महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज ने पूरे किए 25 साल, किसानों को मिला 6 साल की वारंटी का लाभ

देश के 2.5 लाख से ज्यादा किसानों का भरोसा, खेती के हर कदम पर अर्जुन ट्रैक्टर का साथ

भारत की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी प्रमुख अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज की 25वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर कंपनी ने किसानों के लिए 6 साल की वारंटी की सौगात दी है, जिससे देशभर के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। अर्जुन ट्रैक्टर भारतीय कृषि के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसने पिछले 25 वर्षों में किसानों को टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टर व अन्य कृषि मशीनरी प्रदान की है। 

महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर 60 हॉर्सपावर तक के 5 विभिन्न मॉडलों में उपलब्ध

महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी, जब तीन शुरुआती हॉर्सपावर वेरिएंट्स के साथ इसे लॉन्च किया गया था। आज यह सीरीज 60 हॉर्सपावर तक के 5 विभिन्न मॉडलों में उपलब्ध है, जो 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में आते हैं, जो किसानों की अनेक प्रकार की जरूरतों को पूरा करते हैं। महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर देशभर के विभिन्न कृषि कार्यों जैसे भूमि की तैयारी, गहरी जुताई, फसल कटाई और ढुलाई में इस्तेमाल किए जाते हैं और अपनी हाई तकनीकी विशेषताओं के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर में अत्याधुनिक mDI और CRDe 4-सिलेंडर इंजन तकनीक का समावेश

महिंद्रा ने हाल ही में TREM III और TREM IV उत्सर्जन मानकों का पालन करते हुए महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टरों में अत्याधुनिक mDI और CRDe 4-सिलेंडर इंजन तकनीक का समावेश किया है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, डबल क्लच और उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम के कारण ये ट्रैक्टर खेती के भारी-भरकम कामों को भी आसानी से संभालते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के अध्यक्ष विजय नकड़ा ने बताया कि अर्जुन सीरीज ने भारत के विभिन्न कृषि क्षेत्रों में पहली पीढ़ी के किसानों से लेकर बड़े पैमाने पर संचालकों तक, सभी के बीच गहरा विश्वास बनाया है। 6 साल की वारंटी योजना इस भरोसे को और मजबूत करती है, जिससे किसानों को लंबे समय तक सुरक्षा और आर्थिक लाभ मिलता है। अर्जुन सीरीज ने पूरे भारत में 2.5 लाख से अधिक किसानों का विश्वास जीता है।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स का देशभर में बड़ा डीलर नेटवर्क

महिंद्रा ट्रैक्टर्स का वितरण देशभर में अपने बड़े डीलर नेटवर्क के माध्यम से होता है, जबकि महिंद्रा फाइनेंस किसानों को आसान फाइनेंस ऑप्शन भी प्रदान करता है। भारत में 1963 से सक्रिय महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय ट्रैक्टर बाजार में करीब चार दशकों से अग्रणी भूमिका निभाई है और उनका पोर्टफोलियो अब 300 से अधिक मॉडल्स पर फैला हुआ है। 

अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज की 25वीं वर्षगांठ महिंद्रा की सफलता का प्रतीक

अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज की 25वीं वर्षगांठ न केवल महिंद्रा की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय कृषि मशीनीकरण के विकास और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए हाई हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टरों के अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को भी दिखाता है। किसानों के लिए यह 25 साल का सफर महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर के साथ उम्मीदों, भरोसे और तकनीकी प्रगति का साक्षी रहा है, जो आगे भी भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें