लाड़ली बहना योजना: इस दिन आएगी 36वीं किस्त, जानें किसे मिलेगा लाभ
प्रकाशित - 03 May 2026
by Vivek Tailang
पात्र महिलाओं के खातों में जल्द ट्रांसफर होगी राशि, ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं
मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बेहद अहम योजना बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब योजना की 36वीं किस्त को लेकर लाखों महिलाओं को इंतजार है। संभावना है कि मई 2026 में 36वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसकी राशि पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होगी।
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की किस्त आमतौर पर हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मई महीने की 36वीं किस्त भी 15 मई से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। कई बार त्योहार या विशेष अवसर पर किस्त तय समय से पहले भी जारी की जाती है। बता दें कि 12 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से योजना की 35वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई थी।
योजना के तहत हर महीने कितनी मिलती है राशि
योजना की शुरुआत मई 2023 में हुई थी और पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी। शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। फिलहाल सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह यानी 18 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
Popular Tractors
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ
इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को दिया जाता है। विवाहित महिलाओं के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और गरीब महिलाएं भी पात्र हैं। योजना के लिए आयु सीमा 21 से 60 वर्ष तय की गई है। महिला का स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय हो। साथ ही समग्र पोर्टल पर आधार सत्यापन भी जरूरी है।
किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है या जो आयकरदाता हैं, वे योजना के लिए अपात्र हैं। जिनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है या परिवार में चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) है, उन्हें भी लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या पेंशन ले रहा है, वे भी योजना से बाहर हैं। बता दें कि योजना का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी, परिवार समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक खाता, पंजीकृत मोबाइल नंबर और बैंक खाते में e-KYC व DBT सक्रिय होना जरूरी है।
लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम
महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना नाम चेक कर सकती हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर सकती हैं:
- इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सर्च बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर लाभार्थी सूची दिखाई देगी, जिसमें अपना नाम देखा जा सकता है।
- यदि आपका नाम सक्रिय सूची में है, तो अगली किस्त तय तारीख पर आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बड़ी राहत
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब मई की 36वीं किस्त का इंतजार लाखों महिलाओं को है।
लाड़ली बहना योजना की इस 36वीं किस्त से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs):
प्रश्न 1. लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी?
उत्तर: संभावना है कि योजना की 36वीं किस्त मई 2026 में 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जा सकती है। आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
प्रश्न 2. 36वीं किस्त में कितनी राशि मिलेगी?
उत्तर: पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
प्रश्न 3. किन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है?
उत्तर: मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और गरीब महिलाएं, जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष है, योजना के लिए पात्र हैं।
प्रश्न 4. किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
उत्तर: जिन परिवारों की आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, आयकरदाता हैं, 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है या परिवार में सरकारी कर्मचारी है, वे योजना से बाहर हैं।
प्रश्न 5. लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें, फिर समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपना नाम चेक करें।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।