भारत के टॉप 5 ट्रैक्टर थ्रेसर : जानें थ्रेसर पर सब्सिडी की पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 22 Jun 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

भारत के टॉप 5 ट्रैक्टर थ्रेसर : जानें थ्रेसर पर सब्सिडी की पूरी जानकारी

जानें, क्या है थ्रेसर और इसकी विशेषताएं, लाभ और कीमत

खेतीबाड़ी और बागवानी में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। कृषि यंत्रों की सहायता से कम समय और श्रम में खेती का काम आसानी से पूरा किया जा सकता है। इतना ही नहीं कृषि यंत्रों के प्रयोग से खेती की लागत को कम किया जा सकता है। अधिक से अधिक किसानों तक कृषि यंत्रों की पहुंच हो, इसके लिए सरकार की ओर से कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है। कृषि यंत्रों की श्रृंखला में आज हम आपको ट्रैक्टर थ्रेसर मशीन की जानकारी दे रहे हैं। 

Buy Used Tractor

क्या है ट्रैक्टर थ्रेसर मशीन

थ्रेसर एक ऐसी कृषि मशीन है जो अनाज को काटने का काम करती है। इसकी सहायता से भूसी और डंठल से बीज निकालता है। यह सोयाबीन, गेहूं, मटर, मक्का, और अन्य छोटे अनाज और बीज फसलों को उनके पुआल और भूसे से अलग करता है। इसे ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है।

ट्रैक्टर थ्रेसर कितने प्रकार के होते है

ट्रैक्टर से चलने वाले थ्रेसर फसलों के अनुसार अलग-अलग होते हैं। भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार के थ्रेसर बाजार में मिलते हैं, जो इस प्रकार से हैं-

बहुफसल थ्रेसर- (मल्टीक्रॉप थ्रेसर)

इसे मल्टीक्रॉप थ्रेसर भी कहा जाता है। ये कई प्रकार की होती है। इस उपकरण की मदद से 20 से अधिक फसलों के दाने को अलग किया जाता है। यह मशीन फसल के दाने और भूसे को अलग-अलग करती है। यह मशीन कम समय और कम लागत में फसल से दाने को अलग करती है। मल्टीक्रॉप थ्रेसर मशीन से गेहूं, सरसों, सोयाबीन, तुअर, बाजरा, मक्का, जीरा, डालर चना, सादा चना, देशी चना, ग्वार, ज्वार मूंग, मोठ, ईसबगोल, मसूर, राई, अरहर व मूंगफली जैसी फसलों के दाने साफ-सुथरे तरीके से निकाले जाते हैं। 

मक्का थ्रेसर

इस मशीन की सहायता से मक्का के दानों को अलग किया जाता है। इससे कम समय में मक्का की गहाई का काम आसानी से हो जाता है। 

गेहूं थ्रेसर

इस मशीन की मदद से गेहूं की कटाई और गहाई का काम किया जाता है। इससे गेहूं के दानों को भूसे से अलग किया जाता है। 

धान थ्रेसर

इस मशीन का उपयोग धान की कटाई के लिए प्रयुक्त किया जाता है। जहां धान की बुवाई व्यापक स्तर पर होती है वहां इस मशीन का उपयोग काफी बढ़ जाता है। इस मशीन की सहायता से धान से चावल को अलग किया जाता है। 

ट्रैक्टर थ्रेसर विभिन्न भाग

थ्रेशर मशीनों के घटकों में ड्राइव पुली, फैन/ब्लोअर, फीडिंग च्यूट, स्पाइक्स, सिलेंडर, अवतल, फ्लाईव्हील, फ्रेम, टोइंग हुक, ऊपरी छलनी, निचली छलनी, ट्रांसपोर्ट व्हील, सस्पेंशन लीवर, कैन पुली, शटर प्लेट आदि शामिल है।

ट्रैक्टर थ्रेसर की विशेषताएं

  • थ्रेसर का उपयोग मुख्यत: फसलों की थ्रेसिंग (गहाई यानि की फसल से दाने को अलग करना) करने में किया जाता है।
  • मल्टीक्रॉप थ्रेसर के उपयोग से एक से अधिक फसलों की थ्रेसिंग की जा सकती है।
  • यह मशीन फसल कटाई के समय को कम करके किसानों का समय, पैसा और मजदूरी बचाती है।
  • थ्रेसिंग मशीन उच्च गुणवत्ता का भूसा देता है। इस मशीन से निकलने वाला भूरा न ज्यादा मोटा होता है और न ज्यादा पतला।

ट्रैक्टर थ्रेसर के उपयोग से होने वाले लाभ

ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाए जाने वाले थ्रेसर के उपयोग से कई लाभ होते हैं, इनमें से कुछ लाभ इस प्रकार से हैं-

  • थ्रेसर अनाज की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है।
  • थ्रेसर के उपयोग से अनाज की कटाई और गहाई का काम कम समय में संभव हो जाता है। 
  • पारंपरिक कृषि यंत्रों से अनाज की कटाई के कार्य में कई मजदूरों की आवश्यकता होती है, जबकि एक थ्रेसर मशीन से पूरे खेत में अनाज की कटाई हो जाती है। इससे मजदूरों पर निर्भरता कम हुई जिससे पैसों की बचत होती है।
  • थ्रेसर मशीन काफी तेजी से अनाज की कटाई करने में सक्षम है। इससे कम समय में अधिक क्षेत्र पर अनाज कटाई का काम आसानी से किया जा सकता है।

ट्रैक्टर थ्रेसर पर सरकार से कितनी मिलती है सब्सिडी

अब बात करें कि ट्रैक्टर थ्रेसर खरीदने पर सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाता है या नहीं, तो बता दें कि सरकार की ओर से देश के किसानों को सभी प्रकार कृषि उपकरण खरीदने पर 30 से लेकर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। ये सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में वहां के तय नियमानुसार दी जाती है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां थ्रेसर खरीदने के लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

कैसे करें सही ट्रैक्टर थ्रेसर का चयन

ट्रैक्टर थ्रेसर का चयन करते समय किसान को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे वे अपने लिए बेहतर थ्रेसर मशीन का चुनाव कर सके। ट्रैक्टर थ्रेसर खरीदते समय जो बातें ध्यान रखनी चाहिए, वे इस प्रकार से हैं-

  • बाजार में कई कंपनियों के अनेक प्रकार के थ्रेसर उपलब्ध है। किसान को अपनी लागत और जरुरत के हिसाब से थ्रेसर खरीदना चाहिए। 
  • किसानों को अपनी फसल के अनुसार ही थ्रेसर का चयन करना चाहिए। यदि आपने मक्का उगा रखी है तो मक्का थ्रेसर और धान उगा रखा है तो धान थ्रेसर का चयन करें। यदि आप कई फसलों की कटाई के लिए थ्रेसर चाहते हैं तो मल्टीक्रॉप थ्रेसर का चयन करें। 
  • किसानों को आईएसआई मार्का के थ्रेसर को प्राथमिकता देनी होती है, क्योंकि ये निर्धारित मापदंडों के अनुसार बने होते हैं और इनके पार्ट्स भी बढिय़ा क्वालिटी के होते हैं। 
  • किसान को अपने पास उपलब्ध ट्रैक्टर, मोटर या इंजन की एचपी पावर के अनुसार ही थ्रेसर का चुनाव करना चाहिए। सामान्यत: गेहूं, चना, सोयाबीन थ्रेसर की क्षमता 0.4 से 0.5 क्विंटल, प्रति हॉर्सपावर, प्रति घंटा होती है। जबकि धान और ज्वार थ्रेसर की क्षमता 0.75 से 1.00 क्विंटल प्रति हार्सपावर, प्रति घंटा होती है। ऐसे में अपनी जरुरत को ध्यान में रखते हुए थ्रेसर का चुनाव करना चाहिए। 
  • थ्रेसर खरीदते समय यह भी जांच लें कि उसके स्पेयर पार्ट्स बाजार में उपलब्ध है या नहीं। 
  • थ्रेसर खरीदते समय सुरक्षा के हिसाब से भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे थ्रेसर का चुनाव करना चाहिए जो सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक तकनीक से बना हो और काम के दौरान कम से कम खतरा हो। 

भारत में प्रचलित टॉप 5 ट्रैक्टर थ्रेसर

बाजार में कई कंपनियों के ट्रैक्टर थ्रेसर मिलते हैं, लेकिन हम यहां आपको उन पांच चुनिंदा कंपनियों के ट्रैक्टर थ्रेसर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो किसानों के बीच अधिक लोकप्रिय है। बता दें कि इन कंपनियों के ट्रैक्टर थ्रेसर अपनी विश्वसनीयता, गुणवत्ता और कुशल कार्यक्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।

