बकाया बिल एकमुश्त जमा कराएं, 100 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं

जानें, क्या है राज्य सरकार की समाधान योजना और कब तक मिलेगा सरचार्ज माफी का लाभ

राज्य सरकार की ओर से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई समाधान योजना 2025-26 को उपभोक्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। योजना के प्रथम चरण में अब तक 653 करोड़ 60 लाख रुपए की मूल राशि जमा हो चुकी है, जबकि 281 करोड़ 54 लाख रुपए के सरचार्ज की माफी दी गई है। इस योजना में अब तक 12 लाख 77 हजार 753 बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर लाभ उठाया है।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के बकायादार उपभोक्ताओं की सतत भागीदारी और उत्साह को देखते हुए समाधान योजना के प्रथम चरण की अवधि को 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों उपभोक्ताओं ने 100 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ लिया है। 

तीन माह से अधिक बकायादारों के लिए सुनहरा मौका

ऊर्जा मंत्री ने अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं पर तीन माह से अधिक का बिजली बिल बकाया है, वे योजना के प्रथम चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करें और अधिकतम सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए खासतौर पर लाभकारी है जो लंबे समय से बकाया बिल के कारण आर्थिक दबाव में हैं।

मध्य, पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में कितना मिला लाभ

समाधान योजना 2025-26 का लाभ मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में बड़े पैमाने पर देखने को मिला है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत 4 लाख 2 हजार 593 बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया जिसमें 411 करोड़ 49 लाख रुपए की मूल राशि जमा हुई और 218 करोड़ 44 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया गया। वहीं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 4 लाख 39 हजार 397 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया, 130 करोड़ 50 लाख रुपए की मूल राशि जमा हुई तथा 45 करोड़ 41 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया गया। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 4 लाख 35 हजार 763 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया, 111 करोड़ 61 लाख रुपए की मूल राशि जमा हुई और 17 करोड़ 69 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया।

क्या है मध्यप्रदेश समाधान योजना 2025-26 

समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य तीन माह से अधिक अवधि के बकायादार उपभोक्ताओं को विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज से राहत देना है। यह योजना “जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं” के सिद्धांत पर आधारित है। योजना दो चरणों में संचालित की जा रही है जिसमें प्रथम चरण की अवधि 3 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक है। इसके तहत एकमुश्त भुगतान पर 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी दी जाएगी। वहीं द्वितीय चरण जिसकी अवधि 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके तहत 50 से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। प्रथम चरण में उपभोक्ताओं को सबसे अधिक छूट का लाभ मिल रहा है, जबकि दूसरे चरण में छूट का प्रतिशत कुछ कम रहेगा। 

योजना के तहत पंजीयन की सुविधा और जरूरी शर्तें

समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के मोबाइल ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। पंजीयन के दौरान उपभोक्ता श्रेणी के अनुसार राशि निर्धारित की गई है जिसमें घरेलू और कृषि उपभोक्ता के लिए कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत और गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता के लिए कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत राशि निर्धारित की गई है।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

मध्यप्रदेश के उपभोक्ता समाधान योजना 2025-26 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्युत वितरण कंपनियों की वेबसाइट पर देख सकते हैं या अपने नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें