सागवान (सागौन) की खेती पर 100% तक सब्सिडी, किसानों के लिए कमाई का सुनहरा मौका

सागवान (सागौन) के पौधरोपण पर अनुदान के साथ लंबे समय में बेहतर आय का अवसर

किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में हरित आवरण को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने सागवान सागौन (टीक) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के तहत निजी भूमि पर सागवान (सागौन) का रोपण करने वाले किसानों को 100 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि सागवान की खेती किसानों के लिए लंबे समय में बेहतर आय का स्रोत बन सकती है और इसे भविष्य का सुरक्षित ‘हरित निवेश’ भी माना जा रहा है।

हाल ही में अरण्य भवन, नवा रायपुर में आयोजित “सागौन प्रबंधन एवं उन्नत सागौन रोपण” विषयक कार्यशाला में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सागौन विश्व की सबसे मूल्यवान और टिकाऊ लकड़ियों में से एक है, जिसकी बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है। ऐसे में किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से इसकी खेती करें तो आने वाले वर्षों में उन्हें बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

छोटे किसानों को मिलेगी 100 प्रतिशत सब्सिडी

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की श्रेणी के अनुसार अनुदान की व्यवस्था की है। योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार के अनुसार 5 एकड़ तक भूमि पर सागवान (सागौन) का रोपण करने वाले छोटे और सीमांत किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए प्रति पौधा 94.50 रुपये की वित्तीय सहायता निर्धारित की गई है। वहीं 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में सागवान (सागौन) लगाने वाले बड़े किसानों और संस्थाओं को निर्धारित सहायता राशि का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को वृक्ष आधारित खेती से जोड़ना है ताकि कृषि के साथ-साथ उन्हें लकड़ी उत्पादन से भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

सागवान (सागौन) रोपण पर किसे कितना मिलेगा अनुदान

किसान की श्रेणी रोपण का दायरा सरकारी अनुदान वित्तीय सहायता दर
छोटे एवं सीमांत किसान 5 एकड़ तक 100% अनुदान ₹94.50 प्रति पौधा
बड़े किसान एवं संस्थाएं 5 एकड़ से अधिक 50% अनुदान निर्धारित सहायता दर का 50%

राज्य सरकार का मानना है कि इस अनुदान व्यवस्था से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। पौधरोपण की शुरुआती लागत कम होने से किसान बिना बड़े निवेश के सागौन की व्यावसायिक खेती शुरू कर सकेंगे। वहीं बड़े किसानों और संस्थाओं को भी 50 प्रतिशत सहायता देकर वृक्ष आधारित कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

टिश्यू कल्चर तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सागवान (सागौन) की खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। वन मंत्री केदार कश्यप ने किसानों को टिश्यू कल्चर तकनीक से तैयार पौधों का उपयोग करने की सलाह दी। विशेषज्ञों के अनुसार टिश्यू कल्चर से तैयार पौधे पारंपरिक पौधों की तुलना में तेजी से विकसित होते हैं। इन पौधों की वृद्धि दर अधिक होती है और इनसे उच्च क्वालिटी वाली लकड़ी प्राप्त होती है। इसके अलावा इनका तना अधिक सीधा और गांठ-रहित होता है, जिससे बाजार में इसकी कीमत बेहतर मिलती है। सागवान (सागौन) की लकड़ी अपनी मजबूती, दीमक-रोधी क्षमता और लंबे समय तक टिकाऊ रहने के कारण फर्नीचर, भवन निर्माण और इंटीरियर उद्योग में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है। यही कारण है कि इसे लकड़ी का ‘राजा’ भी कहा जाता है।

अंतरवर्ती फसलों से होगी अतिरिक्त आय

सागवान (सागौन) की खेती को लेकर किसानों की सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि पेड़ तैयार होने में कई वर्ष लगते हैं। इस समस्या का समाधान विशेषज्ञों ने अंतरवर्ती खेती यानी इंटरक्रॉपिंग के रूप में बताया है। विशेषज्ञों के अनुसार सागौन के पौधों के बीच खाली स्थान में किसान शुरुआती वर्षों में दलहन, तिलहन और अन्य अल्पावधि फसलें उगा सकते हैं। इससे उन्हें हर वर्ष नियमित आय मिलती रहेगी और सागौन के पेड़ भी विकसित होते रहेंगे। इसके अलावा लगभग 8 से 10 वर्ष बाद पेड़ों की पहली छंटाई की जाती है। इस दौरान प्राप्त होने वाली लकड़ी को बेचकर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। इससे उन्हें अंतिम कटाई से पहले ही आर्थिक लाभ मिलने लगता है।

इन क्षेत्रों में हैं बेहतर संभावनाएं

कार्यशाला में शामिल कोयम्बटूर की प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. रेखा आर. वारियर और डॉ. आर. यशोदा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जलवायु और मिट्टी सागवान (सागौन) की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल है। विशेष रूप से बीजापुर, भोपालपटनम, कोटा, अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सराईपाली और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में सागौन की खेती की व्यापक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों के किसान इस योजना का लाभ उठाकर दीर्घकालिक आय का मजबूत स्रोत विकसित कर सकते हैं।

किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम के समापन अवसर पर वन बल प्रमुख अरुण पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने “खेत में सागौन, हर किसान समृद्ध” का नारा देते हुए किसानों से बड़े पैमाने पर सागवान (सागौन) रोपण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल किसानों की आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण विस्तार और जलवायु संतुलन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार को उम्मीद है कि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ेंगे और सागवान की खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।

“सागवान की खेती पर 100% तक सब्सिडी” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):

प्रश्न 1. सागवान (सागौन)की खेती पर कितनी सब्सिडी मिलती है? 

उत्तर: छोटे और सीमांत किसानों को 5 एकड़ तक सागौन रोपण पर 100% अनुदान दिया जाता है, जबकि बड़े किसानों और संस्थाओं को 50% अनुदान मिलता है।

प्रश्न 2. सागवान (सागौन) रोपण के लिए प्रति पौधा कितनी वित्तीय सहायता दी जाती है? 

उत्तर: पात्र छोटे एवं सीमांत किसानों को ₹94.50 प्रति पौधा की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 

प्रश्न 3. टिश्यू कल्चर सागवान (सागौन) के पौधों के क्या फायदे हैं? 

उत्तर: टिश्यू कल्चर पौधे तेजी से बढ़ते हैं, उच्च क्वालिटी की लकड़ी देते हैं और उनका तना अधिक सीधा एवं गांठ-रहित होता है। 

प्रश्न 4. सागवान (सागौन) के पौधों के बीच कौन-सी फसलें उगाई जा सकती हैं? 

उत्तर: किसान शुरुआती वर्षों में दलहन, तिलहन और अन्य अल्पावधि फसलों की अंतरवर्ती खेती (इंटरक्रॉपिंग) कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रश्न 5. छत्तीसगढ़ के किन क्षेत्रों में सागौन की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं? 

उत्तर: बीजापुर, भोपालपटनम, कोटा, अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सराईपाली और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों को सागवान (सागौन) की खेती के लिए उपयुक्त माना गया है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें