महतारी वंदन योजना : 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर

योजना की 5वीं किस्त जारी, हर साल इस योजना से गरीब महिलाओं को मिलते हैं 12,000 रुपए

केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी के साथ ही राज्य सरकारें भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकारें प्रदेश की महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक लाभकारी योजनाओं की घोषणा कर रही है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव से पहले महिलाओं से किए वादे को अब पूरा किया जा रहा है और उनके लाभार्थ योजना लागू की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई जिसकी अब तक चार किस्तें लाभार्थी महिलाओं को दी जा चुकी है और मुख्यमंत्री ने इस योजना की 5वीं किस्त भी जारी कर दी है। इसमें महतारी वंदन योजना से जुड़ी प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। इस तरह महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से 5वीं किस्त में करीब 653.85 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। महतारी वंदन योजना की चार किस्तों के माध्यम कुल 2612 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि लाभार्थी महिलाओं को दी जा चुकी है। इसके अलावा पांचवी किस्त भी जारी की जा चुकी है।

महिलाओं को किया 5वीं किस्त का भुगतान

महतारी वंदन योजना के तहत कुल 69 लाख 96 हजार 556 लाभार्थी महिलाओं को कुल 653 करोड़ 85 लाख रुपए की सहायता राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया है। इसमें से 66 लाख 16 हजार 618 लाभार्थी महिलाओं को आधार लिंक खातों में आधार पर डीबीटी के जरिये राशि ट्रांसफर की गई है, जबकि जिन लाभार्थी महिलाओं का खाता आधार से लिंक नहीं है उन्हें एनईएफटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।

किस जिले की कितनी महिलाओं को मिला योजना का लाभ/ महतारी वंदन योजना 5वीं किस्त की लाभार्थी सूची

महतारी वंदन योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सबसे अधिक 5 लाख 33 हजार 511 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत 5वीं किस्त में महिला लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार से हैं।

जिला का नाम  लाभार्थियों की संख्या
बालोद जिले में 2 लाख 52 हजार 288
बालौदा बाजार भाटापारा में 3 लाख 30 हजार 111
बलरामपुर में 2 लाख 14 हजार 624
बस्तर में 1 लाख 93 हजार 666
बेमेतरा में 2 लाख 54 हजार 294
बीजापुर में 38 हजार 471
बिलासपुर में 4 लाख 25 हजार 243
दंतेवाड़ा में 54 हजार 815
धमतरी में 2 लाख 35 हजार 598
दुर्ग में 4 लाख 3 हजार 232
गरियाबंद में 1 लाख 83 हजार 469
गौरेला पेड्रा-मरवाही में 95 हजार 922
जांजगीर-चांपा में 2 लाख 90 हजार 716
जशपुर जिले में 2 लाख 32 हजार 375
कबीरधाम में 2 लाख 54 हजार 865
कांकेर में 1 लाख 84 हजार 779
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1 लाख 17 हजार 23
कोंडागांव में 1 लाख 40 हजार 796
कोरबा जिले में 2 लाख 94 हजार 563
कोरिया जिले में 59 हजार 913
महासमुंद जिले में 3 लाख 25 हजार 256
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में 1 लाख 14 हजार 11
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 82 हजार 366
मुंगेली जिले में 2 लाख 13 हजार 942
नारायणपुर जिलें में 27 हजार 581
रायगढ़ जिले में 3 लाख 5 हजार 831
राजनांदगांव में 2 लाख 58 हजार 126
सक्ती जिले में 1 लाख 99 हजार 578
सांरगढ-बिलाईगढ़ में 1 लाख 90 हजार 579
सुकमा जिले में 52 हजार 305
सूरजपुर में 2 लाख 16 हजार 657
सरगुजा में 2 लाख 32 हजार 619

कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं करें

सरकारी योजनाओं का पैसा एक साथ डीबीटी के माध्यम से जारी किया जाता है। ऐसे में पैसा आने में एक दो दिन का समय लग जाता है। ऐसे में घबराएं नहीं यदि आपका नाम महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है तो आपके खाते में योजना की किस्त का पैसा जरूर आएगा। महतारी वंदन योजना का पैसा आपके एकाउंट में आया या नहीं, इसकी जांच आप नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाकर कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in को अपने मोबाइल पर खोलें।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आवेदन की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या इसमें से किसी एक की जानकारी इसमें भरें।
  • अब स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को दिए गए बॉक्स में भरें।
  • सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन क्लिक करें।
  • आपके द्वारा भरी हुई जानकारी सत्यापित होने बाद लाभार्थी आवेदन और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
  • इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके एकाउंट में 1000 रुपए क्रेडिट हुए या नहीं।

यदि नहीं आई किस्त तो क्या करें

यदि आपके खाते में महतारी वंदन योजना की किस्त नहीं आई है या महतारी वंदन योजना को लेकर आपको समस्या है तो आप किसी भी समस्या के लिए महतारी वंदन योजना के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800233448 पर संपर्क कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना में हर साल मिलते हैं 12,000 रुपए

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित है, यहां राज्य की योजना से जुड़ी हुई महिलाओं को हर साल 12,000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई है। इसके लिए इसी साल 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक राज्य की महिलाओं से आवेदन भरवाए गए थे। 8 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें