मल्टीक्रॉप थ्रेसर की खरीद पर होगी एक लाख रुपए की बचत, मिलेगी सब्सिडी, यहां करें आवेदन

जानें, मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर अनुदान का लाभ लेने के लिए कैसे करना होगा आवेदन

किसानों को सस्ती कीमत पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना को अलग–अलग राज्यों में अलग– अलग नामों से चलाया रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को मल्टीक्राॅप थ्रेशर (Multicrop Thresher) सहित अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत किसानों को मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर सबसे अधिक एक लाख रुपए तक की सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है, जो किसान इस योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं वे इसमें आवेदन कर सकते हैं। 

योजना के तहत किसानों को कितनी मिलेगी सब्सिडी (Subsidy) 

राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना के तहत किसानों को कुछ मशीनों पर 40 से 50 हजार रुपए तक की सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है। यदि बात करें मल्टीक्रॉप थ्रेसर की तो इस मशीन पर राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु, सीमांत व महिला किसानों को 20 बी.एच.पी. से लेकर 35 बी.एच.पी से अधिक की क्षमता तक मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम 30,000 से लेकर 1 लाख रुपए जो भी कम हो अनुदान दिया जाएगा। वहीं अन्य वर्ग के किसानों को मल्ट्रीक्रॉप थ्रेसर की खरीद पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा जो 25,000 रुपए से लेकर 80,000 रुपए जो भी कम हो दिया जाएगा। इस योजना के तहत मल्ट्रीक्रॉप थ्रेसर के अलावा रिज फिरो प्लांटर, मल्टी क्राॅप प्लांटर, ट्रैक्टर ओपरेटेड रिपर, चिसल प्लाऊ, सीड ड्रिल, सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, डिस्क प्लाऊ, डिस्क हैरो व रोटावेटर की खरीद पर भी अनुदान दिया जाता है।

योजना के तहत सब्सिडी के लिए पात्रता व शर्तें (Eligibility and Conditions)

राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता और शर्तें रखी गई हैं जिन्हें पूरा करने वाले किसान ही इस योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी (Subsidy) का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, योजना के पात्रता संबंधी नियम इस प्रकार से हैं– 

  • योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान की खुद के नाम से खेती की जमीन होनी चाहिए या अविभाजित परिवार होने की स्थिति में राजस्व रिकॉर्ड में आवेदनकर्ता का नाम होना अनिवार्य है। 
  • एक किसान को किसी भी योजना में एक प्रकार की कृषि मशीन पर तीन साल की काल अवधि में सिर्फ एक बार ही सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, एक किसान को एक वित्तीय वर्ष में सिर्फ एक ही मशीन पर सब्सिडी दी जाएगी। 
  • ट्रैक्टर से चलने वाली कृषि मशीन पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन आवेदक के नाम होना आवश्यक है। 

मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (Documents)

यदि आप राजस्थान के किसान है तो आप इस योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेसर सहित अन्य मशीनों की खरीद के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत आवेदन करते समय आपको जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं– 

  • आवेदन करने वाले किसान का जनाधार कार्ड
  • किसान के खेत की जमाबंदी की नकल जो छह माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए
  • ट्रैक्टर चलित यंत्र के लिए ट्रैक्टर का पंजीयन प्रमाण–पत्र (आर.सी.) की कॉपी 
  • किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान के बैंक खाते का विवरण आदि।

मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर सब्सिडी के लिए किसान कहां करें आवेदन (How To Apply)

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए राज्य के किसान राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के आधिकारिक किसान साथी पोर्टल https://rajkisan.rajasthan.gov.in/Rajkisanweb/Kisan पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो किसान स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे किसान स्वयं अपने नजदीकी ई–मित्र केंद्र पर जाकर जनाधार नंबर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक आवेदन पत्र ऑन-लाइन जमा किए जाने की प्राप्ति रसीद ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे 

योजना में आवेदन करने वाले किसानों को सलाह  (Advice to farmers)

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि कृषि मशीनों की खरीद कृषि कार्यालय की प्रशासनिक स्वीकृति मंजूरी मिलने के बाद ही करें। स्वीकृति की जानकारी मोबाइल पर मैसेज या क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। किसानों को राजकिसान साथी पोर्टल पर जारी सूची में राज्य के किसी भी जिले में रजिस्टर्ड निर्माता या विक्रेता से कृषि यंत्र खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी। वहीं राज किसान साथी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का रैंडमाईजेशन के उपरांत ऑनलाइन वरीयता क्रम के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें