट्रैक्टर 2004 में निर्यात किया।
- वैश्विक उपस्थिति: दुनिया के 150 से अधिक देशों में निर्यात और कुल भारतीय एक्सपोर्ट में 30% की हिस्सेदारी।
- बड़ा आपूर्तिकर्ता: यह संयंत्र 150 देशों में फैले छह अंतरराष्ट्रीय असेंबली संयंत्रों को सीकेडी किट के माध्यम से आपूर्ति भी करता है और 15 से अधिक बाजारों में एक अग्रणी ब्रांड है।
- यूरोप का सफर: 2011 में यूरोप को ट्रैक्टर निर्यात करने वाला पहला भारतीय ब्रांड बना और एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अन्य देशों में लगातार विस्तार किया है।
पारदर्शिता और डिजिटल नवाचार
- कीमतों की पारदर्शिता: 2022 में वेबसाइट पर ट्रैक्टर की कीमतें और 2025 में सर्विस कॉस्ट सार्वजनिक करने वाला पहला ब्रांड।
- आधुनिक तकनीक: भविष्य के लिए कनेक्टेड डायग्नोस्टिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को बेहतर अनुभव देना।
भविष्य के लक्ष्य
- क्षमता विस्तार: कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 3 लाख ट्रैक्टर प्रति वर्ष करने का लक्ष्य है, जिससे सोनालीका एकीकृत पैमाने पर उत्पादन करने वाले चुनिंदा वैश्विक निर्माताओं में से एक बन जाएगी।
- भरोसा: 30 साल पहले बना पहला ट्रैक्टर आज भी 'पहले क्रैंक' में स्टार्ट होना कंपनी की विश्वसनीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इसी भावना का एक सशक्त आधुनिक प्रतीक है सोनालिका ट्रैक्टर, जो ब्रांड ‘जीत का दम’ के अटूट विश्वास से प्रेरित होकर किसानों के साथ अपनी 30वीं साझेदारी का जश्न मना रहा है।
Tractor Junction also offers a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें