किसान क्रेडिट कार्ड योजना: 5 लाख तक लोन, 31 जुलाई तक चलेगा महाभियान

जरूरतमंद किसानों को मिलेगा कम ब्याज पर KCC लोन, कृषि मंत्री ने बैंकों को दिए निर्देश

Kisan Credit Card Scheme 2025 : किसानों को खेती के लिए कई तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए रुपयों की आवश्यकता होती है। ऐसे में किसान अपने आसपास के साहूकारों से उधार लेते हैं, जिस पर अधिक ब्याज देना पड़ता है। किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने और उन्हे सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card yojana) शुरू की गई है। इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना के तहत किसान 5 लाख रुपए तक ऋण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

इससे पहले इसकी लिमिट 3 लाख रुपए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। जरूरतमंद किसानों को समय पर केसीसी (KCC) का लाभ मिल सके इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 31 जुलाई तक महाभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार चाहती है कि हर जरूरतमंद किसान को क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर अपनी खेती की जरूरतों को पूरा कर सके। 

हर जरूरतमंद किसान तक पहुंचे केसीसी का लाभ 

इस संबंध में हाल ही में किसानों को समय पर केसीसी लोन (KCC Loan) उपलब्ध कराने के लिए यूपी के कृषि मंत्री ने बैंकों को निर्देश दिए हैं। यह निर्देश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैंकों व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा बैठक में दिए हैं। उन्होंने प्रमुख बैंकों और अन्य सभी संबंधित बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी लोन पर अपनाई गई कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैकों को 31 जुलाई तक युद्ध स्तर पर काम करके जरूरतमंद किसानों तक केसीसी का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अधिकारियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से उनके बैंकों की ओर से अब तक किए गए केसीसी ऋण की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इस पर बैंक प्रतिनिधियों की ओर से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने 31 जुलाई तक केसीसी ऋण उपलब्ध कराने के लिए विशेष महाभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। 

केसीसी के व्यापक प्रचार–प्रसार की आवश्यकता 

उन्होंने कहा कि हर जरूरमंद किसान को केसीसी का लाभ मिले, इसके लिए मीडिया के जरिये व्यापक प्रचार–प्रसार किए जाने की आवश्यकता है ताकि हर किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी पहुंच सके। बीमा कंपनियों द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर पर कार्यालय न खोले जाने और किसानों के प्रति उनके उदासीन रवैये पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि बीमा कंपनियां प्रत्येक तहसील स्तर पर कार्यालय खोलकर किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं। 

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड योजना

केंद्र सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) को साल 1998–99 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर कृषि लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत बैंक द्वारा किसान को किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी जारी किया जाता है। इसके जरिये किसानों को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है। किसान इस कार्ड से एक लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं। वहीं 3 लाख रुपए का लोन 7 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलता है। यदि किसान समय पर लोन चुका देता है तो उसे 3 प्रतिशत की सब्सिडी या छूट दी जाती है। इससे यह लोन किसानों को मात्र 4 प्रतिशत पर उपलब्ध हो जाता है। इस योजना से किसान अधिकतम 5 लाख रुपए तक का कृषि लोन ले सकता है। 

किसान क्रेडिट कार्ड की खास बातें

  • किसान कार्ड योजना के तहत आमतौर पर पांच साल के लिए वैध होता है। 
  • इस कार्ड का हर साल नवीनीकरण कराना जरूरी होता है। 
  • फसल की कटाई और बिक्री के बाद ऋण चुकाना आसान हो जाता है।
  • 12 महीने की क्रेडिट अवधि होती है। यदि फसल सीजन असफल हो जाता है तो ऋण की राशि को चार साल या उससे अधिक तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • ऋण सीमा ऋणदाता के नियमों और किसान के क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। 
  • इस योजना के तहत बैंक से नकदी निकालने के लिए पासबुक जारी की जाती है। 
  •  25,000 रुपए की क्रेडिट सीमा के साथ चेक बुक जारी की जाती है। 
  • किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की ब्याज दर करीब 9 प्रतिशत होती है। यदि सहकारी समिति के माध्यम से लोन लिया जाए तो किसान को सरकार से 2 प्रतिशत की छूट मिलती है और उसे 7 प्रतिशत की दर से ऋण मिल जाता है। 
  • योजना के तहत बैंक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले किसानों को अधिक राशि का ऋण भी उपलब्ध कराती है। वहीं ब्याज दरों पर भी सब्सिडी का लाभ मिलता है। 
  • इस योजना के तहत केसीसी धारक कुछ विशेष प्रकार के फसल ऋण के लिए राष्ट्रीय फसल बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज प्राप्त कर सकते हैं।
  • कार्ड धारक प्राकृतिक आपदाओं या कीट हमलों के कारण फसल खराब होने पर भी कवरेज पा सकते हैं। 
  • 70 साल से कम आयु के केसीसी कार्ड धारकों को व्यक्तिगत दुर्घटना कवर भी मिलता है। 

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन

किसान क्रेडिट कार्ड कई राष्ट्रीयकृत, सहकारी या क्षेत्रीय बैंकों द्वारा जारी किए जाते हैं। आप इनमें से किसी भी बैंक में जाकर केसीसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। केसीसी की स्वीकृति के पहले बैंक आवेदक का क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं। इसके तहत बैंक आवेदक की भूमि जोत, फसल पैटर्न, आय आदि की जांच करते हैं। यदि सब कुछ संतोषजनक है तो किसान को केसीसी जारी कर दिया जाता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें