लाड़ली बहना योजना: 32वीं किस्त जारी, सीधे खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर

जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में 32वीं किस्त का पैसा आया या नहीं

Ladli Behna Yojana 32nd installment : मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत खुशियों के साथ हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वादे के मुताबिक, लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। इस बार बहनों के खाते में ₹1500 की राशि भेजी गई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (मक्खन नगर) में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से डीबीटी (DBT) के जरिए यह राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।

कैसे चेक करें आपके खाते में 32वीं किस्त का पैसा आया या नहीं

लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिला के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। ऐसे में खाते में पैसा ट्रांसफर होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। यदि आपके खाते में कोई गड़बड़ या समस्या है तो इससे भी अधिक समय लग सकता है। यदि आप यह चेक करना चाहती हैं कि आपके खाते में योजना की 32वीं किस्त का पैसा भेजा गया है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए तरीके से इसे आसानी से चेक कर सकती हैं: 

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
     
  • होम पेज पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प पर क्लिक करें।
     
  • अब अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
     
  • कैप्चा कोड भरें और OTP प्राप्त करें।
     
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफाई करें।
     
  • “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
     
  • आपके सामने 31वीं किस्त की भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
     
  • आप इसमें आसानी से चेक कर सकती है कि आपको खाते में योजना की 32वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया गया है या नहीं। 

इन महिलाओं को नहीं मिली लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त सभी लाभार्थी महिलाओं को नहीं मिली है। जिन महिलाओं के आधार और बैंक खाते की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, उनके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हुई। इसके अलावा जिनके बैंक खाते बंद हैं, आधार से लिंक नहीं हैं या डीबीटी में तकनीकी गड़बड़ी है, वे भी किस्त से वंचित रह गई हैं। कुछ मामलों में अपात्र पाए जाने पर नाम अस्थायी रूप से सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसी महिलाओं को जल्द से जल्द ई-केवाईसी और बैंक संबंधी त्रुटियां सुधारने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है, उनके नाम भी हट गए हैं। ऐसे में उन्हें भी योजना की 32वीं किस्त नहीं मिल पाई है। 

लाड़ली बहना योजना में कब जुड़ेंगे नए नाम

लाड़ली बहना योजना में नई महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया फिलहाल बंद है। राज्य सरकार के अनुसार अगला आवेदन चरण आगे शुरू किया जा सकता है, जिसकी आधिकारिक सूचना अलग से जारी होगी। लेकिन अभी फिलहाल इस संबंध में निश्चिचत तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने की प्रक्रिया कब शुरू होगी। नई पात्र महिलाओं को आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और समग्र आईडी जरूरी होगी। आवेदन के बाद नई सूची तैयार की जाएगी और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पात्र महिलाओं को आने वाली किस्तों का लाभ मिल सकेगा।

खाते में नहीं आई 32वीं किस्त तो कहां करें शिकायत

यदि लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की राशि आपके खाते में नहीं आई है तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं, डीबीटी (DBT) के लिए आपका खाता सक्रिय है या नहीं, खाता नंबर सही है या नहीं। यदि सब कुछ सही है और इसके बाद भी आपके खाते में किस्त नहीं आई है तो आप इसकी शिकायत लाड़ली बहना योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन– राज्य सरकार की सामान्य जनसुनवाई सेवा पोर्टल पर दर्ज करा सकती हैं। इतना ही नहीं आप ई-मेल cmlby.wcd@mp.gov.in पर भी अपनी शिकायत भेज सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, एचएवी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें