धान थ्रेसर मशीन पर मिल रही 50% सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभ
प्रकाशित - 18 Aug 2025 by Tractor Junction
क्या है धान थ्रेसर मशीन, इसके प्रमुख फायदे और सब्सिडी के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
50% Subsidy on Paddy Thresher Machine 2025 : किसानों को कम समय और कम लागत में कृषि कार्यों को पूरा करने में सहायता मिले, इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से किसानों को धान थ्रेसर मशीन पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के जो किसान सब्सिडी पर धान थ्रेसर मशीन की खरीद करना चाहते हैं, वे किसान इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कृषि विभाग की ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसान कैसे धान थ्रेसर मशीन पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है धान थ्रेसर मशीन
धान थ्रेसर मशीन एक ऐसा कृषि यंत्र है जो धान की फसल की कटाई के बाद उसकी गहाई/मड़ाई (थ्रेशिंग) के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह मशीन परंपरागत थ्रेशिंग के मुकाबले कम समय में अधिक मात्रा में फसल की गहाई कर सकती है। इससे न केवल श्रम की बचत होती है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ती है क्योंकि यह मशीन फसल नुकसान से भी बचाती है। ऐसे में किसान इस मशीन से धान की गहाई का काम सहजता से कर सकते हैं।
धान थ्रेसर मशीन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से धान थ्रेसर मशीन पर किसानों को उनकी जोत श्रेणी, लिंग और जाति वर्ग के अनुसार 40% से 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। किसान भाई e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर का उपयोग कर यह जान सकते हैं कि उन्हें धान थ्रेसर मशीन पर कितनी सब्सिडी मिलेगी और मशीन की कुल लागत क्या होगी।
सब्सिडी पर धान थ्रेसर मशीन खरीदने के लिए कैसे करें आवेदन
राज्य के जो किसान सब्सिडी पर खरीदना चाहते हैं उन्हें e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- यदि किसान पहले से पंजीकृत है, तो वह आधार OTP के माध्यम से लॉगिन कर सकता है।
- नए किसान MP Online या CSC सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक आधार सत्यापन के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।
- आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- सभी प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग द्वारा लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा।
धान थ्रेसर मशीन के लिए कितनी जमा करानी होगी धरोहर राशि
किसानों को धान थ्रेसर मशीन के लिए आवेदन करते समय 5000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाकर पोर्टल पर स्कैन करके अपलोड करना होगा। यह DD किसान को अपने स्वयं के खाते से बनवाना होगा और इसे "जिले के सहायक कृषि यंत्री" के नाम से बनवाना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें यदि डीडी तय राशि से कम का हुआ तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धान थ्रेसर मशीन के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
धान थ्रेसर मशीन के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान और लॉटरी में चयन के बाद सत्यापन के लिए होगी उन्हें कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं:
- किसान के आधार कार्ड की कॉपी
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक की पहली पेज की फोटो कॉपी
- 5000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
- खसरा/खतौनी या बी-1 की कॉपी
- जाति प्रमाणपत्र (SC/ST के लिए आवश्यक)
- यदि यंत्र ट्रैक्टर से चलने वाला है तो ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड (आरसी)
धान थ्रेसर मशीन के लिए कहां करें आवेदन
यदि आप मध्यप्रदेश के किसान हैं तो आप धान थ्रेसर मशीन के लिए आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि इस समय मध्यप्रदेश सरकार के कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से धान थ्रेसर मशीन पर सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश के जो किसान सब्सिडी पर धान थ्रेसर मशीन का लाभ उठाना चाहते हैं, वे e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य का निर्धारण किया जाएगा एवं अलग से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जाएगी। बता दें कि धान की फसल काटने के बाद गहाई के लिए धान थ्रेसर मशीन एक महत्वपूर्ण यंत्र है। इस पर मिलने वाली 50% तक की सब्सिडी किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। सही समय पर आवेदन कर किसान इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं और अपने कृषि कार्यों को आसान और लाभकारी बना सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें