3.5 लाख रुपए से कम में मिल रहे मैसी फर्ग्यूसन के 3 बेहतरीन सेकंड हैंड ट्रैक्टर
प्रकाशित - 15 Aug 2025 by Tractor Junction
जानिए इन ट्रैक्टरों की कीमत, खासियतें और कितना हो सकता है फायदा
अगर आप एक किफायती और भरोसेमंद सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मशहूर ट्रैक्टर ब्रांड मैसी फर्ग्यूसन के कुछ बेहतरीन मॉडल अब 3.5 लाख रुपए से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। ये ट्रैक्टर गुजरात और राजस्थान स्थित ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इन पर ईएमआई और लोन की सुविधा भी दी जा रही है। इससे आप कम कीमत में ट्रैक्टर के मालिक बन सकते हैं। यह ट्रैक्टर खेती–किसानी के काम के लिए काफी अच्छे हैं, तो आइए जानते हैं, इनके बारे में।
क्यों चुनें सेकेंड हैंड मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपने दमदार प्रदर्शन, टिकाऊपन और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बाजार में भी इसकी काफी मांग है। किसानों के लिए यह एक सस्ता और स्मार्ट ऑप्शन है, खासकर जब नए ट्रैक्टर की कीमत 5 से 8 लाख के बीच होती है।
मैसी फर्ग्यूसन 5225 – मॉडल 2023
मैसी फर्ग्यूसन का यह लगभग नया ट्रैक्टर है, जिसकी हालत बेहतरीन है और कीमत काफी आकर्षक है। इसके बारे में प्रमुख जानकारी इस प्रकार से हैं:
ट्रैक्टर की कीमत : 3,20,000 रुपए
नए ट्रैक्टर की कीमत : 4.45 लाख* रुपए
लोकेशन : गांधीनगर, गुजरात
मॉडल वर्ष : 2023
ईएमआई: 6,851 रुपए/महीना
उपलब्धता : ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम, गांधीनगर, गुजरात
मैसी फर्ग्यूसन 5225 – मॉडल 2023
मैसी फर्ग्यूसन का यह ट्रैक्टर भी बहुत कम समय इस्तेमाल हुआ है और किफायती ईएमआई पर उपलब्ध है। इस मॉडल के बारे में प्रमुख जानकारी इस प्रकार से हैं:
ट्रैक्टर की कीमत: 3,10,000 रुपए
नए ट्रैक्टर की कीमत : 4.45 लाख* रुपए
स्थान: विसनगर, महेसाणा
मॉडल वर्ष: 2023
ईएमआई: 6,637 रुपए/महीना
उपलब्धता : ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम, विसनगर, गुजरात
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI – मॉडल 2014
मैसी फर्ग्यूसन का यह ट्रैक्टर पुराने मॉडल के बावजूद मजबूत और भारी कामों के लिए उपयुक्त है। इस मॉडल के बारे में प्रमुख जानकारी इस प्रकार से है:
ट्रैक्टर की कीमत : 3,40,000 रुपए
नए ट्रैक्टर की कीमत : 7.49 लाख* रुपए
स्थान: चौमू, जयपुर (ग्रामीण)
मॉडल वर्ष : 2014
ईएमआई : 7,280 रुपए/महीना
उपलब्धता : ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम, चौमू, राजस्थान
ट्रैक्टर जंक्शन से ट्रैक्टर खरीदने पर क्या मिलते हैं फायदे
- सर्टिफाइड सेकेंड हैंड ट्रैक्टर अच्छी कंडीशन और भरोसेमंद मॉडल में मिल जाते हैं।
- कम डाउन पेमेंट और आसान कागजी प्रक्रिया के साथ ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन की सुविधा मिलती है।
- ट्रैक्टर लोन के लिए आसान ईएमआई ऑप्शन मिलता है जिसकी कम से कम राशि से शुरुआत है ताकि छोटी–छोटी किस्तों ट्रैक्टर की कीमत का भुगतान किया जाना सरल हो जाए।
- स्थानीय शोरूम पर निरीक्षण और टेस्ट ड्राइव की सुविधा है जिससे आप भरोसेमंद ट्रैक्टर प्राप्त कर सकें।
- ट्रैक्टर जंक्शन से ट्रैक्टर की खरीद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है।
- नए ट्रैक्टर की तुलना में 1.5 से 4 लाख रुपए तक की बचत का लाभ मिल सकता है।
- ट्रैक्टर बेहतर कंडीशन में मिलने से रख-रखाव पर कम खर्च आता है।
- लोन और ईएमआई ऑप्शन से एकमुश्त बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती है।
- जल्दी डिलीवरी और न्यूनतम वेटिंग टाइम में ट्रैक्टर मिल जाता है।
ट्रैक्टर जंक्शन पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए कैसे कराएं बुकिंग
यदि आप सीमित बजट में एक मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन के सेकेंड हैंड ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। 3.5 लाख रुपए से कम में इतने अच्छे मॉडल मिलना एक बड़ा मौका है, जिसे गंवाना नहीं चाहिए। आप इन ट्रैक्टरों की डिटेल्स देखने और बुकिंग के लिए सीधे ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के नजदीकी ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरकर लोन सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें