पीएम किसान योजना: 14 हजार किसान हुए बाहर, अब नहीं मिलेगी अगली किस्त
प्रकाशित - 25 Mar 2026
by Vivek Tailang
वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, अपात्र लोग ले रहे थे योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यूपी के सोनभद्र जिले में किए गए सत्यापन के दौरान पता चला कि करीब 14 हजार ऐसे लोगों को योजना का लाभ मिल रहा था, जो इसके लिए पात्र ही नहीं थे। इनमें मृतक, भूमिहीन, आयकरदाता और नाबालिग तक शामिल पाए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा कराए गए वेरिफिकेशन में खुलासा हुआ कि कई ऐसे किसानों के खातों में भी किस्त जा रही थी, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिन्होंने अपनी कृषि भूमि बेच दी है। जांच पूरी होने के बाद अब इन सभी अपात्र लाभार्थियों की किस्तें रोक दी गई हैं और उनकी सूची मुख्यालय को भेज दी गई है।
वेरिफिकेशन में सामने आई बड़ी गड़बड़ी
कृषि विभाग के अनुसार, यह योजना वर्ष 2019 से लागू है और तब से अब तक बड़ी संख्या में किसानों की स्थिति बदल चुकी है। कई किसानों की मृत्यु हो गई, कुछ ने जमीन बेच दी, जबकि कुछ लोग शुरुआत से ही अपात्र थे, फिर भी उन्हें लगातार ₹2000 की किस्त मिलती रही। जब “फार्मर रजिस्ट्री” अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन किया गया, तब इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि कई लाभार्थी ऐसे थे जिनके पास कृषि योग्य भूमि ही नहीं थी, जबकि कुछ आयकरदाता भी इस योजना का फायदा उठा रहे थे।
Popular Tractors
नाबालिगों के नाम पर भी जा रही थी किस्त
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में नाबालिगों के नाम पर भी योजना का लाभ लिया जा रहा था। विभाग को पहले इसकी जानकारी नहीं थी, क्योंकि समय पर e-KYC और आधार वेरिफिकेशन नहीं हो पाया था। हर तीन महीने में मिलने वाली ₹2000 की किस्त बिना पूरी जांच के जारी होती रही। लेकिन हाल के सख्त वेरिफिकेशन अभियान में यह गड़बड़ी उजागर हो गई।
ई–केवाईसी (e-KYC) और आधार वेरिफिकेशन से रुकी कई किस्तें
अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों ने e-KYC, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग पूरी नहीं की थी, उनकी किस्तें पहले ही स्वतः रुक चुकी थीं। अब नए सिरे से किए गए वेरिफिकेशन के बाद करीब 14 हजार अपात्र लोगों को पूरी तरह योजना से बाहर कर दिया गया है। इन सभी मामलों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
100 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पर जोर
सोनभद्र के उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार के अनुसार, जिले में सभी किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके तहत हर किसान के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि हर छह महीने में आधार वेरिफिकेशन, बैंक e-KYC और लैंड सीडिंग की प्रक्रिया होती है। अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो किस्त स्वतः ही रोक दी जाती है। प्रशासन अब 100% फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने में जुटा है, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो।
आगे नहीं होगी गड़बड़ी
प्रशासन का कहना है कि जिन अपात्र लोगों की पहचान हुई है, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे और आगे से केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा। इस कार्रवाई के बाद साफ हो गया है कि सरकार अब योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सख्ती बरत रही है और फर्जी लाभार्थियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
Vehicle Name
अपने नजदीकी विक्रेताओं से सबसे अच्छा मूल्य प्राप्त करें
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में बदली उपहारों की सूची, अब टीवी की जगह खेती और
अधिक पढ़ें
दिवाली से पहले पात्र किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता, किस्त का लाभ पाने के लिए
अधिक पढ़ें
कृषि यंत्र खरीदने वाले पात्र किसानों को DBT के माध्यम से मिलेगी सब्सिडी की राशि
अधिक पढ़ेंसरकार ने शुरू की योजना, ₹6.50 लाख तक की निर्धारित लागत वाले वाहन पर मिलेगा
अधिक पढ़ेंजानें, किन किसानों को मिलेगा लाभ, कितनी मिलेगी सब्सिडी और आवेदन करने की क्या है
अधिक पढ़ें
1509 धान 4,250 से 4,350 रुपये और 1121 धान 5,300 से 5,450 रुपये प्रति क्विंटल
अधिक पढ़ें
ஒரு நாளைக்குக் குறைந்தபட்சம் 8 லிட்டர் பால் தரும் கலப்பினப் பசுக்கள், பெண்களின் வழக்கமான வருமானத்தை அதிகரிப்பதையும், மாநிலத்தில் பால்
अधिक पढ़ें
पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से जारी की सम्मान निधि, पात्र
अधिक पढ़ेंपेराई सत्र 2026-27 में गन्ने का भाव 430 रुपये और 2027-28 में बढ़कर 450 रुपये
अधिक पढ़ें
Faridabad, 30 October 2026: Escorts Kubota Limited (EKL) has announced a price increase across its
अधिक पढ़ेंअन्य खबरों में
कॉल बैक का अनुरोध करें