₹2 लाख तक की बचत: बारां में महिंद्रा के सेकंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने का खास मौका
प्रकाशित - 17 Jul 2026 by Tractor Junction
बारां और आसपास के किसानों के लिए महिंद्रा के सेकंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने का सबसे सही समय?
खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के बारां और आसपास के किसानों के लिए सेकेंड-हैंड ट्रैक्टर खरीदने का अच्छा अवसर है। यदि आप अपनी खेती के लिए मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, लेकिन नया ट्रैक्टर खरीदने का बजट नहीं है, तो पुराना (Used) ट्रैक्टर आपके लिए किफायती विकल्प साबित हो सकता है। बारां के ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर इस समय महिंद्रा के कई सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं।
नए ट्रैक्टर की तुलना में इन मॉडलों को खरीदकर किसान ₹2 लाख तक की अच्छी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य कंपनियों के प्रमाणित और अच्छी स्थिति वाले पुराने ट्रैक्टर भी यहां उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने बजट और जरूरतों के अनुसार खरीद सकते हैं और लागत को काफी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस समय बारां स्थित ट्रैक्टर जंक्शन रिटेल शोरूम से सर्टिफाइड पुराना ट्रैक्टर खरीदना किसानों के लिए क्यों एक किफायती विकल्प हो सकता है और यहां किन-किन मॉडलों पर बेहतर बचत मिल रही है।
अगर आप बारां या आसपास के क्षेत्र में पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो पहले ट्रैक्टर जंक्शन से संपर्क करें। यहां आपको अपनी जरूरत, बजट और खेती के अनुसार सही ट्रैक्टर चुनने में मदद मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए 9770976976 पर कॉल करें, क्योंकि "ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं।"
बारां में ट्रैक्टर जंक्शन रिटेल शोरूम: पता, समय और अन्य जानकारी
बारां में ट्रैक्टर जंक्शन रिटेल सेंटर ओझा मेटल्स, मैसी ट्रैक्टर शोरूम के पास, अटरू रोड, झालरापाटन (राजस्थान) में स्थित है। यह रिटेल सेंटर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलता है। जो किसान अच्छी कंडीशन वाला सेकेंड-हैंड ट्रैक्टर कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं, वे यहां पहुंचकर उपलब्ध ट्रैक्टरों को अपनी जरूरत के अनुसार देख सकते हैं, उनकी कंडीशन का निरीक्षण कर सकते हैं और उपयुक्त मॉडल की खरीदारी कर सकते हैं।
इसके अलावा, किसान ट्रैक्टर जंक्शन (Tractor Junction) की वेबसाइट पर उपलब्ध सेकेंड-हैंड ट्रैक्टरों की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। यहां विभिन्न मॉडलों की कीमत, उपलब्धता, फोटो और अन्य विवरण के साथ-साथ नए और पुराने ट्रैक्टरों के लिए उपलब्ध लोन विकल्पों तथा वित्तीय संस्थानों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन रिटेल शोरूम पर उपलब्ध सेकेंड-हैंड ट्रैक्टर मॉडल्स
इस समय शोरूम में महिंद्रा, मैसी फर्ग्यूसन और सोनालिका के कुल 8 सर्टिफाइड (Certified) पुराने ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। जिनकी डिटेल इस प्रकार है:
| क्रमांक | ट्रैक्टर मॉडल | निर्माण वर्ष |
|---|---|---|
| 1 | महिंद्रा 475 DI XP Plus MS | 2025 |
| 2 | महिंद्रा 575 DI XP Plus | 2024 |
| 3 | महिंद्रा 475 DI | 2015 |
| 4 | महिंद्रा 575 DI | 2024 |
| 5 | महिंद्रा 475 DI XP Plus MS | 2023 |
| 6 | महिंद्रा 275 DI XP Plus | 2021 |
| 7 | मैसी फर्ग्यूसन 245 DI | 2023 |
| 8 | सोनालिका DI 50 RX | 2015 |
इच्छुक किसान भाई अपनी जरूरत, बजट और खेती के कार्यों के अनुसार इनमें से उपयुक्त मॉडल का चयन कर खरीदारी कर सकते हैं। इन ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3.80 लाख से ₹5.70 लाख (वेरिएंट के अनुसार) के बीच है।
कम बजट में महिंद्रा के सेकंड-हैंड ट्रैक्टर खरीदने का सही समय
महिंद्रा के सेकेंड-हैंड ट्रैक्टर उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो कम बजट में खेती और ढुलाई, दोनों कार्यों के लिए भरोसेमंद ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं। प्रमाणित सेकेंड-हैंड ट्रैक्टरों के इंजन, ट्रांसमिशन और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच के बाद ही उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इससे खरीदारों का भरोसा बढ़ता है और नए ट्रैक्टर की तुलना में शुरुआती निवेश भी कम रहता है।
कैसे बचा सकते हैं ₹2 लाख तक?
फिलहाल बारां स्थित ट्रैक्टर जंक्शन रिटेल सेंटर पर 2015 से 2025 तक के महिंद्रा के कई सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर, जिनमें XP Plus सीरीज के मॉडल भी शामिल हैं, बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3.80 लाख से ₹5.70 लाख के बीच है। यदि इनकी तुलना समान श्रेणी के नए मॉडलों से की जाए, तो कई मामलों में किसानों को लगभग ₹2 लाख तक की सीधी बचत हो सकती है।
बारां में बोई जानें वाली प्रमुख फसलें और उनके लिए उपयोगी महिंद्रा ट्रैक्टर
खरीफ सीजन के दौरान बारां जिले में सोयाबीन, धान, मक्का, उड़द, मूंग, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, तिल, ग्वार और कपास जैसी प्रमुख फसलों की बुवाई जारी है। ऐसे समय में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़) की भारी काली और दोमट मिट्टी में काम करने के लिए महिंद्रा के इन मॉडल्स की मांग सेकंड-हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा है:
- महिंद्रा 575 DI XP Plus (47 HP): सोयाबीन, कपास की जुताई और भारी थ्रेशर चलाने के लिए बारां के किसानों की यह सबसे पहली पसंद है।
- महिंद्रा 475 DI (42 HP): कल्टीवेटर चलाने, लहसुन की खेती और मंडी तक उपज की ट्रॉली ढुलाई के काम के लिए यह एक सदाबहार ट्रैक्टर है।
- महिंद्रा 275 DI XP Plus (37): सोयाबीन, गेहूं और सरसों मुख्य फसलों में प्राथमिक जुताई, धनिया और लहसुन या कतारों में बोई गई फसलों के बीच निराई-गुड़ाई (इंटर-कल्चर) के काम के लिए मॉडल बेस्ट है।
ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम बारां, जानिए महिंद्रा ट्रैक्टर पर होगी कितनी बचत
| ट्रैक्टर मॉडल | नया ट्रैक्टर मूल्य (एक्स-शोरूम) | सेकंड-हैंड बाजार कीमत (बारां) | अनुमानित बचत |
|---|---|---|---|
| महिंद्रा 575 DI XP Plus | ₹6.94–₹7.31 लाख | ₹5.50 लाख (2024 मॉडल) | लगभग ₹1.81 लाख तक |
| महिंद्रा 475 DI | लगभग ₹6.78 लाख | ₹3.80 लाख (2015 मॉडल) | ₹2 लाख से अधिक |
| महिंद्रा 575 DI (पारंपरिक मॉडल) | लगभग ₹7.14 लाख | ₹5.70 लाख (2024 मॉडल) | लगभग ₹1.44 लाख तक |
| महिंद्रा 475 DI XP Plus MS | लगभग ₹6.67 लाख | ₹4.70 लाख (2023 मॉडल) | लगभग ₹1.97 लाख तक |
| महिंद्रा 475 DI XP Plus MS | लगभग ₹6.67 लाख | ₹4.90 लाख (2025 मॉडल) | लगभग ₹1.77 लाख तक |
| महिंद्रा 275 DI XP Plus | लगभग ₹5.93 लाख | ₹4.80 लाख | लगभग ₹1.13 लाख तक |
बारां के आसपास ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम
बारां (Baran) जिला के आसपास हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बूंदी और झालावाड़) में भी ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम उपलब्ध हैं। यदि आप बारां शोरूम पर उपलब्ध ट्रैक्टरों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या स्टॉक देखना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर जंक्शन के इस नंबर 9770976976 पर अभी संपर्क करें। साथ ही नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
- बारां सेंटर पर आने के लिए गूगल मैप लोकेशन देखें : यहां क्लिक करें
- राजस्थान के ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम की सूची देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- राजस्थान में बिक्री के लिए उपलब्ध सर्टिफाइड सेकेंड हैंड ट्रैक्टर देखने के लिए : यहां क्लिक करें
यदि आप खरीफ सीजन खेती के लिए कम बजट में भरोसेमंद पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर जंक्शन का बारां शोरूम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां उपलब्ध विभिन्न मॉडल्स में से अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चयन कर खेती लागत कम कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें