किसान क्रेडिट कार्ड: नाममात्र के प्रीमियम पर मिलेगा ₹50,000 तक दुर्घटना बीमा कवर

जानें, किसान को कितना देना होगा प्रीमियम और कितनी मिलेगी सरकार से मदद

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारक किसानों को दुर्घटना से होने वाले आर्थिक जोखिम से राहत देने के लिए नई पहल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) ने केसीसी धारक किसानों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू करने की घोषणा की है।

वर्ष 2026-27 के लिए लागू की जा रही इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 5 लाख पात्र केसीसी धारक किसानों को एक साल की अवधि के लिए अधिकतम ₹50,000 का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में किसान और उसके परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।

हरको बैंक और इफको-टोकियो के बीच हुआ समझौता

इस योजना को लागू करने के लिए हरको बैंक ने केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCBs) और इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है। हाल ही में हरको बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस योजना का लाभ उन छोटे और बड़े किसानों को मिलेगा, जिनके पास हरको बैंक के माध्यम से सक्रिय केसीसी खाता है। यानी पात्र KCC खाताधारक किसानों को दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित नियमों के अनुसार बीमा सुरक्षा उपलब्ध होगी।

दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेगा ₹50,000 तक कवर

योजना के तहत बाहरी, हिंसक और दिखाई देने वाली दुर्घटना के कारण होने वाले शारीरिक नुकसान के लिए अलग-अलग स्तर पर बीमा लाभ निर्धारित किया गया है।

दुर्घटना की स्थिति बीमा कवर
दुर्घटना के कारण मृत्यु ₹50,000
पूर्ण स्थायी विकलांगता ₹50,000
दोनों अंगों/आंखों या एक अंग एवं एक आंख की क्षति ₹50,000
केवल एक अंग या एक आंख की क्षति ₹25,000

इस तरह दुर्घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में पात्र किसान के लिए अधिकतम ₹50,000 तक का बीमा कवर उपलब्ध होगा।

किसान को देना होगा सिर्फ नाममात्र का प्रीमियम

योजना की खास बात यह है कि इसका पूरा प्रीमियम किसान को नहीं देना होगा। किसानों पर वित्तीय बोझ कम रखने के लिए प्रीमियम का बड़ा हिस्सा हरको बैंक और केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से वहन किया जाएगा। योजना के तहत कुल वार्षिक प्रीमियम ₹1.90 प्रति किसान निर्धारित किया गया है। इसमें से ₹1.27 बैंक की ओर से वहन किया जाएगा, जबकि किसान का अंशदान ₹0.63 रहेगा। इस व्यवस्था से पात्र केसीसी धारक किसानों को बहुत कम प्रीमियम में दुर्घटना से होने वाले आर्थिक जोखिम के खिलाफ बीमा सुरक्षा मिल सकेगी।

दुर्घटना के 120 दिन के अंदर देनी होगी सूचना

बीमा कवर का लाभ लेने के लिए दावा प्रक्रिया से जुड़ी समय सीमा का पालन करना जरूरी होगा। किसी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित बीमा कंपनी या बैंक शाखा को दुर्घटना की तारीख से 120 दिनों के भीतर लिखित सूचना देनी होगी। दावे के निपटारे के लिए आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। मृत्यु के मामले में पुलिस रिपोर्ट यानी FIR या DDR की कॉपी और सरकारी अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूरी होगी। वहीं स्थायी विकलांगता के मामले में विकलांगता प्रमाण पत्र देना होगा। इसके अलावा कानूनी उत्तराधिकारी का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तथा किसान के केसीसी बैंक खाते की पासबुक का विवरण भी दावा प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों में शामिल है। हरको बैंक और संबंधित सहकारी बैंक इस योजना के तहत पात्र किसानों तक दुर्घटना बीमा सुरक्षा पहुंचाने के लिए व्यवस्था करेंगे। योजना से जुड़े प्रावधानों के तहत किसानों को कम प्रीमियम में आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में परिवार पर अचानक आने वाले वित्तीय बोझ को कुछ हद तक कम किया जा सके।

“किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दुर्घटना बीमा कवर”के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):

प्रश्न 1. हरियाणा के KCC किसानों को कितना दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा?
उत्तर:  पात्र KCC धारक किसानों को अधिकतम ₹50,000 तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

प्रश्न 2. KCC किसान को बीमा के लिए कितना प्रीमियम देना होगा?
उत्तर:  कुल वार्षिक प्रीमियम ₹1.90 है, जिसमें बैंक की ओर से ₹1.27 वहन किया जाएगा और किसान का अंशदान ₹0.63 रहेगा।

प्रश्न 3. दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर कितना बीमा मिलेगा?
उत्तर:  दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर पात्र किसान के लिए ₹50,000 तक का बीमा कवर निर्धारित है।

प्रश्न 4. दुर्घटना के बाद बीमा दावा कब तक करना होगा?
उत्तर:  दुर्घटना की तारीख से 120 दिनों के भीतर संबंधित बीमा कंपनी या बैंक शाखा को लिखित सूचना देना जरूरी होगा।

प्रश्न 5. बीमा क्लेम के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
उत्तर:  दावे के लिए FIR/DDR की कॉपी, मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विकलांगता प्रमाण पत्र, कानूनी उत्तराधिकारी का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड और KCC खाते की पासबुक का विवरण जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें