प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसल बीमा की अंतिम तारीख बढ़ाई, अब इस तारीख तक ऋणी किसान करा सकते हैं बीमा

कृषि विभाग की अपील, नुकसान से बचाव के लिए किसान जल्द से जल्द कराएं फसल बीमा, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 (PMFBY 2025) के तहत सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ सीजन की फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब ऋणी किसान 30 अगस्त 2025 तक अपना फसल बीमा करा सकेंगे। यह फैसला किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने लिया है ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट हमलों, सूखा, अधिक वर्षा या ओलावृष्टि से होने वाली फसल क्षति की भरपाई के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। किसानों को इस योजना का समय रहते लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि प्राकृतिक आपदाएं कभी भी फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

किन किसानों को मिलेगा बीमा कराने का लाभ

खासतौर पर ऋणी किसान, जिन्होंने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लिया है, लेकिन जिनका बीमा अभी तक बैंक द्वारा नहीं कराया गया है वे इस नई समयसीमा के तहत बीमा करा सकते हैं। ऐसे किसानों को तुरंत अपनी बैंक शाखा से संपर्क करना चाहिए और फसल बीमा प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

किसान बीमा कराने के लिए कहां जाएं

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण कर सकते हैं, इसके लिए किसान अपने नजदीकी सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं, जन सेवा केंद्र (CSC), सीएससी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं। 

फसल बीमा के लिए किन दस्तावेज की होगी आवश्यकता

प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कुछ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित किए हैं। बीमा करवाते समय किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखने चाहिए।

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी)
  • भू-अधिकार ऋण पुस्तिका / खसरा-खतौनी
  • बैंक पासबुक (जिसमें IFSC कोड स्पष्ट हो)
  • बुवाई प्रमाण पत्र (पटवारी, पंचायत सचिव या कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा प्रमाणित)
  • किसान आईडी
  • सिकमी भूमि (बटाई पर ली गई ज़मीन) की स्थिति में शपथ पत्र

कृषि विभाग की सलाह, फसलों का बीमा जरूरी है

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खरीफ फसलों का फसल बीमा अवश्य कराएं। अक्सर देखने में आया है कि प्रतिकूल मौसम या किसी आपदा से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस योजना के माध्यम से किसानों को क्षतिपूर्ति मिलती है, जिससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में बीमा कराने से क्या मिलते हैं लाभ

  • किसान प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बीमा क्लेम के जरिए मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। 
  • किसानों की आय सुरक्षा प्रदान करता है, कुछ हद तक फसल नुकसान की भरपाई होती है।
  • किसान को खेती के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है। 
  • बैंकिंग क्षेत्र में किसान की साख में सुधार होता है। 

किसानों के लिए जरूरी सलाह

यदि आप एक ऋणी किसान हैं और खरीफ फसल की बुवाई कर चुके हैं, तो 30 अगस्त 2025 से पहले अपना फसल बीमा जरूर करा लें। इसके लिए किसी भी बैंक या जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। बीमा से आपको असमय बारिश, सूखा, ओलावृष्टि या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से फसल की हानि की स्थिति में मुआवजा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। किसान सरकार द्वारा दी गई नई तारीख का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अपनी फसलों की बीमा प्रक्रिया को पूरा करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें