अब ट्रैक्टर सर्विस कास्ट भी ऑनलाइन: सोनालीका ने लॉन्च किया 'Book My Service' फीचर
प्रकाशित - 26 Aug 2025
by Tractor Junction
पार्ट-वाइज सर्विस कॉस्ट और ऑनलाइन बुकिंग से किसानों को मिलेगी पारदर्शिता और सुविधा
Sonalika Launches 'Book My Service' Feature : भारत के अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने किसानों की सुविधा और विश्वास को और सशक्त बनाने के लिए अपनी वेबसाइट sonalika.com पर 'Book My Service' नाम से एक नया डिजिटल फीचर लॉन्च किया है। इस सुविधा के माध्यम से किसान अब अपने ट्रैक्टर की पार्ट-वाइज सर्विस कॉस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं और वहीं से सर्विस बुकिंग भी कर सकते हैं। सोनालिका की इस नई सुविधा से अब किसान सिर्फ ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि उसकी सर्विसिंग पर भी नियंत्रण और पारदर्शिता का अनुभव कर पाएंगे। यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
कैसे करें 'Book My Service' का इस्तेमाल
सोनालीका की यह ऑनलाइन सुविधा इस्तेमाल करने में बेहद आसान है। आपकी सुविधा के लिए हम नीचे स्टेप–वाई–स्टेप इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप इस सुविधा का फायदा उठा सकें।
- इसके लिए सबसे पहले आपको सोनालिका की वेबसाइट sonalika.com पर जाना होगा।
- यहां होमपेज पर दिए गए ‘Book My Service’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अपने ट्रैक्टर का मॉडल, HMR (घंटे में चला हुआ ट्रैक्टर) आदि भरना होगा।
- इसके बाद आपको पार्ट-वाइज सर्विस कॉस्ट दिखेगी।
- बुकिंग के लिए नाम, मोबाइल नंबर, चेसिस नंबर और तारीख दर्ज करना होगा।
- OTP वेरीफिकेशन के बाद, आपकी रिक्वेस्ट संबंधित डीलर या सोनालीका सर्विस टीम को भेज दी जाएगी।
'Book My Service' फीचर्स से किसानों को क्या मिलेगा लाभ
Sonalika Book My Service फीचर से किसानों को कई बड़े फायदे मिलेंगे जो इस प्रकार से हैं:
- सर्विस चार्ज में पूरी पारदर्शिता का लाभ मिलेगा।
- ऑनलाइन सर्विस बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
- चेसिस नंबर और सर्विस ID से आसान ट्रैकिंग हो सकेगी।
- विश्वसनीय, समय पर और तेज सेवा का लाभ मिलेगा।
इससे पहले सोनालीका ने लॉन्च की थी ट्रैक्टर कीमत देखने की सुविधा
बता दें कि इससे पहले सोनालीका ने अपनी वेबसाइट पर ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत देखने की सुविधा भी शुरू की थी, जिससे किसान बिना डीलर के पास गए ही अपने बजट के अनुसार ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं। इस सुविधा का किसानों को काफी लाभ मिला।
ट्रैक्टर की मेंटेनेंस होगी आसान, समय व पैसा दोनों बचेगा
सोनालीका ट्रैक्टर्स का यह नया डिजिटल टूल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब किसान सर्विसिंग को लेकर किसी भ्रम या देरी में नहीं रहेंगे। यह सुविधा खास तौर पर छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, जो अपने ट्रैक्टर की मेंटेनेंस पर समय और पैसा दोनों बचाना चाहते हैं।
सोनालीका के बारे में
सोनालीका ट्रैक्टर्स भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। यह कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) के अंतर्गत आती है और पंजाब के होशियारपुर में इसका अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र स्थित है। सोनालीका 20 से 120 हॉर्सपावर तक के ट्रैक्टर बनाती है और यह भारत सहित 140 से अधिक देशों में अपने ट्रैक्टर निर्यात करती है। कंपनी खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मजबूत, टिकाऊ और फ्यूल एफिशिएंट ट्रैक्टर तैयार करती है। इनोवेशन और क्वालिटी के क्षेत्र में यह ब्रांड तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। एक और नई “पार्ट-वाइज सर्विस कॉस्ट” जैसी सुविधा जोड़कर सोनालीका डिजिटल सेवा में भी अग्रणी ब्रांड बनाता जा रहा है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।