रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना : 27 लाख महिलाओं के खाते में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर

जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में गैस सब्सिडी का पैसा आया या नहीं

LPG Cylinder Subsidy Scheme : सरकार की ओर से किसानों सहित महिलाओं के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से कमजोर आय वर्ग वाले लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए रसोई गैस सब्सिडी योजना शुरू की गई है। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्यों में राज्य सरकार भी लाभार्थी परिवार की महिला मुखिया को सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में राजस्थान राज्य सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना (Food Security Scheme) के तहत 27 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी (Subsidy) प्रदान की गई। 

हाल ही में उदयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थी महिलाओं के खाते में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की। राजस्थान में महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। इसका लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के साथ ही खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड धारक परिवार को भी प्रदान किया जा रहा है।

राज्य में कितने रसोई गैस सिलेंडर पर मिल रही है सब्सिडी

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना (LPG Cylinder Subsidy Scheme) के तहत पात्र परिवारों को प्रति माह एक सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस तरह प्रदेश में एक परिवार को साल में कुल 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। यदि आपके पास दो सिलेंडर है तो आपको एक ही सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा। दूसरे सिलेंडर पर आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी। दूसरे सिलेंडर के लिए आपको उसकी पूरी कीमत चुकानी होगी। ऐसे में आपको एक सिलेंडर ही 450 रुपए में प्राप्त होगा और इस पर मिलने वाली सब्सिडी का पैसा सीधा आपके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

कैसे चेक करें आपके खाते में रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा आया या नहीं

यदि आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर किया गया है, या नहीं, तो आप नीचे दिए गए तरीके से इसे आसानी से चेक कर सकते हैं-

  • रसोई गैस सब्सिडी ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट  https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर इंडियन, भारत व एचपी का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इनमें से उस कंपनी के विकल्प को चुनना है जिसका सिलेंडर आपके पास है।
  • चयनित विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने एक पेज खुलेगा आपको इस पेज पर गिव अप फीडबैक के विकल्प पर दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको एलपीजी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब केटैगरी में सब्सिडी रिलेटेड पर क्लिक कर, सब कैटेगरी में सब्सिडी नॉट रिसीब्ड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंर या एलपीजी आईडी दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब एलपीजी गैस सब्सिडी से संबंधित सभी जानकारी आपको मिल जाएगी जिसमें गैस सब्सिडी आने की तारीख, किस अकाउंट में कितना पैसा आया आदि जानकारी शामिल होंगी।

ऑफलाइन कैसे चेक करें सब्सिडी का पैसा

यदि आप ऑनलाइन रसोई गैस सब्सिडी सिलेंडर (LPG Cylinder Subsidy) की राशि चेक करने में अपने को असमर्थ महसूस कर रहे हैं तो आप इसे ऑफलाइन तरीके से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप सीएससी अधिकारी के पास जाकर उससे सब्सिडी चेक करने के लिए कह सकते हैं। इसके लिए आपको उनके द्वारा मांगी गई जानकारी जैसे- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी आदि की जानकारी देनी होगी। इसके बाद वे आपको वह बैलेंस चेक करके बता देंगे कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।

इन तरीकों से भी किया जा सकता है रसोई गैस सब्सिडी का पैसा चेक

इसके अलावा जिस बैंक में आपका खाता है, जिसका नंबर आपने रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी के लिए दिया हुआ है उसकी शाखा में जाकर आप सब्सिडी का पैसे का पता कर सकते हैं।
आप गैस सब्सिडी चेक करने के लिए गैस कनेक्शन कंपनी के अधिकारिक ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैँ। इसके लिए आपको ऐप इनस्टॉल करके लॉग इन करना होगा। इसके बाद सब्सिडी ऑप्शन पर क्लिक करके आप इसे चेक कर सकते हैं।
आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी एलपीजी सब्सिडी का पैसा चेक कर सकते हैं।

खाते में नहीं आया सब्सिडी का पैसा तो कहां करें शिकायत

यदि आपके खाते में एलपीजी सब्सिडी का पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत इसके टोल फ्री नंबर 18002333555 कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप www.mylpg.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें