खेती में नई क्रांति: मोंट्रा ने पेश किया ARAI-सर्टिफाइड E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
प्रकाशित - 28 Nov 2025
by Vivek Tailang
जानें, फीचर्स, कीमत और मोंट्रा के विस्तार की पूरी जानकारी
मोंट्रा इलेक्ट्रिक, जो मुरुगप्पा ग्रुप की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यूनिट है, जिसने भारत के कृषि क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना पहला ARAI-प्रमाणित E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया। कंपनी ने इसे ईआईएमए एग्रीमैच इंडिया 2025 (EIMA Agrimach India 2025) के 9वें संस्करण में प्रदर्शित किया। उत्तरी भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का प्रदर्शन भारत में स्वच्छ और आधुनिक कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भारत का पहला ARAI-प्रमाणित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारत का पहला ARAI सर्टिफाइड इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जो सुरक्षा, प्रदर्शन और विश्वसनीयता के उच्च मानकों को पूरा करता है। यह किसानों को बिना उत्सर्जन वाले, कम खर्च और उच्च प्रदर्शन वाले कृषि समाधान उपलब्ध कराने का वादा करता है। ट्रैक्टर को भारतीय खेती की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी मजबूती, दक्षता और इलेक्ट्रिक तकनीक इसे भविष्य की खेती के लिए उपयुक्त बनाती है।
E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के प्रमुख फीचर्स
|
फीचर |
विवरण |
|
पावर आउटपुट |
27 HP समकक्ष |
|
टॉर्क |
90 Nm PMSM मोटर |
|
वेरिएंट |
2WD और 4WD दोनों विकल्प |
|
बैटरी |
22.37 kWh LFP प्रिज़्मैटिक सेल बैटरी |
|
रनटाइम |
लगभग 4.5 घंटे |
|
PTO |
डुअल स्पीड PTO (540 और 1000 RPM) |
|
ट्रांसमिशन |
8F + 2R साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स |
|
लिफ्टिंग क्षमता |
720 kg |
E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कितने समय में होता है चार्ज
E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में फास्ट चार्जिंग है जो करीब 2.15 घंटे इसे पूरी जरह से चार्ज कर देता है। वहीं इसका स्टैंडर्ड चार्जिंग समय करीब 5 घंटे है। इस ट्रैक्टर की रेंज खेत में उपयोग करते समय करीब 8 घंटे है और सड़क पर चलने पर करीब 100 किलोमीटर तक है।
आरामदायक ड्राइविंग, कम शोर, कम वाइब्रेशन
इलेक्ट्रिक मोटर और उन्नत बैटरी तकनीक के कारण यह ट्रैक्टर खेत से लेकर ढुलाई तक सभी कामों में लगातार और पावरफुल प्रदर्शन देता है। खेती के दौरान कम वाइब्रेशन और शांत संचालन चालक की थकान को काफी कम करता है।
70% तक कम संचालन लागत, किसानों के लिए बड़ी बचत
मोंट्रा इलेक्ट्रिक का दावा है कि E-27 ट्रैक्टर की ऑपरेटिंग कॉस्ट पारंपरिक डीजल ट्रैक्टरों से 70% तक कम है। यह ट्रैक्टर अपने पूरे लाइफसाइकिल में किसानों को करीब 10 लाख रुपए तक की बचत कर सकता है। सभी नियमित खर्च जैसे डीजल, इंजन ऑयल, फिल्टर, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिक सेटअप में काफी कम हो जाते हैं।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक का विस्तार और कंपनी का विजन
मोंट्रा इलेक्ट्रिक पहले ही इलेक्ट्रिक तीन-पहिया, हल्के व्यावसायिक वाहन और अन्य ई-मोबिलिटी उत्पादों में सक्रिय है। E-27 ट्रैक्टर के प्रदर्शन के साथ कंपनी ने कृषि क्षेत्र में अपना विस्तार तेज कर दिया है। फिलहाल E-27 ट्रैक्टर 10 राज्यों में 17 डीलरशिप पर उपलब्ध है। ट्रैक्टर के प्रदर्शन के दौरान, मोंट्रा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर्स के CEO हरीश प्रसाद ने कहा कि E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के साथ उत्तरी बाजारों में विस्तार हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा उद्देश्य भारत में स्वच्छ, किफायती और भविष्य-तैयार कृषि समाधान उपलब्ध कराना है। यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों को बेहतर उत्पादकता और कम लागत के साथ आधुनिक खेती की ओर आगे बढ़ने में सहायता करेगा।
मोंट्रा E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत
मोंट्रा E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत किसानों के बजट को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। कंपनी आने वाले समय में अधिक राज्यों में अपनी डीलरशिप और आफ्टर-सेल्स नेटवर्क बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 का प्रदर्शन, भारत के कृषि क्षेत्र में के लिए महत्वपूर्ण
मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 का प्रदर्शन भारत के कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह ट्रैक्टर सुरक्षा, शक्ति, तकनीक और किफायत का अनूठा संयोजन है। ARAI प्रमाणन, उच्च टॉर्क, कम संचालन लागत और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक इसे आने वाले समय की खेती का ट्रैक्टर बनाती है। उत्तरी भारत में विस्तार के साथ मोंट्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि इलेक्ट्रिक कृषि मशीनरी अब केवल कल्पना नहीं, बल्कि जमीन पर तेजी से हकीकत बन रही है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।