यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा 475 डीआई : 42 एचपी में सबसे दमदार ट्रैक्टर

प्रकाशित - 07 Mar 2023

जानें, महिंद्रा 475 डीआई, 42 एची ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

ट्रैक्टर की दुनिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा एक जाना पहचाना नाम है। यह कंपनी किसानों की जरूरत और बजट के अनुसार ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। यही कारण है कि महिंद्रा के ट्रैक्टर को किसान खरीदने से इनकार ही नहीं कर सकते हैं। यदि आप भी किसान है और महिंद्रा के कोई किफायती कीमत वाले ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं तो 42 एचपी में महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर का शानदार डिजाइन और फीचर्स आपके मन को मोह लेगा। इसकी आरामदायक सीट और काम की गति शानदार है जो आपके सभी खेती के काम करने में समक्ष है। महिंद्रा 475 ट्रैक्टर में डुअल टाइप ऑप्शन के साथ ही ड्राई टाइप का क्लच दिया गया है जो बिना किसी परेशानी के काम करता है। इसमें तेल से डूबे हुए डिस्क ब्रेक आते हैं जो फिसलन को कम करते हुए निरंतर कार्य करने में सहायता देते हैं। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता भी काफी अच्छी है। ये ट्रैक्टर 1500 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। इस तरह ये ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहतर कार्य करने के साथ ही कीमत में भी उनकी जेब के अनुकूल है। इसे किसान आसानी से खरीद सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी दे रहे हैं, तो बने रहिये हमारे साथ।

इंजन

महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। यह 42 एचपी श्रेणी में सबसे दमदार ट्रैक्टर है। इसमें 2730 सीसी का इंजन है जो 1900 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इसमें कूलिंग वाटर कूल्ड टाइप का एयर फिल्टर आयल बाथ के साथ दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता 38 एचपी है जो अन्य सहयोग कृषि यंत्रों जैसे-कल्टीवेटर, रोटावेटर आदि के साथ काफी बेहतर तरीके से कार्य करता है।

ट्रांसमिशन

महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में सिंगल या डुअल टाइप का ड्राई क्चल दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। इसमें 12V 75 AH की बैटरी आती है। इसका अल्टरनेटर 12V 36 A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.74 से लेकर 30.48 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 4.16 से लेकर 12.42 किलोमीटर तक है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक अथवा ड्राई डिस्क ब्रेक का ऑप्शन आता है, इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसमें मैकेनिकल या पावर टाइप का स्टीयरिंग दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पावर टेकआफ 6 स्प्लाइन टाइप की है जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। इसमें लंबे समय तक काम करने के लिए 48 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1950 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 1945 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3260 एमएम और चौड़ाई 1625 एमएम है। इस ग्राउंड क्लीयरेंस 350 एमएम है। ब्रेक के साथ इसका टर्निंग रेडियस 3500 एमएम है।

पहिये और टायर

महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर 2WD यानि टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर 6.00 X 16 और पिछला टायर 12.4 X 28/ 13.6 X 28 साइज के हैं। इस ट्रैक्टर के साथ कंपनी टॉपलिंक और टल जैसे सामान देती है।  

महिंद्रा 475 डीआई की कीमत

महिंद्रा 475 डीआई (महिंद्रा ट्रैक्टर 475 Price) 42 एचपी श्रेणी के 2WD ट्रैक्टर की कीमत 6.30 लाख रुपए से लेकर 6.60 लाख* रुपए तक है। यह इस ट्रैक्टर की यह एक्स शोरूम कीमत है। बता दें कि महिंद्रा 475 डीआई की ऑन रोड प्राइज (महिंद्रा 475 ऑन रोड प्राइस) अलग-अलग राज्यों वहां पर लगने वाले टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल की वारंटी देती है। इसके अलावा यदि आप महिंद्रा 475 सरपंच, 575 महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत, महिंद्रा 475 पुराना मॉडल, Mahindra 475 DI XP Plus price या महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

महिंद्रा 475 डीआई : 42 एचपी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा 475 डीआई स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडर 4
एचपी 42
पीटीओ 38
इंजन 2730 सीसी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर
फ्यूल टैंक 48 लीटर
हाइड्रोलिक क्षमता 1500 किलोग्राम
कीमत 6.30 लाख रुपए से लेकर 6.60 लाख* रुपए तक
वारंटी 2000 घंटे या 2 साल

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा महिंद्रा या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता कितनी है?

उत्तर- महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता 38 एचपी है

प्रश्न 2. महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में कितने गियर बॉक्स दिए गए हैं?

उत्तर- महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है।

प्रश्न 3. महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता है?

उत्तर- महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर कितने चार सिलेंडर के साथ आता है।

प्रश्न 4. महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन है?

उत्तर- महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में 2730 सीसी का इंजन है।

प्रश्न 5. महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता कितनी है?

उत्तर- महिंद्रा 475 डीआई, 42 एचपी ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें