ऑयशर 485 D CNG ट्रैक्टर से खेती होगी स्मार्ट, कम खर्च में मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस!

Share Product प्रकाशित - 21 May 2025 by Tractor Junction

ऑयशर 485 D CNG ट्रैक्टर से खेती होगी स्मार्ट, कम खर्च में मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस!

जानें, ऑयशर 485 D CNG ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Eicher 485 D CNG Tractor : खेती में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने से किसानों के लिए अब आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर बाजार में आने लगे हैं जिससे खेती का काम आसान हो गया है। यह ट्रैक्टर खेती–किसानी के काम में गेमचेंजर साबित हो रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि यह ट्रैक्टर सीएनजी (CNG) से चलते हैं जो डीजल (Diesel) से सस्ती पड़ती है। ऐसे में यह सीएनजी ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी कड़ी में आयशर ने अपना दमदार और आकर्षक ट्रैक्टर आयशर 485 डी सीएनजी (Eicher 485 D CNG) बाजार में उतारा है, जो पावर, माइलेज और परफॉर्मेंस के बेहतरीन संतुलन के साथ किसानों को स्मार्ट खेती की ओर ले जा रहा है।

आयशर 485 डी सीएनजी (Eicher 485 D CNG) के फीचर्स

आयशर 485 डी सीएनजी 45 एचपी की रेंज में आता है और इसका इंजन खेतों में शानदार माइलेज के लिए जाना जा रहा है। यह ट्रैक्टर पावरफुल ही नहीं है बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। सीएनजी से चलने वाला यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक किफायती ऑप्शन बनकर उभरा है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में भी किसानों को ऑप्शन मिलता है, इसमें सील्ड ड्राई ब्रेक या फिर ऑयल इमर्स्ड ब्रेक हैं। स्टीयरिंग ऑप्शन के रूप में इसमें मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों ही ऑप्शन मौजूद हैं, जो ट्रैक्टर को इस्तेमाल में और अधिक आसान बनाते हैं।

आयशर 485 डी सीएनजी (Eicher 485 D CNG) ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

एचपी रेंज 45 एचपी
इंजन   कुशल माइलेज के साथ पावरफुल इंजन
क्लच सिंगल / डुअल (ऑप्शनल)
गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक सील्ड ड्राई / तेल में डूबे (ऑप्शनल)
स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल / पावर (ऑप्शनल)
पीटीओ टाइप लाइव, सिक्स स्प्लिंड शाफ्ट
हाइड्रॉलिक/ वजन उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम
व्हील ड्राइव 2WD
फ्रंट टायर साइज 6.00 X 16 / 7.50 X 16
रियर टायर साइज 13.6 X 28 / 14.9 X 28
फ्यूल टैंक कैपेसिटी बड़ा फ्यूल टैंक
फ्यूल टाइप CNG

यहां से करें सही ट्रैक्टर की खरीद

यदि आप आयशर 485 डी सीएनजी ट्रैक्टर (Eicher 485 D CNG Tractor) की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन भारत का ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदने व बेचने का सबसे भरोसेमंद संस्थान है। यदि आप गुड कंडीशन में आयशर या अन्य ब्रांड का डीजल चलित सेकेंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी ट्रैक्टर जंक्शन आपके लिए एक विश्वसनीय प्लेटफार्म हैं, जहां से आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर अपनी पसंद के किसी भी प्रसिद्ध ब्रांड के ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे यहां से आयशर, महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा आदि ब्रांड के गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) भी खरीद सकते हैं।  

कहां से मिलेगा ट्रैक्टर के लिए लोन

ट्रैक्टर जंक्शन आपको सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (Second Hand Tractor) खरीदने के लिए 85% तक लोन की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा यहां पर आपको ट्रैक्टर पर 6 महीने तक की वारंटी भी मिलती है। विशेष ऑफर के तहत इन दिनों किसानों के लिए सेकेंड हैंड ट्रैक्टर लोन (Second Hand Tractor Loan) पर 10,000 रुपए तक का फाइल चार्ज फ्री किया हुआ है। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदें, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button