पीएम आवास योजना: अब मकान बनाने के लिए सरकार देगी 2.50 लाख रुपए एडवांस

जानें, किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ और इसमें कैसे करना होगा आवेदन

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत केंद्र सरकार की ओर से घर बनाने के लिए 2.50 लाख की राशि एडवांस दी जाएगी। इसके लिए शर्त भी रखी गई है। यदी आप भी ये शर्त पूरी करते हैं तो आप भी पीएम आवास योजना के तहत अपना खुद का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एडवांस प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) का आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो आपको अब इस योजना में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी 2023 को कहा था कि संघ में पीएम आवास योजना के लिए आवंटन 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से देश में अफोर्डेबल हाउसिंग के निर्माण को काफी बढ़ावा मिलेगा।

यदि आप भी पक्का मकान बनाने की सोच रहे हैं तो इस काम के लिए आपको इस योजना के तहत जल्द से जल्द अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरा कर लेना चाहिए ताकि आपको भी सरकार की इस योजना के तहत लाभ प्राप्त हो सके।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको पीएम आवास योजना में पक्का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना खुद का मकान बना सकें, तो आइए जानतें हैं इस योजना के बारें में पूरी जानकारी।

खुद की जमीन है तो मकान बनाने के लिए मिलेंगे 2.50 लाख रुपए

यदि आपके पास खुद की जमीन है तो आप इस योजना के तहत 2.50 लाख रुपए की अग्रिम राशि प्राप्त कर सकते हैं। विशेषकर गांवों में इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत खुद की जमीन पर मकान बनाने या मकान की मरम्मत के लिए पैसा दिया जाता है।  सरकार इस योजना के तहत 2023 तक जरूरतमंद व गरीब लोगों को रहने के लिए अपना मकान मुहैया कराना चाहती है। यदि आपके पास भी खुद की जमीन है तो आप इस योजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपए की राशि किस्तों में दी जाती है जो इस प्रकार से है

  • मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सबसे पहली बार लाभार्थी के खाते में 50,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।
  • इस योजना की दूसरी किस्त 1.5 लाख रुपए दी जाती है।
  • वहीं निर्माण कार्य पूर्ण होने पर 50,000 रुपए दिए जाते हैं।
  • इस तरह इस योजना के तहत लाभार्थी को कुल राशि 2.50 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

क्यों किया गया एडवांस राशि देने का निर्णय

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) में पहले हितग्राही को मकान निर्माण व उसके विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1.50 लाख तथा एक लाख रुपए की राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाती है। पूर्व के नियम में पीएम आवास योजना के आवेदन की स्वीकृति पर आधार स्तरीय निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लाभार्थी को 40 प्रतिशत राशि दी जाती थी। लेकिन शासन स्तर पर जब इसकी समक्षा की गई तो सामाने आया कि इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अधिकांश हितग्राही आर्थिक रूप से इतने कमजोर हैं कि मकान की नींव स्तर तक का निर्माण कराने में समर्थ नहीं हैं। ऐसे में सरकार ने हितग्राहियों को शुरू में ही आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।

पीएम आवास योजना में शामिल है ये चार श्रेणियां

पीएम आवास योजाना शहरी मिशन के तहत चार श्रेणियां शामिल की गई हैं जिसके तहत आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, ये चार श्रेणियां इस प्रकार से हैं

  • ऋण-आधारित ब्याज सब्सिडी योजना
  • झुग्गी पुनर्विकास भूमि का संसाधन के रूप में उपयोग
  • साझेदारी में किफायती आवास (एएचपी)
  • लाभार्थी-आधारित व्यक्तिगत आवास का निर्माण और विस्तार

कौन ले सकता है पीएमएवाई का लाभ- पात्रता/शर्ते (Eligibility/Conditions)

  • पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) की इस स्कीम का लाभ अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के लोग, बंधुआ मजदूर, बीपीएल श्रेणी में आने वाले अल्पसंख्यक या अन्य परिवार शहीद सैन्य कर्मियों की विधवा महिला, सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले परिवार के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
  • पीएम आवास योजना के तहत ऋण लेने वाले व्यक्ति के पास पहले से कोई मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति ईडब्ल्यूएस, एलआईजी या बीपीएल श्रेणी का होना चाहिए।
  • आवेदक की आय 3 लाख रुपए से 6 लाख रुपए के बीच होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक निर्धारित सीमा के ऊपर ऋण लेता है तो उसे प्रचलित बाजार दर से ब्याज का भुगतान करना होगा।

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

पीएम आवास योजना के तहत आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • पीएम आवास योजना का आवेदन पत्र
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पेन कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का वोटर आईडी
  • आवदेक का निवास का प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता विवरण इसके लिए बैंक स्टेटमेंट
  • निर्माण योजना
  • निर्माण लागत प्रमाण-पत्र
  • मूल्यांकन का प्रमाण-पत्र
  • बिल्डर या डेवलपर के साथ समझौता पत्र
  • संपत्ति का आवंटन प्रमाण पत्र
  • यदि आप व्यापारी है तो इस मामले में वित्तीय वितरण आदि।

पीएम आवास योजना में कैसे करें आवेदन

यदि आप गांव में रहते हैं तो इसका लाभ पंचायत समिति के माध्यम से पीएम आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiay/masterlogin.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, प्रीत ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें