यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022 - ट्रैक्टर बिक्री में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि

प्रकाशित - 02 Dec 2022

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बाजार में 7359 ट्रैक्टर बेचे, निर्यात बाजार में 3.7 प्रतिशत की गिरावट

ट्रैक्टर इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 7.2 प्रतिशत वृद्धि के बाद नवंबर 2022 में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी सेगमेंट ने नवंबर 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में 7960 ट्रैक्टर बेचकर यह वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि निर्यात बाजार में उसे गिरावट का सामना करना पड़ा है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022 के बारे में जानकारी दी जा रही है, तो बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री नवंबर 2022 : पिछले साल के मुकाबले 844 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले साल नवंबर 2021 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 7116 ट्रैक्टर बेचे थे जबकि इस साल नवंबर 2022 में 7960 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस प्रकार कंपनी ने गत वर्ष के मुकाबले 844 ट्रैक्टर ज्यादा बेचकर 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इस वृद्धि में घरेलू बाजार की भूमिका ही महत्वपूर्ण है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 7359 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल नवंबर 2021 में 6492 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बाजार में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अगर निर्यात की बात करें तो कंपनी ने नबंवर 2022 के दौरान 601 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2021 के दौरान 624 ट्रैक्टर बेचे थे। निर्यात बाजार में कंपनी को 3.7 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। 

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022 (घरेलू और निर्यात)

विवरण    नवंबर 2022 नवंबर 2021  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 7,359  6,492 13.4%
निर्यात बाजार  601 624 -3.7%
कुल 7,960 7116   11.9%

आठ महीनों की कुल बिक्री में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि

एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए वित्त वर्ष 2022 अब तक अच्छा रहा है। वर्तमान वित्त वर्ष के 8 माह (अप्रैल-नवंबर) के दौरान कंपनी ने कुल ट्रैक्टर बिक्री में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने इस अवधि के दौरान कुल 72952 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 62 हजार 638 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने घरेलू बाजार में 67206 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 62691 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार  7.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इसी प्रकार कंपनी ने निर्यात बाजार में 16.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने नवंबर 2022 तक 8 माह के दौरान 5746 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 4947 ट्रैक्टर बेचे थे । इस प्रकार निर्यात बाजार में 16.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

भारत में एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल से नवंबर 2022 (YTD)  

विवरण नवंबर 2022 नवंबर 2021   परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 67,206   62,691   7.2%
निर्यात बाजार 5,746    4,947  16.2%
कुल 72,952  67,638   7.9%

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें