योग्य होते हुए भी क्यों नहीं मिल रही पीएम किसान सम्मान निधि? सामने आई बड़ी वजह

Share Product प्रकाशित - 05 Mar 2026 by Vivek Tailang

योग्य होते हुए भी क्यों नहीं मिल रही पीएम किसान सम्मान निधि? सामने आई बड़ी वजह

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सख्त सत्यापन से कई नाम सूची से बाहर

PM Kisan Yojana Update : पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्सुकता बनी हुई है। कई दिनों से यह चर्चा है कि होली के बाद किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच कई किसानों की शिकायत सामने आ रही है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सवाल यह है कि आखिर योग्य किसान योजना से बाहर क्यों हो रहे हैं? क्या ई-केवाईसी (e-KYC) में गड़बड़ी या जमीन के रिकॉर्ड की त्रुटियां इसकी मुख्य वजह हैं? 

ई–केवाईसी (e-KYC) न होना बड़ी वजह

जानकारों के मुताबिक, पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई–केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई–केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोक दी जाती है। कई ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग या महिला किसानों को तकनीकी दिक्कतों के कारण ई–केवाईसी पूरा करने में परेशानी होती है। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान अंगुलियों के निशान हल्के होने से ओटीपी (OTP) या आधार वेरिफिकेशन में समस्या आ जाती है। ऐसे मामलों में किसान पात्र होते हुए भी सूची से बाहर हो जाते हैं। 

जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी

पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका नाम भूमि अभिलेख (खसरा-खतौनी) में सही दर्ज हो। यदि जमीन के रिकॉर्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है या रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, तो लाभार्थी सूची में नाम नहीं आता। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या काफी आम है, जहां पुराने रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसान को अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग से संपर्क कर नाम और भूमि विवरण सही करवाना चाहिए। कई राज्यों में फार्मर रजिस्ट्री और किसान आईडी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे रिकॉर्ड का मिलान आसान हो सके। 

पीएम किसान योजना के तहत ई–केवाईसी (e-KYC) कैसे करें

ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया सरल है और इसे ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, इसके लिए आप नीचे दिए तरीके से इसे समझ सकते हैं: 

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। 
  • यहां लॉग इन कर “e-KYC” विकल्प चुनना होगा। 
  • आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा जिसे आपको को दर्ज करना होगा। 
  • ओपीटी (OTP) वेरिफिकेशन के बाद e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यदि ओटीपी (OTP) आधारित प्रक्रिया में परेशानी आ रही हो तो नजदीकी CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन कराया जा सकता है। 

कई राज्यों में फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी

कुछ राज्यों में किसान रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में किसान “Farmer Registration” पोर्टल पर जाकर नया अकाउंट बनाकर आधार आधारित सत्यापन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद किसान आईडी जारी होती है, जिसके आधार पर भूमि रिकॉर्ड का मिलान किया जाता है। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं है तो किस्त अटक सकती है। 

पीएम किसान योजना में घटती लाभार्थी संख्या की क्या है वजह

सरकार ने हाल के वर्षों में सत्यापन प्रक्रिया को सख्त किया है। फर्जी लाभार्थियों को हटाने और अपात्र लोगों को सूची से बाहर करने के लिए आधार लिंकिंग, बैंक खाते का मिलान और भूमि सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इस कारण कई नाम सूची से हटाए गए हैं। हालांकि इससे वास्तविक पात्र किसानों को भी असुविधा हुई है, जिनके दस्तावेजों में छोटी-छोटी त्रुटियां थीं।

किसानों रखें ये जरूरी सावधानियां

  • खसरा या खतौनी में नाम की जांच करें।
  • आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखें।
  • समय पर e-KYC पूरा करें।
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सभी दस्तावेज सही हैं और e-KYC पूरा है, तो सम्मान निधि की राशि मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर, पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए पात्रता के साथ-साथ दस्तावेजों की शुद्धता और डिजिटल सत्यापन बेहद जरूरी है। यदि किसान इन बिंदुओं पर ध्यान दें, तो योजना का लाभ बिना रुकावट मिल सकता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button