अब 90 कृषि यंत्रों पर मिलेगी 80% तक सब्सिडी - जानें पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 13 Jul 2022 by Tractor Junction

अब 90 कृषि यंत्रों पर मिलेगी 80% तक सब्सिडी - जानें पूरी जानकारी

अनुदान राशि के नियमों में किया बदलाव, अब ऐसे मिलेगा सब्सिडी का लाभ

किसानों को सस्ते कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ किसानों को प्रदान किया जाता है। इसके लिए केंद्र ओर राज्य स्तर पर योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में बिहार राज्य सरकार की ओर से यहां के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को करीब 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा है। 

इस योजना के तहत राज्य के किसानों को अलग-अलग यंत्र पर अलग-अलग सब्सिडी दी जा रही है जो 40 से लेकर 80 प्रतिशत तक है। अभी ये योजना फिलहाल बिहार के किशनगंज जिले के किसानों के लिए चलाई जा रही है। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी लेने के लिए जिले इच्छुक किसान अपने निकटतम कृषि विभाग या उद्यानकी विभाग से संपर्क करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से इस पोस्ट में कृषि यंत्र अनुदान योजना बिहार की जानकारी दे रहे हैं। 

अब 90 प्रकार के कृषि यंत्र खरीद सकेंगे किसान

सरकार की ओर से कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत अब 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। बता दें कि पहले यह अनुदान केवल 10 कृषि यंत्रों पर दिया जाता था। जिले के किसानों की आवश्यकता को देखते हुए कृषि विभाग अब 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ किसानों को प्रदान कर रहा है। इससे यहां के किसानों को खेतीबाड़ी व बागवानी के काम में आसानी होगी। 

कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी (Agricultural Machinery subsidy Yojana)

बिहार के किशनगढ़ जिले के किसानों की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार ने कृषि यंत्रों के लिए 1 करोड़ 48 लाख रुपए तक अनुदान राशि जारी की है। जबकि पिछले साल ये राशि 21 लाख रुपए तक थी। सरकार ने कहा कि जिले में विभिन्न कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए अनुदान की राशि 40 से लेकर 80 प्रतिशत तक होगी।

तीन श्रेणियों में बांटे गए है 90 कृषि यंत्र

किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान करने के लिए कृषि यंत्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इससे किसानों को सब्सिडी के लिए आवेदन करने में सहुलियत होगी। ये तीन श्रेणियां इस प्रकार से हैं- 

  • प्रथम श्रेणी- इस श्रेणी में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कम से कम 30 संयंत्रों को शामिल किया गया है। 
  • द्वितीय श्रेणी- इसमें फसल कटाई व बागवानी के लिए इस्तेमाल होने वाले 10 मशीनों को व पंप सेट को शामिल किया गया है।
  • तृतीय श्रेणी- इस श्रेणी के तहत अन्य कई कैटेगरी के लिए करीब 50 यंत्रों को शामिल किया गया है।

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा 40 लाख रुपए का अनुदान

सरकार की ओर से फसल कटाई और बागवानी में इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि यंत्रों पर सबसे अधिक सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है। इन कृषि यंत्रों पर सरकार की ओर से करीब 40 लाख रुपए तक की अनुदान राशि दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जिले में बागवानी की खेती में मुख्य चाय पत्ती व अनानास की खेती होती है। सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ इन किसानों को मिल पाएंगा जिससे वे बेहतर फसल उत्पादन करके अपनी आय बढ़ा सकेंगे। 

अनुदान राशि के नियमों में किया गया है बदलाव

इस राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि के नियमों में बदलाव किया गया है। इससे किसानों को सीधा लाभ होगा। अब कृषि यंत्रों की राशि सीधे निर्माता कंपनी के पास जाएगी। इससे किसान बिचौलियों से बच सकेंगे और किसानों को कृषि यंत्र मिलने में भी आसानी होगी। 

बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं-

  • आवेदनकर्ता का फोटो 
  • वोटर आई कार्ड
  • श्रेणी प्रमाणपत्र 
  • भू-स्वमित्व प्रमाण पत्र 
  • मान मालगुजारी रसीद 

बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना में सब्सिडी पाने के लिए कहां करें आवेदन

बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन के इच्छुक किसान किशनगढ़ जिले के कृषि विभाग या बागवानी विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार किसान कॉल सेंटर के नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क करके भी इसकी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


​​​​​​ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, आयशर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button