बिज़नेस लोन : बकरी पालन पर मिलेगा 4 लाख रुपए का लोन, ऐसे करें आवेदन
प्रकाशित - 17 Aug 2022
by Tractor Junction
जानें, बकरी पालन के लिए कौनसे बैंक देते हैं लोन और कितना लगता है ब्याज
ग्रामीण इलाकों में अधिकांश गरीब लोग बकरी पालन करते हैं। बकरी पालन में बहुत कम लागत आती है और इससे लाभ अधिक होता है। इसके अलावा बकरी के खाने-पीने की भी कोई खास व्यवस्था नहीं करनी पड़ती है। बकरी बेर, झाडिय़ां सहित अन्य छोटे घास खाकर अपना पेट भर लेती है। यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं और इसके लिए आपके पास पैसा नहीं है तो आप बैंक से लोन लेकर भी इस व्यवसाय को कर सकते हैं। बकरी पालन के लिए आप बैंक से 4 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन 10 बकरियों के पालन पर मिलता है।
बकरी पालन के लिए कौनसे बैंक देते हैं लोन
बकरी पालन के लिए कई बैंक ऋण देते हैं। यह लोन भेड़/बकरी पालन योजना के तहत दिया जाता है। देश के प्रमुख बैंक जो इसके लिए लोन प्रदान करते हैं, वे इस प्रकार से हैं।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक
- केनरा बैंक
- नाबार्ड लोन
बकरी पालन के लिए नाबार्ड के तहत कितनी मिलती है सब्सिडी
बकरी पालन के लिए नाबार्ड के तहत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता हैै। बकरी पालन के लिए लोन देने में नाबार्ड सबसे आगे हैं। इसके तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोग और बीपीएल श्रेणी के लोग 33 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि ओबीसी से संबंधित अन्य लोगों को 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की अधिकतम राशि 2.5 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
नाबार्ड योजना के तहत कौन से बैंक देते हैं लोन
नाबार्ड योजना के तहत कई बैंक आते हैं जो बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए लोन प्रदान करते हैं। इन बैंकों से लोन लेकर आप आसानी से बकरी पालन मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं। ये बैंक इस प्रकार से हैं।
- वाणिज्यिक बैंक
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
- राज्य सहकारी बैंक
- शहरी बैंक
- अन्य जो नाबार्ड से पुनर्वित्त के लिए पात्र हैं।
बकरी पालन के लिए बैंक लोन पर कितना लगता है ब्याज
जो लोग बकरी पालन के लिए बैंक से ऋण लेना चाहते हैं हम बता दें कि गोट फार्मिंग स्कीम के तहत बकरी पालन के लिए लोन 11.20 प्रतिशत सालाना की दर से दिया जाता है। इस लोन की राशि को आप अपने नजदीकी फाइनेंस कंपनी, सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक से भी प्राप्त कर सकते हैं।
बकरी पालन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
बकरी पालन योजना में आवेदन करने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का पेन कार्ड
- आवेदन करने वाले का आवास प्रमाण-पत्र
- आवेदक का जाति प्रमाण-पत्र
- भूमि मालिकाना प्रमाण-पत्र
- बैंक विवरण हेतु बैंक पासबुक की कॉपी
- आवेदन करने वाले का आय प्रमाण-पत्र
- आवेदक का पैन कार्ड
- आवेदक का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
- आवेदक का फोटो
बकरी पालन के लिए लोन लेने के लिए कैसे करें आवेदन
बकरी पालन पर लोन लेने के लिए आप किसी भी सहकारी बैंक जो नाबार्ड के तहत आता है उसमें आवेदन करके बकरी पालन पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप उपरोक्त बताएं गए बैंकों में जाकर भी बकरी पालन स्कीम के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस प्रकार से आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर गोट फार्म लोन के लिए आवेदन करना होगा।
- इसके लिए आपको बैंक से एक फार्म दिया जाएगा। फार्म लेने के बाद आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारी ठीक से भरनी होगी और साथ ही इसमें मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी फार्म के साथ लगानी होगी।
- बैंक के अधिकारियों द्वारा फॉर्म में भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
- यदि सब कुछ ठीक रहा तो सत्यापन के बाद आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- यदि आपको बकरी पालन पर लोन लेने में कोई भी परेशानी आ रही हो तो आप बैंक अधिकारी से संपर्क करके उसका समाधान कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।