महिंद्रा ने पूरे देश में लॉन्च किया युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर, मिलेगा दमदार एमबुल इंजन और स्मार्ट फीचर्स

2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी विकल्प में उपलब्ध, 30% बैकअप टॉर्क और 6 साल की वारंटी के साथ 

देश की नंबर-1 ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 को पूरे भारत में लॉन्च करने की घोषणा की। यह मल्टीपरपज ट्रैक्टर किसानों को अधिक पावर, बेहतर कार्यक्षमता और कंफर्टेबल ऑपरेशन उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे विभिन्न प्रकार की कृषि परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें महिंद्रा का अत्याधुनिक एमबुल (mBULL) उच्च क्यूबिक क्षमता वाला इंजन दिया गया है, जो अधिक खींचने की क्षमता के साथ 30 प्रतिशत बैकअप टॉर्क प्रदान करता है। इससे कठिन कृषि कार्यों और चुनौतीपूर्ण मिट्टी में भी ट्रैक्टर लगातार बेहतर प्रदर्शन करता है।

ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर ट्रांसमिशन

मजबूती और अधिक उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर ट्रांसमिशन, मल्टी-स्पीड पीटीओ और एसएलआईपीटीओ डुअल क्लच दिया गया है। इसके अलावा, हाई-मीडियम-लो गियर सिस्टम के साथ प्लैनेटरी रिडक्शन तकनीक ट्रैक्टर को विभिन्न कृषि कार्यों के दौरान सुचारु पावर, बेहतर कंट्रोल और अधिक कार्यक्षमता प्रदान करती है।

मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम, भारी कृषि यंत्रों को चलाना आसान

ट्रैक्टर में मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिससे भारी कृषि यंत्रों को आसानी से चलाया जा सकता है। वहीं, स्टेबलाइजर बार और लंबा टॉप लिंक जैसे फीचर्स इसे विभिन्न कृषि इंप्लीमेंट्स के साथ अधिक अनुकूल और उपयोगी बनाते हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए युवोटेक+ 585 डीआई वी1 में कंफर्टेबल ऑपरेटर प्लेटफॉर्म, अधिक जगह वाला लेआउट और कुशन युक्त सीट दी गई है, जिससे लंबे समय तक काम करने में थकान कम होती है। इसके अलावा पावर स्टीयरिंग और बेहतरीन मोड़ क्षमता (मैन्युवरेबिलिटी) खेतों में संचालन को आसान और अधिक प्रभावी बनाती है।

क्या बोले महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष राय ने कहा, "चुनिंदा बाजारों में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद हमें महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 को पूरे देश में लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। तेजी से लोकप्रिय हो रहे हमारे युवोटेक प्लेटफॉर्म पर आधारित यह ट्रैक्टर अत्याधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन और व्यावहारिक फीचर्स का बेहतरीन संयोजन है। किसानों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया हमारी क्वालिटी, मजबूती और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देशभर में इसकी उपलब्धता के साथ हमारा उद्देश्य किसानों को उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद और बहुउपयोगी समाधान उपलब्ध कराना है।" 

महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 दमदार प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक और उपयोगकर्ता-अनुकूल फीचर्स का बेहतरीन मेल है। यह किसानों के लिए खेती की उत्पादकता बढ़ाने में एक भरोसेमंद साथी साबित होगा। कंपनी इस ट्रैक्टर के साथ उद्योग की अग्रणी 6 वर्ष की वारंटी भी दे रही है। यह ट्रैक्टर देशभर में महिंद्रा के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के बारे में

महिंद्रा ट्रैक्टर्स भारत का नंबर-1 ट्रैक्टर ब्रांड है और पिछले लगभग चार दशकों से देश का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता बना हुआ है। मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टरों के लिए प्रसिद्ध इस कंपनी को डेमिंग अवॉर्ड और जापानी क्वालिटी मेडल जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर्स की मौजूदगी दुनिया के 50 से अधिक देशों में है और कंपनी अब तक 45 लाख से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री कर चुकी है। कंपनी के पास ट्रैक्टरों की बड़ी रेंज, मजबूत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाएं और व्यापक सर्विस नेटवर्क है। इसके चलते महिंद्रा ट्रैक्टर बेहतर प्रदर्शन, कम रखरखाव लागत और उत्कृष्ट रीसेल वैल्यू के लिए जाने जाते हैं।

“महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs): 

प्रश्न 1. महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत क्या है? 

उत्तर: इस ट्रैक्टर में महिंद्रा का उच्च क्यूबिक क्षमता वाला एमबुल इंजन दिया गया है, जो 30 प्रतिशत बैकअप टॉर्क के साथ दमदार प्रदर्शन प्रदान करता है। 

प्रश्न 2. महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 किन विकल्पों में उपलब्ध है? 

उत्तर: यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव (2डब्ल्यूडी) और 4 व्हील ड्राइव (4डब्ल्यूडी) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। 

प्रश्न 3. महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 में कौन-कौन से प्रमुख फीचर्स दिए गए हैं? 

उत्तर: इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर ट्रांसमिशन, मल्टी-स्पीड पीटीओ, एसएलआईपीटीओ डुअल क्लच, मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम, पावर स्टीयरिंग और आरामदायक ऑपरेटर प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

प्रश्न 4. महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर पर कितनी वारंटी मिलती है? 

उत्तर: कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी दे रही है, जो इसे अपने वर्ग में एक आकर्षक विकल्प बनाती है। 

प्रश्न 5. महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर कहां उपलब्ध होगा? 

उत्तर: यह ट्रैक्टर देशभर में महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe to our Youtube Channel for more Industry Insights-  https://dub.sh/TJYouTube
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
जॉन डियर 5050 डी

50 एचपी | 2021 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 4,90,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 4WD

49.3 एचपी | 2025 Model | अकोला, महाराष्ट्र

₹ 8,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें