52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, 90% तक मिलेगी सब्सिडी

सरकार की इस योजना से किसानों को सस्ती सिंचाई, बिजली बिल से राहत और आय बढ़ाने का मौका

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए खेती करने में बिजली पर निर्भरता अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। किसानों को खाद, बीज और सिंचाई के संसाधनों के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना को प्रदेश में “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के नाम से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत 52 हजार किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों को विद्युत पंप पर बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा और अतिरिक्त ऊर्जा बेचकर आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

योजना की वर्तमान स्थिति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के तहत अब तक 34,600 लेटर ऑफ अवार्ड जारी किए जा चुके हैं और 33 हजार कार्यादेश किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापना के लिए प्रदान किए जा चुके हैं। योजना का लाभ प्रदेश के उन किसानों को मिलेगा, जो अपने खेतों में सोलर पंप लगवाना चाहते हैं। सोलर पंप स्थापित होने के बाद किसान न केवल अन्नदाता होंगे, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे। अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग वैकल्पिक रूप से किया जा सकेगा या सरकार को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकेगी। इसके साथ ही किसानों को 5 वर्षों तक रखरखाव की चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि यह जिम्मेदारी संबंधित स्थापना इकाई की होगी।

सोलर पंप कितना खर्च और सब्सिडी

कुसुम-बी योजना के तहत किसानों को 1 HP से 7.5 HP तक क्षमता वाले पंप पर 90% तक सब्सिडी (अनुदान) दी जाएगी। योजना के तहत पंप की वास्तविक लागत का लगभग 10% हिस्सा किसान देगा। वहीं करीब 60% हिस्सा कृषक ऋण के रूप में लिया जाएगा, जिसका ब्याज सहित भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। 30% हिस्सा भारत सरकार द्वारा बेंचमार्क लागत के आधार पर अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। सभी वर्गों (SC/ST/OBC/General) के लिए समान सब्सिडी लागू होगी।

कितने एचपी के सोलर पंप के लिए किसानों को कितना देना होगा अंशदान

कुसुम-बी योजना के तहत किसानों को 1 HP से 7.5 HP तक के सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। इसमें अलग–अलग एचपी के सोलर पंप के लिए हितग्राही किसान अंश अलग–अलग रहेगा, जो इस प्रकार से है: 

क्र.

सोलर पंपिंग सिस्टम के प्रकार

हितग्राही किसान अंश (रु.)

1

1 एच.पी.डी.सी. सरफेस (Normal Controller)

12,427/-

2

1 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (Normal Controller)

13,713/-

3

2 एच.पी.डी.सी. सरफेस (Normal Controller)

15,574/-

4

2 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (Normal Controller)

15,574/-

5

3 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (Normal Controller)

20,968/-

6

3 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (USPC Controller)

43,728/-

7

5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (Normal Controller)

30,289/-

8

5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (USPC Controller)

57,914/-

9

7.5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (Normal Controller)

41,537/-

10

7.5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल (USPC Controller)

76,009/-

11

7.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबल (Normal Controller)

41,537/-

12

7.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबल (USPC Controller)

78,331/-

योजना में आवेदन के लिए क्या है पात्रता और शर्तें

कुसुम-बी योजना में आवेदन करने हेतु किसानों के लिए कुछ पात्रता शर्तें रखी गई हैं जो इस प्रकार से हैं: 

  • किसान मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले किसान के पास न्यूनतम 3 हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए। 
  • पंप की क्षमता: 3, 5 या 7.5 HP होनी चाहिए। 
  • किसान के पास अस्थाई विद्युत कनेक्शन होना चाहिए। 
  • जिस भूमि पर सोलर पंप लगाया जाएगा, वहां भविष्य में विद्युत पंप पर कोई अतिरिक्त अनुदान नहीं मिलेगा।
  • किसान को स्व-प्रमाणीकरण देना होगा कि संबंधित खेत पर पहले कोई विद्युत पंप चालू नहीं है। यदि कोई किसान गलत जानकारी देता है, तो उसे योजना से वंचित किया जा सकता है।

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

कुसुम-बी योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के हेतु आवेदन करने के लिए किसानों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, से दस्तावेज इस प्रकार से हैं: 

  • अस्थाई विद्युत कनेक्शन रसीद
  • आधार कार्ड और जमीन के कागजात
  • बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो

इन दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सोलर पंप के लिए किसान कैसे करें आवेदन

प्रदेश के जो किसान सब्सिडी पर सोलर पंप लगवाने के इच्छुक हैं वे https://cmsolarpump.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद संबंधित विभाग किसानों के खेतों का निरीक्षण करेगा। जब स्वीकृति मिल जाएगी, तब सोलर पंप स्थापित किया जाएगा और अनुदान की राशि सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने से क्या होंगे लाभ

  • बिजली बिल पर खर्च नहीं, इससे बिजली खर्च में बचत होगी। 
  • सिंचाई के लिए स्वतंत्रता, बिजली पर निर्भरता समाप्त होगी। 
  • अतिरिक्त ऊर्जा बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। 
  • किसानों के खेतों में उन्नत और स्थायी ऊर्जा प्रणाली की उपलब्धता रहेगी। 
  • 5 साल तक फ्री रखरखाव, तकनीकी खराबी की चिंता नहीं होगी। 
  • प्रदेश में अन्न उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए सोलर पंप का सपना हकीकत में बदलने जा रही है। यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी, बल्कि राज्य की कृषि उत्पादन क्षमता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। 

योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा अपने निकटतम बिजली निगम से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें