होली पर यूपी की ‘लखपति दीदियां’ बनाएंगी खास गुलाल, 5 करोड़ बिक्री का लक्ष्य
प्रकाशित - 24 Feb 2026 by Vivek Tailang
एसएचजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ब्रांडिंग और संस्थागत विपणन से बढ़ेगी आय
होली के पर्व को इस बार उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं खास बनाने जा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की लखपति दीदी पहल से जुड़ते हुए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) ने राज्यव्यापी विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य होली के अवसर पर SHG दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
अभियान के तहत गुलाल और अबीर के साथ-साथ पापड़, चिप्स, मिठाइयां, अगरबत्ती और हस्तशिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य स्तर पर 5 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे हजारों महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
जनपद स्तर पर प्रदर्शनी और बिक्री काउंटर
प्रदेश के सभी जनपदों में विकास भवन, कलेक्ट्रेट, तहसील और अन्य शासकीय परिसरों में SHG उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, नगर निकायों और संबंधित विभागों के सहयोग से संस्थागत एवं सामूहिक खरीद को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्पादों का विवरण, बिक्री स्थल, संपर्क नंबर और प्रतिदिन की बिक्री प्रगति को गूगल शीट पर नियमित रूप से अपडेट करें, ताकि राज्य स्तर पर निगरानी और समीक्षा की जा सके। इससे अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी।
प्राकृतिक संसाधनों से तैयार हर्बल गुलाल
इस बार होली पर SHG दीदियां प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। पलाश के फूल, चुकंदर, गेंदे के फूल और पालक के रस जैसे प्राकृतिक तत्वों से बनाए गए ये रंग पूरी तरह केमिकल-फ्री हैं। त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण इनकी मांग बढ़ने की संभावना है। महिलाओं द्वारा तैयार यह गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी मजबूत करता है। स्थानीय स्तर पर उत्पादन और बिक्री से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।
‘लखपति दीदी’ लक्ष्य की ओर कदम
यह पहल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पर्व आधारित बिक्री, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और संस्थागत विपणन के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है। मिशन निदेशक ने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त प्रयास है। यह अभियान ग्रामीण उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा।
5 करोड़ रुपए की बिक्री का लक्ष्य
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि 5 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य को हासिल किया जाता है, तो यह मॉडल भविष्य में अन्य पर्वों और राज्यों में भी अपनाया जा सकता है। इससे SHG नेटवर्क को स्थायी बाजार और पहचान मिलेगी। बता दें होली का पर्व इस वर्ष 4 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजार में हर्बल गुलाल और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। यूपी की ‘लखपति दीदियां’ इस अवसर को आय वृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़े अवसर के रूप में देख रही हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें