किसानों के लिए सुनहरा मौका! सिर्फ ₹50,000 में मिलेगा ₹5 लाख का सोलर पंप

Share Product प्रकाशित - 29 Apr 2025 by Tractor Junction

किसानों के लिए सुनहरा मौका! सिर्फ ₹50,000 में मिलेगा ₹5 लाख का सोलर पंप

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

PM Kusum Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी है। किसानों को अब सिंचाई के लिए महंगी बिजली या डीजल पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार की ओर से एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत किसानों को मात्र  50,000 रुपए खर्च करने पर 5 लाख रुपए तक कीमत का सोलर पंप मिलेगा। शेष राशि सरकार खुद वहन करेगी। सरकार ने किसानों से सौर पंप संचालन के लिए पीएम कुसुम योजना सी (PM Kusum Yojana–C) का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया है। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी मात्र 10 प्रतिशत राशि

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि पंपों को सौर ऊर्जा से चलाने के लिए सोलर पंप स्थापित करने में किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सौर पंप की कीमत की 10 प्रतिशत राशि से बुकिंग के लिए पंजीयन खोला गया है। प्रदेश में तीन हॉर्स पावर तक के सौर पंपों का पंजीयन शुरू किया गया है। इसी प्रकार 5 लाख तक के सोलर पंप के लिए किसान से मात्र 50 हजार रुपए लिए जाएंगे, बाकी 4 लाख 50 हजार रुपए की राशि सरकार द्वारा गारंटी लेकर किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। 

योजना के तहत एक लाख किसानों का होगा पंजीयन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस योजना में करीब एक लाख किसानों का पंजीयन करने जा रही है। पूर्व में भी किसानों द्वारा योजना में पंजीयन कराया गया था। पूर्व में हुए पंजीयन के प्रकरणों में पहले पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। उसके बाद नए पंजीकृत किसानों को पंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसान बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होंगे और उनकी प्रगति के द्वार खुलेंगे।

tj app banner

पीएम कुसुम योजना में पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

पीएम कुसुम योजना में पंजीयन कराने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। पंजीयन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी, वे दस्तावेज (Documents) इस प्रकार से हैं: 

  • केवाईसी दस्तावेज (आधार, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) 
  • आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • भूमि के स्वामित्व का प्रमाण (भू–अभिलेख)
  • आवेदक का बैंक खाता विवरण, इसके लिए पासबुक की कॉपी
  • कोटेशन/चालान (यदि उपलब्ध हो)
  • परियोजना रिपोर्ट (यदि उपलब्ध हो) 
  • आईटी रिटर्न (यदि उपलब्ध हो)

मध्यप्रदेश के किसान पीएम कुसुम योजना सी के तहत कैसे करें आवेदन

यदि आप मध्यप्रदेश के किसान है तो आप पीएम कुसुम योजना सी (PM Kusum Yojana–C) के तहत सोलर पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंक https://cmsolarpump.mp.gov.in/kusum_s पर जाकर करना होगा। आवेदन करते समय आवेदक को 50,000 रुपए की पंजीयन राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। पीएम कुसुम योजना सी (PM Kusum Yojana–C) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऊर्जा विकास निगम के जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button