जबलपुर में सस्ते दाम पर खरीदें पुराने ट्रैक्टर, महिंद्रा से जॉन डियर तक कई ब्रांड के विकल्प मौजूद

Share Product प्रकाशित - 13 Nov 2026 by Vivek Tailang

जबलपुर में सस्ते दाम पर खरीदें पुराने ट्रैक्टर, महिंद्रा से जॉन डियर तक कई ब्रांड के विकल्प मौजूद

किसानों को मिल रहे हैं महिंद्रा, आयशर, फार्मट्रैक, जॉन डियर और अन्य कंपनियों के पुराने ट्रैक्टर, जानिए मॉडल, कीमत और खरीदारी से जुड़ी पूरी जानकारी

अगर आप मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहते हैं और खेती के काम के लिए नया ट्रैक्टर खरीदने के बजाय कम बजट में पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ट्रैक्टर जंक्शन के जबलपुर शोरूम पर किसानों के लिए कई कंपनियों के पुराने ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां महिंद्रा, सोनालिका, पावरट्रैक, जॉन डियर, फार्मट्रैक, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर और स्वराज जैसे प्रमुख ब्रांड के ट्रैक्टर मिल रहे हैं। इन पुराने ट्रैक्टरों की कीमत 1.30 लाख रुपये से शुरू होकर 6.30 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार उपयुक्त ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं

ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टरों के शोरूम राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (छह राज्यों) के कई जिलों में मौजूद हैं। किसान इन शोरूम पर जाकर उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं और खरीद से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शोरूम सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहते हैं। यहां अलग-अलग मॉडल वर्ष, कीमत और जरूरत के अनुसार पुराने ट्रैक्टर के विकल्प उपलब्ध हैं। पुराने ट्रैक्टरों की जानकारी और खरीद के लिए किसान 9770976976 पर संपर्क करें।

जबलपुर में 1.30 लाख रुपये से शुरू है पुराने ट्रैक्टर की कीमत

जबलपुर में कुल 17+ पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टर बिक्री के लिए लिस्टेड हैं। इन ट्रैक्टरों की कीमत 1.30 लाख रुपये से 6.30 लाख रुपये तक है। यहां किसानों को 33 HP से लेकर 49.3 HP तक की क्षमता वाले पुराने ट्रैक्टर मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इनकी सूची में 2010 से लेकर 2025 मॉडल तक के ट्रैक्टर शामिल हैं। इससे किसान अपनी खेती की जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।

जबलपुर में उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों के मॉडल और कीमत

ट्रैक्टर जंक्शन के जबलपुर शोरूम में अलग-अलग कंपनियों के पुराने ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इनकी मॉडल, निर्माण वर्ष और कीमत की जानकारी नीचे दी गई है।

ट्रैक्टर मॉडल मॉडल वर्ष कीमत
सोनालिका DI 734 Power Plus 2023 4.05 लाख रुपये
महिंद्रा अर्जुन 555 DI 2018 4.60 लाख रुपये
पावरट्रैक Euro 42 PLUS 2019 3.50 लाख रुपये
जॉन डियर 5105 2019 3.60 लाख रुपये
महिंद्रा 575 DI 2021 4.30 लाख रुपये
फार्मट्रैक Champion 39 2024 4.40 लाख रुपये
सोनालिका 42 RX Sikander 2022 4.20 लाख रुपये
पावरट्रैक 434 DS 2018 2.60 लाख रुपये
महिंद्रा 265 DI XP Plus 2025 4.70 लाख रुपये
महिंद्रा 475 DI 2019 3.90 लाख रुपये
मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI Tonner 2020 3.30 लाख रुपये
आयशर 380 2024 4.90 लाख रुपये
स्वराज 735 FE 2024 5.03 लाख रुपये
महिंद्रा अर्जुन 555 DI 2024 6.30 लाख रुपये
महिंद्रा 575 DI 2017 3.60 लाख रुपये
पावरट्रैक 434 RDX 2022 3.40 लाख रुपये
पावरट्रैक 434 DS 2010 1.30 लाख रुपये

नोट: पुराने ट्रैक्टरों की उपलब्धता और कीमत में बदलाव संभव है। खरीदारी से पहले संबंधित शोरूम से ट्रैक्टर का मौजूदा स्टॉक, कीमत और अन्य जानकारियों की पुष्टि जरूर कर लें।

पुराने ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेंगी ये सुविधाएं

ट्रैक्टर जंक्शन अपने एश्योर्ड यूज्ड ट्रैक्टर प्रोग्राम के तहत किसानों को पुराने ट्रैक्टर खरीदने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यहां मिलने वाले ट्रैक्टरों के लिए 6 महीने की वारंटी, बेहतर कीमत की गारंटी और आरसी ट्रांसफर की परेशानी से मुक्ति जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इसके अलावा ट्रैक्टरों की क्वालिटी जांचने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जाता है। इसमें इंजन, क्लच, गियर, ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, सेल्फ स्टार्ट, लाइट, सीट और अन्य जरूरी हिस्सों की कार्यक्षमता शामिल है। इससे किसानों को पुराना ट्रैक्टर खरीदते समय उसकी स्थिति और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है।

जबलपुर में कहां स्थित है ट्रैक्टर जंक्शन का पुराना ट्रैक्टर शोरूम?

जबलपुर में ट्रैक्टर जंक्शन का पुराना ट्रैक्टरों का शोरूम कटंगी बायपास रोड पर अनमोल परिसर के सामने स्थित है। किसान यहां पहुंचकर अपनी पसंद के पुराने ट्रैक्टर के बारे में जानकारी ले सकते हैं और उपलब्ध विकल्पों को देख सकते हैं।

शोरूम का पता: कटंगी बायपास रोड, अनमोल परिसर के सामने, जबलपुर, मध्य प्रदेश।

शोरूम का समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (सोमवार से शनिवार)।

किसान अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं पुराना ट्रैक्टर

अगर किसान खेती के साथ जुताई, बुवाई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए पुराना ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो जबलपुर में उपलब्ध ये विकल्प उनके लिए उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि, ट्रैक्टर खरीदने से पहले उसकी कीमत, इंजन की स्थिति, टायर, दस्तावेज और वारंटी की शर्तों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। जबलपुर के किसान ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर उपलब्ध पुराने ट्रैक्टरों की पूरी सूची देखकर अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं।

क्लिक करें जबलपुर में पुराने ट्रैक्टर की जानकारी के लिए

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button