बेलर, मल्चर, रोटोकल्टीवेटर समेत कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% सब्सिडी, यहां करें आवेदन
प्रकाशित - 28 Sep 2026 by Vivek Tailang
जानें, कितनी मिलेगी सब्सिडी और कैसे उठा सकते हैं योजना का लाभ
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त करने का नया अवसर आया है। राज्य सरकार ने कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने और खेती-किसानी के काम को आसान बनाने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों के जिलेवार लक्ष्य जारी किए हैं। इसके तहत किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस चरण में मुख्य रूप से फसल अवशेष प्रबंधन और भूमि तैयारी से जुड़े आधुनिक कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है।
ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर इन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 6 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी 7 अक्टूबर 2026 को निकाली जाएगी। इच्छुक किसान निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी
इस चरण में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और भूमि तैयारी से जुड़े कई कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से ये कृषि यंत्र शामिल हैं—
Popular Tractors
- श्रेडर/मल्चर (Shredder/Mulcher)
- बेलर (Baler)
- स्लेशर (Slasher)
- एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) (SMS (Straw Management System))
- हे रेक/स्ट्रॉ रेक (Hay Rake/Straw Rake)
- रोटोकल्टीवेटर (Rotocultivator)
इन कृषि यंत्रों की मदद से किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के साथ खेत की तैयारी का काम भी आसान कर सकते हैं।
आवेदन के लिए देनी होगी धरोहर राशि
कृषि यंत्र के लिए आवेदन करते समय किसानों को अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम निर्धारित धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट (DD) बनवाना होगा। आवेदन के दौरान इस बैंक ड्राफ्ट की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी है। बिना स्कैन किए गए DD के आवेदन को मान्य नहीं माना जाएगा।
| कृषि यंत्र | निर्धारित धरोहर राशि |
|---|---|
| बेलर | ₹15,000 |
| श्रेडर/मल्चर | ₹5,500 |
| हे रेक/स्ट्रॉ रेक | ₹5,000 |
| एसएमएस | ₹3,500 |
| रोटोकल्टीवेटर | ₹2,500 |
| स्लेशर | ₹2,000 |
कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी किसान की श्रेणी और भूमि जोत के आधार पर निर्धारित की जाती है। फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों पर पात्र किसानों को कुल लागत का अधिकतम 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है। किसान को मिलने वाली वास्तविक सब्सिडी कृषि यंत्र की मॉडल कीमत, किसान की पात्रता, श्रेणी और भूमि जोत के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर के माध्यम से अपने लिए संभावित सब्सिडी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
ऑनलाइन आवेदन करते समय किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इसमें ये दस्तावेज शामिल हैं:
- एग्री-स्टैक फार्मर आईडी
- आधार कार्ड की प्रति
- बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति
- भूमि की बी-1 की प्रति
- एससी और एसटी किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र
- ट्रैक्टर चालित उपकरणों के लिए ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन कार्ड (RC)
- निर्धारित धरोहर राशि के बैंक ड्राफ्ट (DD) की स्कैन कॉपी
कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन
इच्छुक किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल farmer.mpdage.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले से पंजीकृत किसान अपने आधार नंबर और आधार ओटीपी के जरिए लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नए किसानों को सबसे पहले निकटतम एमपी ऑनलाइन या सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद किसान अपनी जरूरत के अनुसार कृषि यंत्र का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित DD की स्कैन कॉपी अपलोड करके आवेदन जमा करना होगा। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया या किसी अन्य जानकारी के लिए किसान अपने संबंधित ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय अथवा सहायक कृषि यंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। किसानों को सलाह है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
“मध्यप्रदेश में कृषि यंत्रों पर 50% सब्सिडी” के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):
प्रश्न 1. मध्यप्रदेश में कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?
उत्तर: किसान 6 अक्टूबर 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2. कृषि यंत्रों पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?
उत्तर:पात्र किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों की लागत पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा सकती है। वास्तविक राशि किसान की श्रेणी, भूमि जोत और यंत्र की मॉडल कीमत के आधार पर तय होगी।
प्रश्न 3. किन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है?
उत्तर: इस चरण में बेलर, श्रेडर/मल्चर, स्लेशर, एसएमएस, हे रेक/स्ट्रॉ रेक और रोटोकल्टीवेटर जैसे कृषि यंत्र शामिल हैं।
प्रश्न 4. कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं?
उत्तर: आवेदन के लिए एग्री-स्टैक फार्मर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि की बी-1, निर्धारित DD की स्कैन कॉपी और जरूरत के अनुसार जाति प्रमाण पत्र व ट्रैक्टर आरसी जरूरी है।
प्रश्न 5. कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर: किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। नए किसानों को एमपी ऑनलाइन या सीएससी सेंटर के माध्यम से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण कराकर पंजीकरण करना होगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें