एस्कार्ट्स कुबोटा ने पेश किए MU4502 और MU5002 ट्रैक्टर, पहली बार मिलेगी 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी

45 और 50 एचपी के नए Kubota ट्रैक्टरों में जापानी इंजन, 12+4 मल्टी-स्पीड सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और कई आधुनिक फीचर्स, 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों के लिए उपयोगी

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने भारतीय किसानों के लिए दो नए प्रीमियम यूटिलिटी ट्रैक्टर Kubota MU4502 और Kubota MU5002 लॉन्च किए हैं। इन दोनों ट्रैक्टरों की पावर क्रमशः 45 एचपी और 50 एचपी है। कंपनी के अनुसार, दोनों मॉडल 41-50 एचपी कैटेगरी में उसके प्रीमियम यूटिलिटी ट्रैक्टर पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगे। इस सेगमेंट को भारतीय ट्रैक्टर बाजार के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में गिना जाता है।

नए ट्रैक्टरों की सबसे खास बात यह है कि इनमें इंडस्ट्री में पहली बार 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी दी गई है। यानी ट्रैक्टर को भविष्य में बेचने या ट्रांसफर करने की स्थिति में निर्धारित शर्तों के अनुसार वारंटी का लाभ नए मालिक को भी मिल सकेगा। कंपनी का कहना है कि यह वारंटी उसके उत्पादों की गुणवत्ता और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन को लेकर भरोसे को दर्शाती है।

जापानी इंजन और 12+4 गियरबॉक्स

कुबोटा (Kubota) MU4502 और MU5002 में Kubota का KQP4 जापानी इंजन दिया गया है। दोनों ट्रैक्टरों में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स मल्टी-स्पीड सिंक्रोमेश गियरबॉक्स मिलता है। इससे किसान अलग-अलग कृषि कार्यों के अनुसार ट्रैक्टर की गति का बेहतर तरीके से चुनाव कर सकते हैं। इन ट्रैक्टरों में Pompa Lift with DSS (Dual Stabilizer Spring) Technology भी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह तकनीक असमान जमीन पर कृषि उपकरणों को स्थिर रखने और समान गहराई पर काम करने में मदद करती है। इससे जुताई और दूसरे कृषि कार्यों में बेहतर एकरूपता मिल सकती है।

खेती के कई कामों में आएंगे काम

कंपनी ने दोनों मॉडलों को मल्टी-यूटिलिटी ट्रैक्टर के तौर पर तैयार किया है। इन्हें सुपर सीडर, सीड ड्रिल, पोटैटो प्लांटर, मिनी राउंड बेलर और कल्टीवेटर जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका उपयोग धान, गेहूं, मक्का, दलहन और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों में किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल ढुलाई और व्यावसायिक कार्यों में भी किया जा सकता है। इनमें रिवर्स PTO की सुविधा दी गई है, जो रोटावेटर और स्ट्रॉ रीपर जैसे कृषि उपकरणों के साथ काम में उपयोगी है। कंपनी के अनुसार, दोनों मॉडल 5 एकड़ या उससे अधिक जमीन वाले किसानों के लिए उपयुक्त हैं और इन्हें पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

आराम और डिजाइन पर भी फोकस

MU4502 और MU5002 में किसानों के आराम को ध्यान में रखते हुए फुली कवर्ड फ्लैट-डेक प्लेटफॉर्म, प्रीमियम बकेट सीट, सस्पेंडेड पैडल और डबल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग दिए गए हैं। कंट्रोल्स को एर्गोनॉमिक तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाने में सुविधा मिल सके। इनमें फुल LED लाइटिंग दी गई है, जो रात या कम रोशनी में बेहतर दृश्यता देने के साथ ट्रैक्टर को प्रीमियम लुक भी देती है। वहीं Balancer Shaft Technology इंजन के कंपन को कम करने में मदद करती है, जिससे ऑपरेटर को लंबे समय तक काम करने के दौरान बेहतर आराम मिल सकता है।

कुबोटा (Kubota) का प्रीमियम पोर्टफोलियो हुआ मजबूत

MU4502 और MU5002 के जुड़ने के बाद कुबोटा (Kubota) के प्रीमियम यूटिलिटी ट्रैक्टर पोर्टफोलियो में MU4201, MU4501, MU4502, MU5002 और MU5502 मॉडल शामिल हो गए हैं। कंपनी भारत में फार्मट्रैक (Farmtrac), पावरट्रैक (Powertrac) और  कुबोटा (Kubota) ब्रांड के जरिए अलग-अलग श्रेणियों में ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है।

41-50 एचपी कैटेगरी भारतीय ट्रैक्टर बाजार का महत्वपूर्ण सेगमेंट

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने कहा कि 41-50 एचपी कैटेगरी भारतीय ट्रैक्टर बाजार का महत्वपूर्ण सेगमेंट है। MU4502 और MU5002 के लॉन्च से कंपनी की प्रीमियम यूटिलिटी पेशकश और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि नए मॉडल प्रगतिशील किसानों, पुराने ट्रैक्टर को अपग्रेड करने वाले ग्राहकों और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग ऑपरेटरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। वहीं डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अकीरा काटो ने कहा कि इन दोनों ट्रैक्टरों में Kubota की जापानी इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय किसानों को बेहतर प्रदर्शन, टिकाऊपन और आधुनिक सुविधाओं वाला ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe to our Youtube Channel for more Industry Insights-  https://dub.sh/TJYouTube
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें