मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 83 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर

जानें, किसानों को मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि का भी लाभ, हर साल मिलते हैं 12,000 रुपए

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को हर साल 6,000 रुपए राज्य सरकार की ओर से उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस माह अगस्त में इस योजना की दूसरी किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी कर दी है। बलराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 83 लाख किसानों के खातों में सीधे 1671 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। ऐसे में योजना से जुड़े प्रत्येक किसान के खाते में 2000 की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है।

इससे पहले अगस्त माह में केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपए की राशि जारी की थी। इस तरह इस अगस्त महीने में प्रदेश किसानों को दोनों योजनाओं से कुल 4000 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश के किसान इस राशि को पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

प्रदेश के किसानों को हर साल मिलते हैं 12,000 रुपए 

पीएम किसान योजना के तहत प्रदेश के किसानों को हर साल 12,000 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर संचालित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 12,000 रुपए दिए जाते हैं। इन दोनों योजनाओं से मिलने वाली राशि को डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इस बार एक ही माह में दोनों योजनाओं का पैसा किसान को मिलने से उनको काफी राहत मिली है। बता दें कि पहले इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 4000 रुपए की राशि दो किस्तों में दी जाती थी, लेकिन बाद में इसकी राशि को बढ़ा कर 6,000 रुपए कर दिया गया। पहले राज्य के लोगों को दोनों योजनाओं से कुल 10,000 रुपए हर साल मिलता था। 

किसान कैसे चेक करें खाते में किसान कल्याण योजना की किस्त आई या नहीं

पीएम किसान योजना की तरह किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किस्त के बारे में जानकारी ले सकते हैं और अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। यदि आपका नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है तो आपके खाते में किस्त का पैसा ट्रांसफर किया होगा। योजना लाभार्थी नीचे दिए गए तरीके से लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं– 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। यहां किसान को अपना आधार कार्ड नंबर या बैंक खाते का नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद वर्ष, किस्त, जिले का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम आदि चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपके गांव के योजना के लाभार्थी किसानों की लिस्ट खुल जाएगी।
  • यहां अपने गांव के पास अंकित नंबर पर क्लिक करके आप इस योजना के तहत बैंक में ट्रांसफर की राशि का विवरण देख सकते हैं। 

इन तरीकों से भी पता कर सकते हैं किस्त खाते में आई या नहीं

जब भी सरकार की ओर से किसी योजना के तहत राशि ट्रांसफर की जाती है तो उसका मैसेज जरूर आता है। ऐसे में आपको अपने मोबाइल नंबर जिसको आपने योजना के तहत रजिस्टर्ड करा रखा है, उस मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स में मैसेज देखें, यदि आपको पैसा ट्रांसफर करने का मैसेज मिला है तो आपका पैसा खाते में आ जाएगा।

यदि आपको किसी कारणवश मैसेज नहीं मिल पाया है तो आप अपने बैंक जाकर जिसमें आपका खाता है, वहां से स्टेटमेंट निकलवाकर देख सकते हैं। यदि पैसा खाते में ट्रांसफर हुआ होगा तो स्टेटमेंट में उसका उल्लेख होगा। 

इसके अलावा आप बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाकर भी यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं।

क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एमपी

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। इस योजना के तहत मार्च 2025 तक प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

नहीं मिली योजना की किस्त तो कहां करें शिकायत 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को लेकर यदि कोई समस्या आती है या खाते में पैसा नहीं आता है तो किसान हेल्पलाइन नंबर 0755-2525804 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें