प्रधानमंत्री आवास योजना : 2 करोड़ और नए मकान बनाएगी सरकार, मिलेगी सब्सिडी

अगले 5 सालों में 2 करोड़ नए घर बनाने का है लक्ष्य, जानें, किन लोगों को मिलेगा सस्ता मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को रहने के लिए स्वयं का घर उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए सरकार की ओर से लाभार्थी को सब्सिडी दी जाती है ताकि उन्हें सस्ता मकान मिल सके। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural)) के तहत अगले पांच सालों में 2 करोड़ और नए मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान जाएगी। इसी के साथ शहरी इलाकों के लोगों को भी अपना मकान खरीदन के लिए सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान किया जाएगा।

ऐसे में यदि आप भी तो आप प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत अपना मकान बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सब्सिडी का पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में ट्रासंफर किया जाएगा।

मकान बनाने के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural)) और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (Pradhan Mantri Awas Yojana Urban) दोनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें पीएम आवास योजना शहरी में 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी (subsidy) सरकार की ओर से दी जाती है। वहीं पीएम आवास योजना ग्रामीण में पहाड़ी इलाकों के लिए 1.30 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है और मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों को मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। ग्राणीण क्षेत्रों में मकान बनाने या मकान की मरम्मत के लिए पैसा दिया जाता है।

योजना के तहत कैसे मिलती है सब्सिडी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी  (Pradhan Mantri Awas Yojana Urban) में मकान खरीदने के लिए सरकार की ओर से अधिकतम 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है। इसमें पहली किस्त में 50,000 रुपए, दूसरी किस्त में 1.5 लाख रुपए और तीसरी किस्त में शेष बची हुई राशि दी जाती है।

इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural)) में सब्सिडी का पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है जिसमें पहली किस्त 50,000, दूसरी किस्त 50,000 और तीसरी किस्त में शेष बची हुई राशि दी जाती है।

शौचालय बनाने के लिए भी मिलता है पैसा

पीएम आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural)) के तहत लाभार्थी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए भी पैसा दिया जाता है। यह राशि सब्सिडी में मिलने वाली राशि से अलग होती है। इसके लिए सरकार की ओर से शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपए दिए जाते हैं। यह पैसा भी सीधा लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

मनरेगा के तहत मकान बनाने के लिए भी मिलती है मजदूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural)) के तहत लाभार्थी को स्वयं का मकान बनाने के लिए मनरेगा के तहत मजदूरी का पैसा भी दिया जाता है। यदि कोई लाभार्थी मकान बनाने के लिए स्वयं मजदूरी करता है तो उसे मनरेगा के तहत 100 दिन की मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। अलग- अलग राज्य में मनरेगा की मजदूरी दर अलग-अलग है। लाभार्थी को उसी हिसाब से 100 दिन की मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए आपके पास मनरेगा जॉब कार्ड होना जरूरी है।

पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

यदि आप पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इससे पहले इसमें लगने वाले दस्तावेजों के बारे में जान लेना चाहिए ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document) इस प्रकार से हैं।

वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी
  • आय प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • स्थाई पता का वितरण
  • पिछले छह माह का बैंक स्टेटमेंट
  • फॉर्म 16 या आयकर निर्धारण आदेश
  • निर्माण के बारे में सारी जानकारी
  • निर्माण के समझौते की जानकारी
  • एडवांस की रसीद
  • शपथ पत्र जिसमें उल्लेख हो कि आपका भारत में स्वयं का कोई पक्का मकान नहीं है।
  • हाउसिंग सोसायटी या सक्षम प्राधिकारी से एनओसी लेना जरूरी है।

अन्य लोगों के लिए दस्तावेज

  • पहचान पत्र इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आई, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • वार्षिक आय का प्रमाण- पत्र
  • फॉर्म 16
  • व्यवसाय की स्थिति में जरूरी दस्तावेज
  • पिछले छह माह का बैंक स्टेटमेंट
  • निर्माण की योजना
  • एडवांस भुगतान की जानकारी
  • संपत्ति या समझौते का आवंटन पत्र
  • शपथ पत्र जिसमें लिखा हो कि भारत में आपके पास कहीं कोई पक्का मकान नही है।

पीएम आवास योजना में कैसे करें आवेदन

पीएम आवास योजना के तहत आप मकान के लिए ऑनलाइन आवेदन पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें