लाड़ली बहना योजना 38वीं किस्त: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 1,875 करोड़ रुपये

खाते में किस्त का पैसा आया या नहीं, ऐसे करें चेक; किस्त नहीं मिली तो जानें क्या करें

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की जुलाई महीने की किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते हुए राज्य की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,875 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को कई विकास परियोजनाओं की भी सौगात दी और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त 14 जून को सागर जिले के केसली से जारी की गई थी। इस बार निर्धारित तिथि से करीब दो दिन पहले ही किस्त जारी होने से लाखों महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल गई। हालांकि, कुछ लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंचने से वे भुगतान की स्थिति जानना चाहती हैं। 

ऐसे चेक करें आपके खाते में किस्त का पैसा आया या नहीं

अगर आपके खाते में अभी तक लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त नहीं पहुंची है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है: 

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपके भुगतान का नवीनतम स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यदि स्टेटस में भुगतान दिख रहा है, लेकिन राशि खाते में नहीं पहुंची है, तो कुछ समय इंतजार करें। इसके बाद भी पैसा नहीं आए तो संबंधित बैंक शाखा या स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।

लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो इसे भी ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए चरण अपनाएं—

  • लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • 'अंतिम सूची' (Final List) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
  • इसके बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जिसमें अपना नाम देखा जा सकता है।

खाते में पैसा नहीं आया तो क्या करें

अगर लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त आपके खाते में अभी तक नहीं पहुंची है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' में अपना स्टेटस चेक करें। यदि वहां भुगतान सफल (Success) दिख रहा है, लेकिन खाते में राशि नहीं आई है, तो एक-दो दिन इंतजार करें और अपने बैंक खाते की एंट्री या बैंक स्टेटमेंट की जांच करें। इसके बाद भी राशि नहीं मिलने पर अपने बैंक की शाखा से संपर्क करें। यदि बैंक की ओर से कोई समस्या नहीं है, तो अपने जनपद पंचायत/नगर निकाय, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्थानीय कार्यालय या लाड़ली बहना योजना हेल्प डेस्क से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करते समय अपने साथ समग्र आईडी, आवेदन क्रमांक और बैंक खाते की जानकारी जरूर रखें, ताकि समस्या का जल्द समाधान हो सके।

लाड़ली बहना योजना में नए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे

लाड़ली बहना योजना के नए पंजीकरण को लेकर प्रदेश की महिलाओं में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। Ladli Behna Yojana 2026 Form Date और Ladli Behna Yojana Online Apply से जुड़े सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से नए आवेदन शुरू करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें नए रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार करना होगा। सरकार की ओर से जैसे ही नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उसकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसलिए महिलाएं केवल आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें।

लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में हुआ विकास कार्यों का लोकार्पण 

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए करीब 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ प्रदेश के समग्र विकास पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है।

“लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त” के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs): 

प्रश्न 1. लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कब जारी हुई? 

उत्तर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई 2026 को भिंड जिले के लहार से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की। 

प्रश्न 2. लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? 

उत्तर: आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प में समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से पेमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है। 

प्रश्न 3. अगर लाड़ली बहना योजना की किस्त खाते में नहीं आई है तो क्या करें? 

उत्तर: सबसे पहले भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जांचें। भुगतान सफल दिखने के बावजूद राशि नहीं मिलने पर बैंक शाखा, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग या संबंधित हेल्प डेस्क से संपर्क करें। 

प्रश्न 4. लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें? 

उत्तर: आधिकारिक पोर्टल पर 'अंतिम सूची' विकल्प में जाकर मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लाभार्थी सूची में अपना नाम देखा जा सकता है। 

प्रश्न 5. लाड़ली बहना योजना के नए आवेदन कब शुरू होंगे? 

उत्तर: फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार ने नए पंजीकरण शुरू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नए आवेदन शुरू होने की सूचना आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें