पीएम किसान योजना : 10 जून तक चलेगा विशेष अभियान, हर किसान को मिलेगा लाभ

जानें, क्या है प्रदेश सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की किसानों के बीच लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत इससे जुड़े किसानों को हर साल 6000 रुपए की सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत हर चार माह के अंतराल में किसानों को 2000-2000 रुपए तीन किस्त के रूप में दिए जाते हैं। अब तक इस योजना से जुड़े हुए किसानों को इसकी 13 किस्तें मिल चुकी हैं और 14वीं किस्त भी जल्द ही जारी की जा सकती है। इसी बीच उत्तरप्रदेश सरकार ने इस योजना को लेकर ऐलान किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस योजना के तहत यूपी के हर पात्र किसान को पीएम सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ दिया जाएगा। राज्य में कोई भी किसान अब यह शिकायत नहीं कर सकेगा कि उसे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। बता दें कि कई पात्र किसानों को कुछ आवेदन फॉर्म संबंधी गलतियों के कारण पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया है। कई किसान इसके पात्र होते हुए भी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना से किसानों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।  

ट्रैक्कर जंक्शन के माध्यम से आज हम आपको पीएम किसान वृहद संतृप्तीकरण अभियान की जानकारी दे रहे हैं और साथ ही पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका भी बता रहे हैं।

पीएम किसान : वृहद संतृप्तीकरण अभियान शुरू

प्रदेश के सभी पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ मिले। इसके लिए यूपी सरकार की ओर से वृहद संतृप्तीकरण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 10 जून तक जारी रहेगा। इस विशेष अभियान के तहत सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आधार वेरिफिकेशन, ईकेवाईसी आदि कार्य किए जाएंगे। इस अभियान को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्‌देश्य राज्य में शत-प्रतिशत पात्र किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है।

यूपी में 2.6 करोड़ किसानों को मिल रहा है योजना का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक प्रदेश में अब तक 2.63 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) का लाभ मिल रहा है। बयान के मुताबिक अब तक उत्तरप्रदेश में 55 हजार 800 करोड़ की धनराशि पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें कुछ किसानों से यह सुनने को मिलता है कि कि उन तक पैसा नहीं पहुंच रहा है। इसलिए सत्यापन की कार्यवाही को वृहद स्तर पर शुरू किया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत किसान इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

55 हजार ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है अभियान

प्रदेश की सभी 55 हजार ग्राम पंचायतों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पोस्ट ऑफिस, कृषि और राजस्व विभाग के कार्मिक जुड़कर गांव-गांव में पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के महाअभियान में जुटेंगे। हर गांव में प्रचार के साथ इसे आगे बढ़ाने का काम शुरू किया जा चुका है।

कौन कर सकता है पीएम किसान योजना में आवेदन (पात्रता)

पीएम किसान योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाता है। इसमें रजिस्ट्रेशन या आवेदन करने के लिए जो पात्रता निर्धारित की गई है, वे इस प्रकार से है

  • पीएम किसान योजना का लाभ गरीब वर्ग के किसानों को दिया जाएगा जिनकी इनकम बहुत कम है।
  • पीएम किसान योजना में आवेदन के लिए किसान देश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 2 हैक्टेयर से कम जमीन है।
  • इस योजना के तहत वही किसान पात्र होगा जो किसी भी सरकारी पेंशन स्कीम का लाभार्थी नहीं हो।
  • यदि कोई किसान इनकम टैक्स रिटर्न भरता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।
  • पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक यदि कोई किसान अपनी जमीन का इस्तेमाल खेती के अलावा किसी दूसरे काम के लिए करता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।
  • यदि कोई किसान किसी दूसरे के खेत को किराये पर लेकर खेती करता है तो इस स्थिति में भी किसान को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि किसान के पास खेती योग्य भूमि है और यह भूमि उसके पिता या दादा के नाम पर है तो भी उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। किसान के खुद के नाम भूमि होने पर ही किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • यदि किसान के घर का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर है तो भी इस योजना का लाभ उस किसान परिवार को नहीं मिलेगा।

नए किसान कैसे कराएं पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन (Registration in PM Kisan Yojana)

जो किसान नए हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए पीएम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन (PM Kisan Yojana, Online registration) करना होगा। इसके लिए वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसान पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261/ 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, प्रीत ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें