ट्रैक्टर का इंजन चुनते समय रखें 4 बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी
प्रकाशित - 13 Jan 2025
by Tractor Junction
जानें, ट्रैक्टर का इंजन चुनते समय ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें
किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) बहुत ही अहम कृषि मशीनरी (Agricultural Machinery) है जिसका दमदार होना बेहद जरूरी है ताकि इससे खेती के सभी काम आसानी से किए जा सके। ट्रैक्टर में सबसे महत्वपूर्ण इंजन होता है। यदि इंजन पावरफुल है तो आप अपने ट्रैक्टर से खेती के भारी से भारी काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। ऐसे में ट्रैक्टर में इंजन बहुत मायने रखता है। किसानों को चाहिए कि नया ट्रैक्टर या सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (पुराना ट्रैक्टर) जो भी आप खरीद रहे हैं तो उसके इंजन को जरूर चेक करें यानी इंजन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। बाजार में ट्रैक्टर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। जहां इंजन सीसी और हार्स पावर क्षमता के अनुसार ट्रैक्टर मिल रहे हैं। इसमें किसान यह समझ नहीं पाते कि उन्हें कौनसा ट्रैक्टर खरीदना चाहिए जो उनकी खेती के हर काम को आसानी से बिना किसी परेशानी के पूरा कर सके। आज हम आपको “ट्रैक्टर का इंजन कैसे चुने” विषय पर जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
ट्रैक्टर में इंजन चेक करना क्यों है जरूरी
ट्रैक्टर (Tractor) में इंजन को चेक करना जरूरी है कि क्योंकि इससे ही आप अपनी खेती की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। ट्रैक्टर का इंजन, ट्रैक्टर को आगे बढ़ाने और भारी वस्तुओं और कृषि उपकरणों को खींचने में आपकी सहायता करता है। इंजन की हार्सपावर, ट्रैक्टर को आगे बढ़ाने और भारी उपकरणों को खींचने में सहायता करती है। ट्रैक्टर के इंजन की शक्ति और अनुप्रयोग के हिसाब से अलग–अलग प्रकार के डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रैक्टर के इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी, उसके सीसी को प्रभावित करती है। ऐसे में आपके लिए सही इंजन वाले ट्रैक्टर का चयन करना जरूरी हो जाता है। यदि आप पुराना ट्रैक्टर ले रहे हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है। यदि इंजन में खराबी है तो आपको इसे ठीक कराने में पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में ट्रैक्टर खरीदते समय इंजन चेक करना जरूरी है।
कैसे चुने अपने लिए सही इंजन /वाला ट्रैक्टर
किसानों को अपनी जोत के आकार व अपनी आवश्यकता के अनुसार ट्रैक्टर (Tractor) का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए आपको यह देखना चाहिए कि आप कौनसे हैवी कृषि यंत्रों का इस्तेमाल अपनी खेती में करते हैं। सामान्य तौर पर हल्के कामों के लिए छोटे ट्रैक्टरों में 20 से 50 CC के इंजन का चुनाव किया जा सकता है। वहीं भारी भरकम कृषि कार्यों के लिए बड़े ट्रैक्टरों में 50 सीसी लेकर उससे ऊपर के सीसी वाले इंजन का चयन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि यदि आपने छोटी खेती के लिए बड़े इंजन वाला ट्रैक्टर चुन लिया तो यह डीजल की खपत अधिक करेगा जिससे आपकी खेती की लागत बढ़ सकती है, जबकि कम सीसी वाले इंजन से आपके डीजल की बचत होगी।
कैसे मापे इंजन की क्षमता
ट्रैक्टर (Tractor) की इंजन क्षमता यानी पावर दो तरीकों से मापी जा सकती है। पहला इसके सिलेंडर और दूसरा हॉर्स पावर यानी एचपी। भारतीय बाजार में अभी 2 सिलेंडर, 3 सिलेंडर या 4 सिलेंडर वाले इंजन के ऑप्शन उपलब्ध हैं। इंजन में सिलेंडर वो चीज है जिसमें इंजन ब्लॉक के अंदर पिस्टन चलते हैं। इंजन में जितने कम सिलेंडर होंगे उसकी पावर उतनी ही कम होगी। लेकिन ट्रैक्टर का माइलेज उतना ही अच्छा होगा। वहीं इंजन में जैसे ही 2 से 3 या 4 सिलेंडर तक बढ़ जाएंगे। इससे ट्रैक्टर पावर तो बहुत अच्छी देगा लेकिन ज्यादा सिलेंडर होने से डीजल की खपत को बढ़ा देगा जिससे आपका डीजल पर पैसा अधिक खर्च होगा। इसके साथ ही ट्रैक्टर के इंजन में हॉर्स पावर भी मायने रखता है, क्योंकि इंजन में कितने सिलेंडर है और ये सिलेंडर कितने क्यूबिक इंच चौड़े हैं, इससे तय होता है कि ट्रैक्टर का इंजन कितने हॉर्स पावर बनाएगा। ट्रैक्टर के हॉर्स पावर के आधार पर ही इसकी कैटेगरी और इसकी कीमत निर्धारित होती है।
ट्रैक्टर का इंजन चुनते समय रखें इन चार प्रमुख बातों का ध्यान
- ट्रैक्टर (Tractor) इंजन हमेशा अपनी खेती की जरूरतों व खेती की जोत के हिसाब से चुनना चाहिए। इससे आपके पैसे और डीजल की बचत होती है।
- छोटे किसान जिनके पास 5 से 10 एकड़ जोत है, उनके लिए 35 से 40 एचपी का ट्रैक्टर ठीक है, क्योंकि यह ट्रैक्टर आपकी छोटी खेती के सभी काम पूरे कर सकता है। वहीं जिन किसानों के पास 10 से 20 एकड़ की जोत है तो उनके लिए 45 से 55 एचपी का ट्रैक्टर ठीक रहेगा। इसके अलावा जिन किसानों के पास 20 एकड़ से अधिक की खेती है तो उनके लिए 60 एचपी ट्रैक्टर खरीदना सही रहेगा।
- हल्के कामों के लिए छोटे ट्रैक्टरों में 20 से 50 सीसी के इंजन वाले मिनी या मीडियम ट्रैक्टर का चुनाव किया जा सकता है। वहीं हैवी कृषि कार्यों के लिए बड़े ट्रैक्टरों में 50 सीसी या उससे ऊपर के सीसी इंजन वाले ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं।
- हमेशा आवश्यकता से 5 एचपी अधिक के इंजन वाले ट्रैक्टर का चुनाव करें, ऐसा इसलिए कि यदि कभी कोई थोड़ा बड़ा कृषि उपकरण या कृषि यंत्र आ गया तो आपको उसे चलाने में परेशानी नहीं आएगी। क्योंकि एचपी अधिक होने से आपके ट्रैक्टर के इंजन पर लोड नहीं पड़ेगा। इससे आपके इंजन की लाइफ बनी रहेगी और इंजन अधिक लंबे तक चल सकेगा।
किफायती कीमत पर कहां से मिलेंगे खेती के लिए सही ट्रैक्टर
यदि आप किसान है और प्रसिद्ध ब्रांड के ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं तो आपके लिए ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, जॉन डियर, मैसी फर्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड, फॉर्मट्रैक, पॉवर ट्रैक आदि प्रतिष्ठित ब्रांड के गुड कंडीशन में नए जैसे सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। इसी के साथ ट्रैक्टर जंक्शन आपको सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (पुराने ट्रैक्टर) की खरीद पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (पुराने ट्रैक्टर) की खरीद पर ईएमआई (EMI) और लोन (Loan) की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
