अब पंचायत में जमा होगा फसल बीमा का पैसा, जल्द मिल सकेगा बीमा क्लेम
प्रकाशित - 14 Aug 2024 by Tractor Junction
जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा किसानों को लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri fasal Bima Yojana) को किसानों के लिए और अधिक सरल बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे। इसी कड़ी में अब सरकार ने फसल बीमा का प्रीमियम (Crop Insurance Premium) पंचायत के माध्यम से जमा कराने की व्यवस्था की है। किसानों को ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब तक यह व्यवस्था थी कि किसानों को फसल बीमा का प्रीमियम ब्लॉक कार्यालय में जमा कराना होता था, लेकिन अब किसान अपनी पंचायत के माध्यम से फसल बीमा प्रीमियम जमा करा सकेंगे। इससे किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में बीमा क्लेम मिलने में भी आसानी होगी और उन्हें जल्द बीमा क्लेम प्राप्त हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri fasal Bima Yojana) को अब ग्राम पंचायत स्तर पर लागू किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में इस योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि पीएम फसल बीमा योजना की राशि का भुगतान अब ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा जिससे किसान को फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजे का भुगतान अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके।
अब रिमोट सेंसिंग तकनीक से होगा फसल नुकसान का आकलन
कृषि मंत्री के मुताबिक पीएम फसल बीमा योजना (PM fasal Bima Yojana) के तहत प्राकृतिक आपदा से फसल को हुए नुकसान का आकलन अब रिमोट सेसिंग तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। अब नजरी सर्वे की जगह आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए डिजिक्लेम नामक एक नया पोर्टल भी बनाया गया है। इसके जरिये किसानों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
प्रीमियम भुगतान में अब नहीं होगी देरी
कृषि मंत्री ने बताया कि पहले फसल बीमा प्रीमियम के भुगतान में ब्लॉक स्तर पर देरी हो जाती थी लेकिन अब ग्राम पंचायत को यह काम सौंपा जाएगा जिससे यह प्रक्रिया तेज होगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारें बीमित राशि के प्रीमियम के भुगतान में अक्सर देरी करती है और इस मुद्दे को हल करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को इस मामले में अलग कर दिया है। केंद्र ने तमिलनाडु सरकार से अनुरोध किया है कि वे उपज गणना की प्रीमियम सब्सिडी राशि एक माह के अंदर जारी करें, नहीं तो बीमा कंपनियों को देरी पर 18 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किसानों को करना होगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीन मॉडल-
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri fasal Bima Yojana) के तीन विभिन्न मॉडल हैं, जिसका चुनाव राज्य सरकारें अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कर सकती हैं। इस योजना के तह अब तक 5 लाख 98 हजार हेक्टेयर भूमि और 3 करोड़ 97 लाख किसानों को कवर किया गया है। मंत्रालय ने योजना को सरल बनाने के कई उपाय किए हैं ताकि किसानों को इसका लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त हो सके।
1. प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत किसानों को कितना देना होता है प्रीमियम
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri fasal Bima Yojana) के तहत किसानों की फसलों का बीमा किया जाता है ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई कर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसान को रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत, खरीफ की फसल के लिए 2 प्रतिशत और वाणिज्यिक या बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत बीमा प्रीमियम जमा करना होता है। शेष प्रीमियम केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जमा किया जाता है।
2. किसानों को अब तक कितना मिला पीएम फसल बीमा योजना से लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री के अनुसार वर्ष 2016 में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri fasal Bima Yojana) की शुरू की गई थी। इस योजना के तहत अब तक किसानों ने 32,440 करोड़ रुपए के प्रीमियम का भुगतान किया है। इसके एवज में उन्हें 1.64 लाख करोड़ रुपए के क्लेम का भुगतान किया गया है। इस तरह किसानों द्वारा जमा कराए गए प्रीमियम से 5 गुना अधिक किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है।
3. किसान इस साल कब तक करा सकते हैं खरीफ फसल का बीमा
किसान इस साल 2024 में बोई गई खरीफ फसल का बीमा 16 अगस्त 2024 तक करा सकते हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि जो पहले 31 जुलाई 2024 थी जिसे बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है ताकि अधिक से अधिक किसान अपनी फसल का बीमा करा सकें। फसल बीमा कराने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी व अपनी जमीन से संबंधित कागजात होना जरूरी है। किसान इस योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल https://pmfby.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा लोक सेवा केंद्र या अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें