मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना : महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देगी सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

Share Product प्रकाशित - 08 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना : महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देगी सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

योजना पर 2,000 करोड़ रूपए खर्च करेगी सरकार, जानें, किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार की ओर से किसानों के साथ ही महिलाओं के लिए भी बहुत सी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। वहीं सरकार द्वारा नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा भी की जा रही है। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए घोषणाएं कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) की घोषणा की है। इसके तहत राजधानी की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने अपने बजट 2024-25 में इसके लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार की इस योजना से दिल्ली की जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Buy Used Tractor

लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर चलेगी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर दिल्ली की महिलाओं के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) की घोषणा की गई है। इस योजना की शुरुआत में राजधानी दिल्ली में रहने वाली हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपए और साल में कुल 12,000 रुपए दिए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने हाल ही में ये घोषणा दिल्ली बजट 2024 में की है। 

बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले लाड़ली बहना योजना शुरू की थी जो चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई। अब इसी तर्ज पर दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की जा रही है। अब देखना यह है कि यह दिल्ली में किस तरह चुनावी गेम चेंजर साबित होती है।  

क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (What is Mukhyamantri Mahila Samman Yojana)

दरअसल 4 मार्च 2024 को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपने बजट 2024-25 के दौरान दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत राजधानी की गरीब व कमजोर आय वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए प्रति माह 1,000 रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह राजधानी के गरीब व कमजोर परिवार की महिलाओं का इस योजना से हर साल 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।  

योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें (What are the eligibility and conditions for scheme)

हर सरकारी योजना की तरह ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) के लिए भी पात्रता और शर्तें निर्धारित की गई हैं। इस योजना के तहत जो पात्रता और शर्तें निर्धारित की गई हैं, वे इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है।
  • आवेदक महिला के पास सेविंग बैंक अकाउंट होना जरूरी।
  • आवेदक महिला का खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

कौन नहीं ले सकता है इस योजना का लाभ (Who cannot take advantage of this scheme)

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) के लिए जहां कुछ पात्रता तय की गईं हैं वहां इसके लिए कुछ अपात्रताएं भी है, जिसके कारण कुछ महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी, यह अपात्रताएं इस प्रकार से हैं-

  • योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हैं।
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है।

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required to apply for the scheme)

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) के तहत आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाली महिला का पेन कार्ड
  • आवेदन करने वाली महिला का आयु प्रमाण-पत्र
  • आवेदक महिला का मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला का परिवार राशन कार्ड आदि।
  • योजना में कैसे करें आवेदन (How to apply for the scheme)

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) की अभी घोषणा मात्र की गई है। फिलहाल इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट लांन्च नहीं की गई है। जैसे ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के आवेदन के संबंध में कोई अपडेट आएगी हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इसके बारे में जानकारी देंगे, इसलिए हमेशा अपडेट रहने के लिए बने रहिये ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back