ड्रिप और स्प्रिंकलर पर मिल रही है 55% तक सब्सिडी, यहां करें आवेदन

जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज, चयनित जिलों की सूची और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, स्प्रिंकलर सेट और मिनी स्प्रिंकलर पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन 13 जुलाई 2026 से शुरू हुए हैं। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरिगेशन) के तहत धन-धान्य कृषि योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना) के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़कर पानी की बचत करना, सिंचाई लागत कम करना और फसल उत्पादन बढ़ाना है।

इन सिंचाई यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी

कृषि विभाग के अनुसार किसान निम्नलिखित सिंचाई उपकरणों पर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं—

  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
  • स्प्रिंकलर सेट
  • मिनी स्प्रिंकलर

इन आधुनिक सिंचाई उपकरणों के उपयोग से कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव होती है, जिससे जल संरक्षण के साथ फसलों की उत्पादकता भी बढ़ती है।

ड्रिप और स्प्रिंकलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY–माइक्रो इरिगेशन) और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY-MI) के तहत पात्र किसानों को 55% तक सब्सिडी दी जाएगी। अन्य पात्र किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार 45% तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। किसान अपनी जोत की श्रेणी और सिंचाई उपकरण की लागत के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि जानने के लिए विभाग के आधिकारिक सब्सिडी कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।

किन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

कृषि विभाग ने दोनों योजनाओं के तहत अलग-अलग जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना के अंतर्गत जबलपुर, कटनी, दमोह, टीकमगढ़, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़ और बैतूल जिले के किसान आवेदन कर सकते हैं। वहीं धन-धान्य कृषि योजना के तहत डिंडोरी, टीकमगढ़, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, अलीराजपुर और निवाड़ी जिले के किसान आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन के समय और चयन के बाद सत्यापन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक की प्रति, एग्री-स्टैक फार्मर आईडी, खसरा/खतौनी या बी-1 की प्रति, बिजली बिल तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।

योजना के तहत कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

ड्रिप, स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर पर सब्सिडी पाने के इच्छुक किसानों को ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले से पंजीकृत किसान आधार ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी किसान का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, तो उसे पहले एमपी ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से बायोमैट्रिक आधार प्रमाणीकरण कराकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही वह सिंचाई उपकरणों के लिए आवेदन कर सकेगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन से पहले इस जरूरी शर्त का रखें ध्यान

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन करने के लिए एग्री-स्टैक (Agri Stack) की फार्मर आईडी अनिवार्य है। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है, उन्हें पहले इसे बनवाना होगा। इसके बाद ही उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

पानी की बचत करें, सब्सिडी का लाभ उठाएं

यदि आप भी आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाकर पानी की बचत करना चाहते हैं और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करना चाहते हैं, तो समय रहते ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन करें और सरकार द्वारा दी जा रही 55 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ उठाएं।

“ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर पर सब्सिडी” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब ( FAQs):

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश में ड्रिप और स्प्रिंकलर पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

उत्तर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY-MI) के तहत पात्र किसानों को ड्रिप, स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर 55% तक सब्सिडी दी जाएगी। अन्य पात्र किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार 45% तक सब्सिडी मिलेगी।

प्रश्न 2. ड्रिप और स्प्रिंकलर सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले से पंजीकृत किसान आधार OTP के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन करें, जबकि नए किसानों को पहले एमपी ऑनलाइन या CSC सेंटर पर पंजीकरण कराना होगा।

प्रश्न 3. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर: आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, एग्री-स्टैक फार्मर आईडी, खसरा/खतौनी या बी-1 की प्रति, बिजली बिल तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है।

प्रश्न 4. क्या एग्री-स्टैक फार्मर आईडी होना अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ। मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन करने के लिए एग्री-स्टैक (Agri Stack) फार्मर आईडी होना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रश्न 5. किन किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा?

उत्तर: जिन किसानों के जिले इस योजना के लिए चयनित हैं और जो विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे ड्रिप, स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर पर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र किसानों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें