लखपति दीदी योजना 2024 : महिलाओं को बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख रुपए का लोन, ऐसे उठाएं लाभ
प्रकाशित - 09 Jul 2024
by Tractor Junction
जानें, क्या है केंद्र सरकार की महिलाओं को लखपति बनाने की यह योजना और इसमें लोन के लिए कैसे किया जा सकता है आवेदन
सरकार की ओर से किसानों के साथ ही महिलाओं के लिए भी बहुत सी लाभकारी योजनाएं संचालित है जिनका लाभ उठाकर वे अपनी आय बढ़ा सकती है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) है जिसके तहत महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है, वो भी बिना किसी ब्याज के। सरकार का लक्ष्य पूरे देश में 3 करोड़ लखपति दीदी (Lakhpati Didi) बनाने की लक्ष्य है। अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई है।
इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए विस्तृत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस योजना का लाभ वे महिलाएं उठा सकती है जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। एक अनुमान के मुताबिक आज देश की 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में लखपति दीदी योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभा रही है।
क्या है लखपति दीदी योजना (What is Lakhpati Didi yojana)
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं की आय बढ़ाने में सहायता की जाती है। इसके लिए उन्हें स्वरोजगार के लिए कौशल विकास कार्यक्रम (skill development programme) के तहत ट्रेनिंग दी जाती है व उसे शुरू करने के लिए बिना ब्याज के एक लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है।
संक्षेप में कहे तो लखपति दीदी (Lakhpati Didi) एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं जिसकी वार्षिक घरेलू आय एक लाख रुपए से अधिक होती है तथा औसत मासिक आय दस हजार या उससे अधिक होती है, जो कम से कम 4 कृषि मौसमों और या चार व्यावसायिक चक्रों के लिए बनी रहती है।
किन महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपए तक बिना ब्याज के लोन
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। उसमें महिलाओं को उनकी रूचि के व्यवसाय की ट्रेनिंग दी जाती है और इसके बाद प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इतना ही नहीं अपना स्वयं का व्यवसाय या बिजनेस खोलने के लिए भी सरकार से सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी आय बढ़ा सके। इसके लिए उन्हें बैंक से बिना ब्याज के ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ केवल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही उठा सकती है। ऐसे में यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो आपको सबसे पहले स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना होगा।
क्या है स्वयं सहायता समूह (What is self help group)
स्वयं सहायता समूह (SHG) ग्रामीण गरीब लोगों का एक छोटा, आर्थिक रूप से समरूप समूह होता है जो नियमित आधार पर एक मामूली राशि बचाने के लिए स्वैच्छा से एक साथ आते हैं। इस राशि उपयोग समूह के सदस्यों की आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने और समूह द्वारा निर्धारित जमानत मुक्त ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से एक सामान्य कोष में रखा जाता है।
आम तौर पर स्वयं सहायता समूह में अधिकतर महिलाओं के समूह होते हैं। इसमें 8 से 10 या इससे अधिक महिलाएं होती है जो अपने सदस्यों से पैसे इकट्ठा करने, उन्हें बैंक से जोड़ने और कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने के लिए महीने में कई बार इकट्ठा होती हैं। इतना ही नहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिलकर आज कई तरह के बिजनेस करके अपनी आय बढ़ा रही है। भारत के पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों ने कोविड-19 के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सुरक्षात्मक उपकरण जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा सामान का उत्पादन किया, सामुदायिक रसोई का संचालन किया और वंचितों और समुदायों को वित्तीय सहायता प्रदान की।
लखपति दीदी योजना में क्या मिलते हैं फायदे (What are the benefits of Lakhpati Didi Yojana)
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) का उद्देश्य देश की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाना है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की गरीब महिलाओं की आय बढ़ाकर उन्हें लखपति बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं, जो इस प्रकार से हैं
- लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) के तहत स्वयं सहायता समूह की महिला को एक से 5 लाख रुपए ब्याज मुक्त लोन मिलता है।
- स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस पैसे से स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती है।
- योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन कर सिखाया जाता है।
- महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- महिलाओं को छोटे लोन के लिए माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।
- महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलमेंट का प्रशिक्षण दिया जाता है।
- महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज का लाभ दिया जाता है।
लखपति दीदी योजना में कौन कर सकता है आवेदन
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भारतीय महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 50 के बीच हैं, आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदनकर्ता के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required to apply for the scheme)
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) में आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- आवेदक महिला का निवास प्रमाण-पत्र
- महिला के परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र
- आयु प्रमाण-पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
- आवेदनकर्ता महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
कैसे करें लखपति दीदी योजना में आवेदन (How to apply for Lakhpati Didi Scheme)
- लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने ब्लॉक कार्यालय जाना होगा।
- यहां पर संबंधित कर्मचारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही से भरनी होंगी।
- आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करने होंगे।
- अब इस पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को आपको उसी कार्यालय में जमा कराना है जहां से आपने यह फॉर्म प्राप्त किया था।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi yojana) और इसमें आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://lakhpatididi.gov.in/ पर जाकर विजिट कर सकती हैं। वहीं आप ग्रामीण विकास मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क कर सकती हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।