1. लैंडफोर्स ट्रैक्टर थ्रेसर

लैंडफोर्स कंपनी के चार प्रकार के थ्रेसर बाजार में काफी प्रचलित हैं। इनमें से पैडी थ्रेसर, मल्टीक्रोप थ्रेसर, हारम्भा थ्रेसर, मेज थ्रेसर है। ये सभी थ्रेसर अपनी गुणवत्ता के लिए पहचाने जाते हैं। ये कम समय में अधिक क्षेत्रफल पर फसल कटाई व गहाई का कार्य आसानी से करने में समक्ष हैं।  

2. दशमेश ट्रैक्टर थ्रेसर

दशमेश कंपनी के दो थ्रेसर की बाजार में काफी मांग रहती है जिनमें से मुख्य रूप से मेज थ्रेसर ओर पैडी थ्रेसर हैं। इसमें दशमेश के मेज थ्रेसर की इम्प्लीमेंट पावर मिनिमम 35 एचपी है। इसकी क्षमता की बात करें तो ये इसकी क्षमता 4000 से 6000 किलो प्रति घंटा है। यह अपनी गुणवत्ता के लिए पहचाना जाता है। इसी प्रकार दशमेेश का पैडी थ्रेसर धान की गहाई का कम समय में सफलतापूर्वक पूरा करता है। 

3. महिंद्रा ट्रैक्टर थ्रेसर

महिंद्रा कंंपनी के दो थ्रेसर मॉडल बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। इसमें महिंद्रा थ्रेसर और महिंद्रा एम-55 आते हैं। इसकी खासियत की बात करें तो यह एक ट्रैक्टर से संचालित एप्लिकेशन है जो भूसी से अनाज को अलग करने में मदद करता है। ये थ्रेसर पारंपरिक थ्रेसिंग तकनीक की तुलना में अनाज की बेहतर सफाई करने में सक्षम हैं। यह गन्ने की ऊंचाई के साथ भी एडजेस्ट हो जाते हैं। इन्हेंं खेत के किसी भी स्थान पर ले जाया जा सकता है। ये दोनों ही प्रकार के थ्रेसरट्रैक्टर पर कम लोड के कारण कम परिचालन लागत के साथ आसान ऑपरेटिंग तंत्र प्रदान करते हैं।

4. केएस ग्रुप ट्रैक्टर थ्रेसर

केएस ग्रुप के दो प्रकार के थ्रेसर बाजार में आते हैं जो अधिक प्रचलित हैं। इनमें केएस गु्रप थ्रेसर और इसका मल्टीक्रॉप थ्रेसर। केएस ग्रुप के थेसर की इम्प्लीमेंट पावर 45 एचपी है जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। ये अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। जबकि केएस ग्रुप के मल्टीक्रॉप थ्रेसर की इम्प्लीमेंट पावर 25 एचपी से ऊपर है। इससे मूंगफली, मक्का के अलावा सोयाबीन, राजमा, गेहूं, हरी और काली दाल की गहाई का कार्य आसानी से किया जा सकता है।

5. स्वराज ट्रैक्टर थ्रेसर

स्वराज ट्रैक्टर थ्रेसर के अंतर्गत पी 550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर की मांग बाजार में काफी है। ये अपनी गुणवत्ता और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसकी इम्प्लीमेंट पावर 40 एचपी है। इसकी लंबाई 4020 एमएम और चौड़ाई 2240 एमएम है। वहीं इसकी ऊंचाई 2720 एमएम और इसका वजन 1550 किलोग्राम है। इस मल्टीक्रॉप थ्रेसर से काली दाल, सोयाबीन, गेहूं सहित फलियों वाली फसल के दानो को अलग किया जा सकता है।

ट्रैक्टर थ्रेसर की अनुमानित कीमत

अलग-अलग कंपनियों के ट्रैक्टर थ्रेसर की कीमत उनके डिजाइन और क्वालिटी और दी गई सुविधाओं पर निर्भर करती है। थ्रेशर मशीन की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए से 3,65,000 रुपए के बीच है। आप हमारी ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर ट्रैक्टर थ्रेसर की संपूर्ण मूल्य सूची प्राप्त कर सकते हैं। 

कहां से करें ट्रैक्टर थ्रेसर की खरीद

अब बात आती है कि किसान कहां से ट्रैक्टर थ्रेसर की खरीद करें, तो बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी प्रकार की ट्रैक्टर थ्रेसर उचित कीमत पर मिल जाएंगी। ट्रैक्टर जंक्शन पर लोकप्रिय ब्रांड की ट्रैक्टर थ्रेसर के मॉडल उपलब्ध हैं। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर ट्रैक्टर थ्रेसर की खरीद कर सकते हैं।  


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back