लाड़ली बहना योजना : लाभार्थी सूची में नाम होने के बावजूद इन महिलाओं को दो महीने से नहीं मिल रही किस्त

महिला एवं बाल विकास विभाग से शिकायत के बावजूद नहीं मिला संतोषजनक जवाब, इंतजार अब भी जारी

Ladli Behna Yojana 2025 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। योजना की लाभार्थी सूची में नाम होने के बावजूद राजगढ़ और विदिशा जिलों में हजारों महिलाओं को दो महीने से योजना की किस्त नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग में शिकायत करने के बावजूद इन महिलाओं को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। महिलाएं किस्त मिलने का इंतजार कर रही हैं। 

राजगढ़ में 10 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए

राजगढ़ जिले की बात करें तो यहां करीब 10 हजार महिलाओं के नाम पोर्टल से हटा दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। महिलाएं लगातार लाड़ली बहना योजना की किस्त न मिलने के कारण परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

विदिशा जिले में भी योजना की राशि अटकी, दो महीने से जारी है समस्या

विदिशा जिले में भी यही हालात देखने को मिल रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1390 महिलाओं की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त अटक गई है। जून तक 2,76,439 महिलाओं के खातों में नियमित रूप से राशि ट्रांसफर की जा रही थी, लेकिन जुलाई में यह संख्या घटकर 2,75,178 रह गई, यानी जुलाई महीने में 1261 महिलाएं लाभ से वंचित रहीं। अगस्त में यह आंकड़ा और बढ़ गया, जब 129 नई महिलाओं को भी राशि नहीं मिली।

महिलाओं का दावा, न कोई पेंशन ली, न अपात्र घोषित किया गया

कई महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग से इस संबंध में शिकायत की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर जांच कर भोपाल स्थित संचालनालय को रिपोर्ट भेजी है। अधिकारियों के मुताबिक शासन स्तर से मौखिक रूप में बताया गया है कि कई महिलाओं ने पेंशन योजना का लाभ लिया है, जिसके कारण उन्हें लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं दी गई। इधर महिलाएं दावा कर रही हैं कि उन्होंने किसी भी प्रकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं लिया है। यदि ऐसा होता तो उन्हें पोर्टल पर अपात्र घोषित कर दिया जाता, लेकिन आज भी उनके नाम लाभार्थी सूची में दर्ज हैं। पोर्टल पर उनका पात्र होना साफ दिखता है, जिससे यह साफ होता है कि उन्हें योजना के तहत राशि मिलनी चाहिए।

शासन स्तर पर पत्राचार जारी : डीपीओ

महिला एवं बाल विकास विभाग, विदिशा की डीपीओ विनीता लोढ़ा ने इस संबंध में कहा कि जुलाई और अगस्त महीने में कई महिलाओं की राशि नहीं आई है। हम शासन स्तर पर पत्राचार कर रहे हैं। जैसे ही स्पष्ट निर्देश मिलेंगे, पात्र महिलाओं को योजना का लाभ हर हाल में दिया जाएगा। 

कब मिलेगी वंचित महिलाओं को योजना की किस्त

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन लाभार्थी महिलाओं को दो माह से राशि न मिलना, योजना की क्रियान्वयन प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। महिला एवं बाल विकास विभाग और राज्य शासन को चाहिए कि वे जल्द से जल्द इन महिलाओं की समस्याओं का समाधान करें और पारदर्शिता बनाए रखें। वहीं योजना की किस्त से वंचित महिलाएं आज भी उम्मीद लगाए बैठी हैं कि उन्हें जल्द ही योजना का लाभ पुन: मिलना शुरू होगा। 

किन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ 

  • लाड़ली बहना योजना के लिए 1 जनवरी 1963 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले जन्मी महिलाएं पात्र हैं। बशर्तें वे मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 अधिक और 60 से कम होनी चाहिए। 
  • योजना के तहत प्रदेश की विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता यानी तलाकशुदा महिलाएं पात्र मानी गई हैं। 
  • योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आता हो। 
  • महिलाओं के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए। 

क्या है लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,250 की राशि उनके बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और परिवार में उनकी सामाजिक-आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है। यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 में शुरू की गई थी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें