कृषि इनपुट अनुदान योजना: 2 लाख किसानों के खाते में 113 करोड़ रुपए ट्रांसफर

प्रारंभ में 13 जिलों में राशि जारी, योजना अब सभी 38 जिलों में लागू

राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत और समर्थन का एक बड़ा कदम उठाते हुए “कृषि इनपुट अनुदान योजना” के तहत 2 लाख 2 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक खातों में कुल 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं। हाल ही में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचाई गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित ‘संकल्प सभागार’ से रिमोट के जरिए इस राशि का हस्तांतरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह सहायता राशि किसानों को आगामी फसलों की तैयारी में सहायता करेगी और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और डीबीटी (DBT) प्रणाली के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। 

13 जिले के किसानों को जारी की गई राशि

वर्ष 2025 में बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और तूफान से कृषि को भारी नुकसान हुआ। इस कारण राज्य के 13 जिले जिसमें बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल के किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। इन जिलों के 53 प्रखंडों और 493 पंचायतों में रहने वाले किसान इस प्राकृतिक आपदा से सीधे प्रभावित हुए। कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर उनके विवरण की जांच और सत्यापन किया। इसके बाद अनुदान राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी गई। इस पहल से न केवल प्रभावित किसानों को तत्काल राहत मिली बल्कि उनकी आगामी फसल तैयारियों के लिए भी आर्थिक सहायता सुनिश्चित हुई। 

सभी 38 जिलों में सहायता व्यवस्था

बिहार सरकार की योजना केवल इन 13 जिलों तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों के किसानों को समय पर सहायता पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। डीबीटी (DBT) प्रणाली के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होती है, जिससे वितरण में पारदर्शिता और कुशलता बनी रहती है। सरकार का मानना है कि गुणवत्ता युक्त कृषि निवेश और समय पर सहायता से न केवल किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी बल्कि राज्य में कृषि उत्पादन भी मजबूत होगा। इसके अलावा यह योजना प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

क्या है कृषि इनपुट अनुदान योजना 

कृषि इनपुट अनुदान योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि इनपुट खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

कृषि इनपुट अनुदान योजना से किसानों को लाभ

इस योजना का लाभ यह है कि प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की भरपाई तुरंत मिल जाती है और वे अगले सत्र की फसल तैयारियों में देरी या बाधा का सामना नहीं करते। इसके अलावा योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान से किसान उच्च गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरक का इस्तेमाल कर अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं।

किसानों को सशक्त बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का यह प्रयास केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को समय पर तकनीकी और कृषि संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। इससे बिहार के किसान सशक्त होंगे और उनकी आय में स्थिरता आएगी। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद किसानों की आर्थिक स्थिति और कृषि उत्पादन में संतुलन बना रहे। भविष्य में भी सरकार इस प्रकार की योजनाओं को और व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना बना रही है, ताकि सभी किसानों तक राहत और सहायता पहुंच सके।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें