पीएम किसान योजना 20वीं किस्त अपडेट : करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, अब इस तारीख को जारी होगी 20वीं किस्त

जानें, कैसे चेक करें पीएम किसान सम्मान निधि की फाइनल लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Yojana 20th Installment Update : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 20वीं किस्त अब आधिकारिक रूप से 2 अगस्त 2025 को जारी होने जा रही है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने देर रात इस तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 20वीं किस्त किसानों के खातों में जारी करेंगे। यह खबर किसानों के लिए राहत की है क्योंकि 20वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार चल रहा था। 20वीं किस्त में योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों के खाते में 2,000 रुपए राशि ट्रांसफर की जाएगी।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब मिलेगी

पिछली पीएम किसान योजना की19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी। उसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि 20वीं किस्त जून या जुलाई में किसानों के खाते में आ जाएगी, लेकिन जुलाई का महीना बीतने के बाद भी किस्त जारी नहीं हुई थी। अब कृषि मंत्रालय ने साफ किया है कि 2 अगस्त 2025 को यह किस्त जारी की जाएगी। इस फैसले से देश के 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को फायदा होगा।

कितने किसानों को मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 19वीं किस्त के तहत लगभग 9.80 करोड़ किसानों को कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में किसानों को योजना में शामिल किया गया है, जिससे लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ पार हो गई है।

योजना के तहत अब तक कितनी राशि की जा चुकी है वितरित

पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3.69 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। यह राशि 19 किस्तों के माध्यम से किसानों को दी गई है। योजना के तहत भुगतान की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण और सत्यापन कड़ाई से किया जाता है।

पीएम किसान योजना के तहत किन शर्तों को पूरा करना होता है जरूरी

किसानों को योजना की किस्त पाने के लिए लाभार्थी को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं, इसके अभाव में किसान को योजना की किस्त नहीं मिल पाती है, यह शर्तें इस प्रकार से हैं: 

  • आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) ऑप्शन चालू होना चाहिए।
  • किसान का जमीन का सत्यापन होना जरूरी है।
  • आधार और बैंक खाता का ई-केवाईसी (E-KYC) पूरा होना आवश्यक है।
  • यदि इन शर्तों में से कोई भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो किसान को योजना की किस्त नहीं मिलेगी।

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की फाइनल लिस्ट में अपना नाम

पीएम किसान योजना की फाइनल लिस्ट में अपना नाम चेक करना बेहद आसान है। इसके लिए किसान नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Beneficiary List’ या ‘फायदा पाने वाले किसान की सूची’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने उस क्षेत्र के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
  • सूची में अपना नाम और पिता/पति का नाम देखकर चेक करें कि आपका नाम योजना में शामिल है या नहीं।
  • यदि आपकी जानकारी सूची में नहीं दिखती है, तो आप नजदीकी कृषि कार्यालय या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

20वीं किस्त आने से पहले किसान निपटा ले यह जरूरी काम

  • किसानों को चाहिए कि वे अपना आधार, बैंक खाता और जमीन का दस्तावेज अपडेट रखें।
  • अपने स्थानीय कृषि कार्यालय या जिला अधिकारी से संपर्क कर योजना के बारे में जानकारी लें।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें।
  • यदि कोई त्रुटि या नामांकन में समस्या हो तो तुरंत सुधार कराएं।

क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय सरकार की प्रमुख योजना है, जो देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में तीन किस्तों में दी जाती है। योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी और तब से अब तक कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायता करती है। किसानों को सीधे वित्तीय सहायता मिलने से वे खेती से जुड़ी जरूरी खरीदारी, उर्वरक, बीज, उपकरण आदि खरीद सकते हैं। इससे उनकी खेती लागत कम होती है और उत्पादन बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें