फार्मट्रैक के 30 साल पूरे, 6055 क्लासिक डार्क एडिशन और प्रोमैक्स 2.0 के नए मॉडल पेश

फार्मट्रैक 6055 क्लासिक डार्क एडिशन 55 एचपी श्रेणी में 2WD और 4WD विकल्पों के साथ उतारा गया, वहीं प्रोमैक्स 2.0 रेंज में 47 एचटी और 50 प्रोमैक्स मॉडल शामिल किए गए

कृषि मशीनरी और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) ने भारत में अपने फार्मट्रैक (Farmtrac) ब्रांड के 30 साल पूरे होने के मौके पर दो नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। कंपनी ने 6055 क्लासिक ‘डार्क एडिशन’ (6055 Classic ‘Dark Edition) को पेश किया है, जो फार्मट्रैक (Farmtrac) पोर्टफोलियो का पहला ऑल-ब्लैक ट्रैक्टर है। यह 55 HP कैटेगरी का ट्रैक्टर है और 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही कंपनी ने प्रोमैक्स (PROMAXX) सीरीज का विस्तार करते हुए प्रोमैक्स 2.0 (PROMAXX 2.0) के तहत दो नए मॉडल पेश किए हैं। इनमें 47 एचटी प्रोमैक्स (47 एचपी) (47 HT PROMAXX (47 HP)) और 50 प्रोमैक्स (50 PROMAXX (50 HP कैटेगरी)) शामिल हैं। दोनों मॉडल 2WD और 4WD विकल्पों में उपलब्ध होंगे। 

6055 क्लासिक डार्क एडिशन में दमदार इंजन

फार्मट्रैक 6055 क्लासिक डार्क एडिशन में 4 सिलेंडर वाला 3682 सीसी इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिकतम 247 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ट्रैक्टर में 2,500 किलोग्राम की भारी क्षमता वाली हाइड्रोलिक लिफ्ट दी गई है, जिससे भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करना आसान होता है। ट्रैक्टर में प्रीमियम एलईडी लाइटिंग और हीट शील्ड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसे सुपर सीडर, लेजर लेवलर, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, रोटावेटर, हैरो और भारी सामान ढुलाई जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रोमैक्स 2.0 (PROMAXX 2.0) रेंज में आए दो नए मॉडल

कंपनी ने प्रोमैक्स 2.0 (PROMAXX 2.0) रेंज का भी विस्तार किया है। इसमें अब 47 एचटी प्रोमैक्स और 50 प्रोमैक्स मॉडल शामिल किए गए हैं। दोनों ट्रैक्टर 2WD और 4WD विकल्पों में उपलब्ध होंगे। 47 एचटी प्रोमैक्स 47 एचपी श्रेणी में और 50 प्रोमैक्स 50 एचपी श्रेणी में पेश किया गया है। प्रोमैक्स 2.0 (PROMAXX 2.0) रेंज में 3514 सीसी का एचटी यानी हाई टॉर्क इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 230 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। इसमें क्रीपर स्पीड का विकल्प भी दिया गया है, जो विशेष कृषि कार्यों के दौरान कम गति पर काम करने में मदद करता है। इन ट्रैक्टरों में खुला और आरामदायक फ्लैट प्लेटफॉर्म दिया गया है। कंपनी का कहना है कि प्रोमैक्स 2.0 को आधुनिक खेती की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें अधिक टॉर्क, 4WD विकल्प और बेहतर उपयोगिता पर ध्यान दिया गया है।

किसानों की बदलती जरूरतों पर कंपनी का फोकस

एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निखिल नंदा ने कहा कि फार्मट्रैक की तीन दशक की यात्रा किसानों के साथ मजबूत जुड़ाव को दर्शाती है। नए उत्पादों के जरिए कंपनी अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयोगी ट्रैक्टर उपलब्ध कराने और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 41 से 50 एचपी श्रेणी घरेलू ट्रैक्टर बाजार का सबसे बड़ा हिस्सा है। किसानों की मांग अब अधिक टॉर्क और 4WD ट्रैक्टरों की ओर बढ़ रही है। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए प्रोमैक्स 2.0 (PROMAXX 2.0) के नए मॉडल पेश किए गए हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि खेती में भारी मशीनीकरण और युवा किसानों की बढ़ती भागीदारी से ट्रैक्टरों को लेकर उम्मीदें बदली हैं। किसान अब केवल सामान्य कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर नहीं चाहते, बल्कि ऐसे ट्रैक्टरों की मांग बढ़ रही है जो कई तरह के कृषि कार्य कर सकें, आरामदायक हों और आधुनिक डिजाइन के साथ बेहतर प्रदर्शन दें।

फार्मट्रैक की 30 साल की यात्रा

फार्मट्रैक की शुरुआत भारत में वर्ष 1995 में हुई थी। कंपनी वर्तमान में 26 से 60 एचपी श्रेणी में ट्रैक्टर पेश करती है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा के पास कुबोटा, फार्मट्रैक और पावरट्रैक जैसे तीन ट्रैक्टर ब्रांड हैं, जो प्रीमियम, एंट्री-प्रीमियम और वैल्यू श्रेणी के किसानों की जरूरतों को पूरा करते हैं। फार्मट्रैक 6055 क्लासिक डार्क एडिशन और प्रोमैक्स 2.0 (PROMAXX 2.0) के नए मॉडल देशभर में अधिकृत फार्मट्रैक डीलर नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इन नए ट्रैक्टरों के जरिए किसानों को भारी कृषि कार्यों के लिए अधिक क्षमता, आधुनिक फीचर्स और अलग-अलग उपयोग के विकल्प उपलब्ध होंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें