महिला दिवस पर शुरू हो रही नई योजना! महिलाओं के खाते में हर माह आएंगे 2500 रुपए
प्रकाशित - 07 Mar 2025 by Tractor Junction
जानें, क्या है योजना और किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ
महिला दिवस (Women's Day) के उपलक्ष्य में सरकार महिलाओं को एक खास तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) की तर्ज पर, अब एक और योजना शुरू की जा रही है। इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) बताया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस तरह इस योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र महिला लाभार्थी को हर साल कुल 30,000 रुपए की राशि मिलेगी।
इस योजना शुरुआत 8 मार्च 2025 को होने की उम्मीद है। इस योजना से राजधानी की करीब 20 लाख महिलाओं को लाभ होगा। योजना से जुड़े अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव की उपस्थति में एक बैठक हुई है जिसमें इस योजना के पात्रता मानदंडों पर चर्चा की गई है। इस योजना का मसौदा तैयार कर लिया गया है और इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया जाएगा। मंजूरी के बाद इसे पूर्णरूप से राजधानी में लागू कर दिया जाएगा।
महिला दिवस पर शुरू हो सकता है योजना के लिए रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला समृद्धि योजना मसौदा स्वीकृत हाेने के बाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता 8 मार्च के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए देने की इस योजना का ऑनलाइन पंजीकरण और कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक भुगतान किया जाएगा। बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में कहा था कि योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आठ मार्च से शुरू होगी।
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
महिला समृद्धि योजना के लिए भी कुछ पात्रता और शर्तें रखी जाएंगी और उनके आधार पर ही आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरमंद महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत जो पात्रता व शर्तें होगी, वे इस प्रकार से हैं–
- योजना का लाभ केवल दिल्ली की महिलाओं को ही दिया जाएगा, अन्य राज्य की महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
- महिला किसी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
- महिला बीपीएल परिवार से संबंधित होनी चाहिए।
- महिला के पास बीपीएल कार्ड (BPL Card) होना चाहिए।
- आवेदक महिला सरकार की किसी और वित्तीय सहायता योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए।
महिला समृद्धि योजना के लिए कहां करना होगा पंजीयन
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए गए इन वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें की हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपना पंजीकरण कर सकें, इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) से बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का आंकड़ा और मुख्य निवार्चन अधिकारी से महिला मतदाताओं का विवरण मांगा गया है। आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में ही महिला समृद्धि पोर्टल लांन्च किया जाएगा।
महिला समृद्धि योजना में आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
महिला समृद्धि योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना के लिए आपको जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं–
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- महिला का मूल निवास प्रमाण–पत्र
- महिला का आयु प्रमाण–पत्र
- महिला के परिवार का आय प्रमाण–पत्र
- महिला का मोबाइल नंबर
- महिला का बैंक खाता विवरण
- महिला का बीपीएल कार्ड
- आवेदन करने वाली महिला का आधार, मोबाइल से लिंक होना चाहिए, आदि।
महिला समृद्धि योजना से पहले आवेदक को इस पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में चल रहीं कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिये आवेदन करना होता है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड चाहिए होता है। इसकी सहायता से आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यहां पर पंजीकरण के बाद आप दिल्ली सरकार की सभी विभागों की योजनाओं व सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें इन सभी योजनाओं और सेवाओं का ऑप्शन आता है। इसमें से आप महिला समृद्धि योजना का ऑप्शन चुनकर आवेदन कर सकते हैं। संभवत: सरकार इस पोर्टल के माध्यम से ही महिला समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण करवा सकती है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें