महिलाओं को 5,000 रुपए महीना देगी सरकार, कम ब्याज पर लोन की भी मिलेगी सुविधा

जानें, किन महिलाओं को मिलेगा लाभ और क्या है सरकार की महिला सशक्तिकरण के लिए खास योजना 

मध्य प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नई-नई योजनाएं और सुविधाएं लेकर आ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी करने के अवसर पर महिलाओं को कई बड़ी सौगातों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि महिलाओं को हर महीने 5,000 रुपए की आय कैसे संभव होगी, साथ ही कम ब्याज पर लोन और रजिस्ट्री में छूट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। 

लाडली बहना योजना के तहत मिल रहे 1500 रुपए

फिलहाल मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। यह योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है। 32वीं किस्त जारी करते समय मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल सहायता राशि तक सीमित न रखकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 

महिलाओं को 5000 रुपए कैसे मिलेंगे

सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से सीधे सभी महिलाओं को 5000 रुपए नकद नहीं दिए जाएंगे, बल्कि यह राशि रोजगार और उद्योग से जोड़कर मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई महिला फैक्ट्री में काम करती है या रोजगार से जुड़ती है, तो सरकार की ओर से उसे अलग से 5000 रुपए तक की सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को नौकरी, उद्योग और स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित करना है। 

फैक्ट्री खोलने पर मिलेगा कम ब्याज पर लोन

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि यदि राज्य की महिलाएं फैक्ट्री या उद्योग शुरू करती हैं, तो उन्हें बैंक लोन पर ब्याज में छूट दी जाएगी। इससे महिलाओं के लिए अपना व्यवसाय शुरू करना आसान होगा और उन्हें आर्थिक बोझ कम महसूस होगा। यह कदम महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। 

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी

सरकार का मानना है कि जब महिलाएं खुद का रोजगार शुरू करेंगी या उद्योग से जुड़ेंगी, तो न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यही वजह है कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न रखकर रोजगार से जोड़ने पर जोर दे रही है। 

महिलाओं को रजिस्ट्री पर 2 फीसदी की छूट

लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने महिलाओं को एक और बड़ी राहत देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगर घर या जमीन महिलाओं के नाम पर खरीदी जाती है, तो रजिस्ट्री शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे महिलाओं को संपत्ति में मालिकाना हक मिलेगा और वे आर्थिक रूप से और मजबूत बनेंगी। 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

1500 रुपए की मासिक सहायता, रोजगार से जुड़ने पर 5000 रुपए तक की सहायता, फैक्ट्री खोलने पर ब्याज में छूट और रजिस्ट्री में राहत, ये सभी घोषणाएं मिलकर मध्य प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति को मजबूत करती हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ इन योजनाओं का लाभ

इन सरकारी योजनाओं का लाभ वही महिलाएं उठा सकेंगी जो लाडली बहना योजना की पात्र लाभार्थी हैं और रोजगार, फैक्ट्री या उद्योग से जुड़ने की इच्छुक हैं। राज्य सरकार की तय शर्तों और नियमों को पूरा करती हैं। आने वाले समय में सरकार इन घोषणाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश और प्रक्रिया भी जारी कर सकती है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की ये घोषणाएं मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें