जुलाई 2025 की रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : 10.96% की बढ़ोतरी के साथ 88,722 यूनिट बेचीं
प्रकाशित - 07 Aug 2025 by Tractor Junction
FADA की रिपोर्ट में खुलासा, जुलाई 2024 की तुलना में 8,761 अधिक ट्रैक्टर बिके, मानसून और खरीफ सीजन ने बढ़ाई रिटेल डिमांड
Retail Tractor Sales Report for July 2025 : फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जुलाई 2025 के लिए रिटेल ट्रैक्टर बिक्री के डेटा जारी किए हैं। इसकी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2025 में कुल 88,722 यूनिट्स बेची गईं, जो जुलाई 2024 में बेची गई 79,961 यूनिट की तुलना में 10.96% की बढ़ोतरी है। ट्रैक्टर बिक्री में यह ग्रोथ स्थिर ग्रामीण मांग और प्रमुख कृषि राज्यों में बेहतर फसल चक्र तैयारियों को दिखाता है। जहां कई ब्रांडों ने मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं कुछ की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट भी देखी गई।
ब्रांड-वार ट्रैक्टर बिक्री प्रदर्शन - जुलाई 2025
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ट्रैक्टर डिवीजन) ने जुलाई 2025 में 20,610 यूनिट बेचकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जुलाई 2024 में यह डेटा 18,436 यूनिट था। इस तरह इस बार 11.79% की बढ़ाेतरी दर्ज की गई। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी जुलाई 2024 के 23.06% से बढ़कर जुलाई 2025 में 23.23% हो गई, जो 0.17% की बढ़ोतरी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का स्वराज डिवीजन जुलाई 2025 में 16,725 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जो जुलाई 2024 में 16,267 यूनिट की तुलना में 2.82% की मामूली बढ़ोतरी है। हालांकि, इसकी बाजार हिस्सेदारी जुलाई 2024 में 20.34% से गिरकर जुलाई 2025 में 18.85% हो गई, जो 1.49% की गिरावट को दिखाती है।
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ( सोनालीका ) ने जुलाई 2025 में 12,536 यूनिट्स के साथ एक मजबूत प्रदर्शन किया, जो जुलाई 2024 में 11,147 यूनिट से बढ़कर 12.46% की ग्रोथ को दिखाता है। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी साल-दर-साल 13.94% से बढ़कर 14.13% हो गई, जो 0.19% की मामूली बढ़ोतरी है।
टैफे लिमिटेड ने जुलाई 2025 में प्रभावशाली लाभ दर्ज किया, उसने 9,649 यूनिट्स की बिक्री की, जो जुलाई 2024 में बेची गई 7,871 यूनिट्स की तुलना में 22.59% की बढ़ोतरी है। वहीं कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी भी 9.84% से बढ़ाकर 10.88% कर ली, जो 1.04% का सुधार है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (कृषि मशीनरी समूह) ने जुलाई 2025 में 9,196 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि जुलाई 2024 में यह 8,273 यूनिट थी, जो 11.16% की वृद्धि को दिखाता है। वहीं कंपनी की जुलाई 2025 में बाजार हिस्सेदारी 10.36% पर स्थिर रही, जिसमें जुलाई 2024 से केवल 0.01% का बदलाव आया।
जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (ट्रैक्टर डिवीजन) ने जुलाई 2025 में 7,027 यूनिट बेचीं, जो जुलाई 2024 में बेची गई 6,237 यूनिट से 12.67% अधिक है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.80% से बढ़कर 7.92% हो गई, जो 0.12% की बढ़ोतरी को दिखाता है।
आयशर ट्रैक्टर्स ने जुलाई 2025 में 6,166 यूनिट्स की बिक्री हासिल कीं, जो जुलाई 2024 में बेची गई 5,417 यूनिट की तुलना में 13.83% की ग्रोथ को दिखाता है। इसी के साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 6.77% से बढ़कर 6.95% हो गई, जो 0.18% की बढ़ोतरी को दिखाता है।
प्रमुख ओईएम में सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की वृद्धि दर सबसे अधिक रही, कंपनी ने जुलाई 2025 में 3,872 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2024 में बेची गई 3,016 यूनिट के मुकाबले 28.38% अधिक है। वहीं कंपनी की बाजार हिस्सेदारी जुलाई 2024 के 3.77% से बढ़कर जुलाई 2025 में 4.36% हो गई, जिसमें 0.59% की बढ़ोतरी हुई है।
कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जुलाई 2025 में सबसे कम बिक्री दर्ज की, जिसमें 569 यूनिट्स बेची गईं, जो जुलाई 2024 में बेची गईं 1,462 यूनिट से 61.08% कम है। जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.83% से घटकर 0.64% हो गई, जिसमें 1.19% की गिरावट देखी गई है।
अन्य ब्रांड्स, जिनमें विभिन्न क्षेत्रीय कंपनियां शामिल हैं, ने जुलाई 2025 में 2,372 यूनिट्स बेचीं, जबकि जुलाई 2024 में यह संख्या 1,835 थी। यह 29.26% की मजबूत बढ़ोतरी को दिखाता है। उनकी बाजार हिस्सेदारी जुलाई 2024 के 2.29% से बढ़कर जुलाई 2025 में 2.67% हो गई, जो 0.38% की बढ़ोतरी को दिखाता है।
कुल मिलाकर यदि देखा जाए तो जुलाई 2025 में ट्रैक्टर उद्योग का प्रदर्शन जुलाई 2024 के प्रदर्शन से बेहतर रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और कृषि क्षेत्र में मजबूत रुझान के स्पष्ट संकेत देता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस क्षेत्र में अग्रणी है और टैफे व सीएनएच जैसे ब्रांड उल्लेखनीय ग्रोथ दिखा रहे हैं, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। हालांकि, कुबोटा के प्रदर्शन में भारी गिरावट भारत की उभरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति बनाए रखने के लिए विदेशी ओईएम पर बढ़ते दबाव को दिखाती है।
ट्रैक्टर जंक्शन ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। विस्तृत रिपोर्ट के लिए कृपया हमसे संपर्क करें ।
उद्योग अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें- https://t.me/TJUNC
नवीनतम ट्रैक्टर उद्योग अपडेट के लिए हमें फॉलो करें-
लिंक्डइन - https://bit.ly/TJLinkedIN
फेसबुक - https://bit.ly/TJFacebok
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें