किसान कर्ज माफी योजना : 31 अगस्त तक चुकाएं कृषि ऋण, मिलेगी भारी सब्सिडी

अल्पकालीन कृषि ऋण पर मिलेगी सब्सिडी, जानें कितना होगा किसानों को लाभ

किसान अपनी जरूरत के हिसाब से खेती के लिए अक्सर कृषि लोन लेते हैं। किसानों को राष्ट्रीय बैंक, सहकारी बैंक से कृषि ऋण दिया जाता है, ताकि वे अपनी फसल के लिए पैसों की जरूरत को पूरा कर सकें और अपना उत्पादन बेहतर कर सकें। लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदा, सूखा और बाढ़ से किसानों को नुकसान पहुंचता है, तो ऐसे में राज्य सरकार या केंद्र सरकार किसानों को उनके कर्ज में राहत देकर सहायता भी करती है। किसान कर्जमाफी योजना के तहत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अगर किसान 31 अगस्त तक लोन चुकाते हैं तो उन्हें बिल्कुल शून्य प्रतिशत का ब्याज अदा करना होगा। यानी सिर्फ मूलधन चुकाकर भी किसान अपने ऋण से मुक्ति पा सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण में ब्याज राहत पाने का तरीका, फसली ऋण के बारे में और भी जरूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

किस ऋण पर मिलेगा ब्याज अनुदान

किसानों को कृषि निवेश के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से बैंकों के जरिए कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। ये लोन अल्पकालीन होते हैं। इस लोन पर किसानों को कम ब्याज के साथ कई अन्य राहत प्रदान की जाती है। किसानों को अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाती है, इस सब्सिडी का फायदा उन्हीं किसानों को मिलता है जो अपना लोन समय से चुकाते हैं। इसी कड़ी में इस साल ब्याज का अनुदान उन किसानों को दिया जा रहा है, जो अपना लोन 31 अगस्त से पहले चुका देंगे। पिछले साल रबी सीजन 2022-23 में लिए गए फसली ऋण की जमा तारीख को अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। 2022-23 में जिन किसानों ने कृषि ऋण लिया है, वो अपने ऋण पर शून्य ब्याज का फायदा उठा सकते हैं।

किन किसानों को मिलेगा फायदा

राजस्थान राज्य के वैसे किसान जो यहां पूरी तरह रजिस्टर्ड हैं। जमीन का सारे कागजात हैं और उनके पास यहां का स्थाई निवासी होने के प्रमाण यानी निवास प्रमाण पत्र है। वह इस योजना में फायदा उठा सकते हैं। अगर किसान ने पिछले वित्तीय वर्ष में फसली ऋण लिया है और अभी तक उसका भुगतान नहीं किया है तो वैसे किसानों को इस योजना का व्यापक फायदा होने वाला है। पिछले साल वितरित अल्पकालीन ऋण के भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

कितना होगा फायदा

31 अगस्त से पहले तक अगर किसान अपने फसल ऋण को चुका देते हैं तो राजस्थान सरकार की ओर से किसानों को कई फायदे होंगे जो इस प्रकार हैं।

  • सर्वप्रथम किसान को शून्य ब्याज का लाभ मिलेगा। फसली ऋण पर किसानों को 7% का ब्याज देना पड़ता है, अगर किसान ने 1 लाख रुपए का ऋण लिया है तो किसानों को ब्याज के तौर पर 7000 रुपए का एकमुश्त फायदा हो जाएगा।
  • 31 अगस्त तक समय से ऋण चुका देने पर किसान का क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होंगे और इस तरह किसान फिर से ऋण ले सकते हैं और उसका भुगतान कर सकते हैं। गौरतलब है कि आजकल किसानों को बेहद आसानी से लोन मिल जाता है। कृषि ऋण बेहद सस्ता होता है, अगर दूसरे प्रकार के लोन को देखें तो वे लोन 14% या इससे भी ज्यादा रेट में मिलते हैं। इसलिए सस्ते ऋण लेने के मौके को हाथ से न जाने देने के लिए समय से ऋण का भुगतान कर देना जरूरी होता है।

कब तक चुका सकते हैं ऋण

पिछले वित्तीय वर्ष में जिन किसानों ने फसल ऋण लिया है, उनके ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 था। ऋण लेने के 12 महीने के अंदर ऋण को चुकाया जाता है। लेकिन इस बार ऋण चुकाने का डेट बढ़ा दिया गया है। अब किसान 31 अगस्त 2023 तक ऋण चुका सकते हैं। इससे उन्हें बैंक में सरकार द्वारा मिली सब्सिडी का लाभ मिल जाएगा। सरकार ने यह निर्णय इसलिए भी लिया क्योंकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से प्रदेश में बहुत सारे किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें